न सड़कें, न बिजली, न रेलवे, न हवाई अड्डे सिर्फ………..

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार देर रात पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया. ‘बिहार में कोई बुनियादी ढांचा नहीं बनाया’ उन्‍होंने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 15 सितंबर 2025, 07:04 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
न सड़कें, न बिजली, न रेलवे, न हवाई अड्डे सिर्फ………..
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार देर रात पूर्णिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया.

‘बिहार में कोई बुनियादी ढांचा नहीं बनाया’

उन्‍होंने कहा कि “जिन्होंने आजादी के बाद से 70 सालों तक बिहार में कोई बुनियादी ढांचा नहीं बनाया, वे अब दूसरों पर आरोप लगाकर सारा दोष मढ़ रहे हैं. बिहार की जनता समझती है कि अब तक आपने कुछ नहीं दिया, न पक्की सड़कें, न बिजली, न रेलवे, न हवाई अड्डे, न कोई समुचित व्यवस्था, सिर्फ लालटेन दिया”

दिलीप जायसवाल ने कहा कि अपने समय में मेडिकल कॉलेज बनवाया था क्‍या? जब मेडिकल कॉलेज बनेगा, तभी तो डॉक्‍टर आएंगे. नर्सिंग कॉलेज बनने के बाद नर्स बनेंगी. यह सब बातें जिसके पास विवेक नहीं है, वह भी समझता है. पहले इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना पड़ता है, इसके बाद ही फैकल्‍टी और स्‍टॉफ मिलता है. बिहार बहुत आगे बढ़ चुका है.

आगे कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्‍मेलन का आयोजन कर रही है. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का अंतिम चरण चल रहा है, जिसमें अब तक 141 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया है.

बता दें कि रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने क्या कहा?

बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिरी चरण का कार्यक्रम होना है. अभी तक 141 विधानसभा कवर हो चुकी हैं और चौथे चरण के खत्म होने तक 154 विधानसभा कवर हो जाएंगी. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में काफी उत्साह है. नेता से लेकर कार्यकर्ता तक उत्साहित हैं. एनडीए का नारा है, 2025 से 30 फिर से नीतीश, 225 पूरा करने के लिए सभी लोग लगे हैं.

उन्‍होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन जैसे आयोजित हुआ, उसी समय एनडीए में चट्टानी एकता दिखाई पड़ी. उसके बाद ही तय किया गया था कि हर विधानसभा और जिले में ऐसे सम्मेलन होंगे. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन जहां-जहां हुए, वहां लोगों की भारी भीड़ आई. हैरान करने वाली बात है कि इसमें महिलाएं आधी से ज्‍यादा संख्या में पहुंच रही हैं, जो दिखाता है कि एनडीए के प्रति महिलाओं का कितना रुझान है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰