कांग्रेस की चाल से टेंशन में लालू!

बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. एनडीए हो या महागठबंधन सीट शेयरिंग पर माथापच्ची जारी है. महागठबंधन में तो दो-दो मोर्चों पर खटपट है. सीएम फेस पर अब तक राजद को कांग्रेस का साथ नहीं मिला है. अब कांग्रेस उससे एक कदम और आगे बढ़ गई है. कांग्रेस की नई चाल से तेजस्वी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 19 सितंबर 2025, 09:18 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस की चाल से टेंशन में लालू!
Photo: UB India News Archive
 बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. एनडीए हो या महागठबंधन सीट शेयरिंग पर माथापच्ची जारी है. महागठबंधन में तो दो-दो मोर्चों पर खटपट है. सीएम फेस पर अब तक राजद को कांग्रेस का साथ नहीं मिला है. अब कांग्रेस उससे एक कदम और आगे बढ़ गई है. कांग्रेस की नई चाल से तेजस्वी यादव और लालू यादव टेंशन में आ जाएंगे. जी हां, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घमासान और बढ़ गया है. इधर तेजस्वी यादव खुद को सीएम फेस बताने में लगे हैं, उधर राहुल गांधी की कांग्रेस ने बड़ा धक्का दे दिया. कांग्रेस ने 76 सीटों पर ताल ठोक कर राजद की टेंशन बढ़ा दी है.

महागठबंधन में अभी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. चाहे वो सीट शेयरिंग हो या सीएम फेस… राजद और कांग्रेस का मन नहीं मिल पा रहा. पहले तो एक बार भी कांग्रेस ने अब तक तेजस्वी यादव को सीएम फेस के रूप में स्वीकार नहीं किया है. जबकि तेजस्वी यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सामने भी खुद को सीएम फेस घोषित कर चुके हैं. अब कांग्रेस ने 76 सीटों की डिमांड कर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की टेंशन बढ़ा दी है. अब सवाल है कि कांग्रेस ने कैसे तेजस्वी यादव को छक्के वाला धक्का दिया है?
क्या है कांग्रेस का छक्के वाला धक्का
दरअसल, पिछली बार 2020 चुनाव में कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं. अब कांग्रेस ने सीधे 6 सीट बढ़ा दी है. कांग्रेस की 70 के बदले 76 सीटों की डिमांड से महागठबंधन में महाभारत के संकेत हैं. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस बिहार की 76 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना चुकी है. कांग्रेस ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद 76 सीटों को सेलेक्ट कर लिया है. माना जा रहा है कि 24 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है. 38 सीटों का ऐलान करने के लिए भी कांग्रेस तैयार है.
कांग्रेस की चाल से टेंशन में राजद

कांग्रेस की इस चाल से राजद में खलबली है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि वे सभी 243 सीटों पर लड़ सकते हैं. मगर अब कांग्रेस ने अधिक सीटें मांगकर मामले को और उलझा दिया है. इधर तेजस्वी सीएम फेस पर अड़े हुए हैं. इधर राजद खेमे का कहना है कि कांग्रेस को 70 सीटों पर ही संतोष करना होगा. राजद पिछली बार से अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं है. इसकी वजह है कि 2020 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा तो था मगर सीटें केवल 19 ही जीत पाई थी.
क्यों प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही कांग्रेस

कांग्रेस राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से उत्साहित है. राहुल गांधी की यात्रा में जिस तरह से भीड़ उमड़ी, उससे कांग्रेस को लग रहा है कि उसकी पकड़ मजबूत हुई है. यही वजह है कि वह महागठबंधन में प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रही है. कांग्रेस अभी अपनी ताकत दिखा रही है. वह यह बताना चाहती है कि वह राजद की पिछलग्गू पार्टी नहीं है. हालांकि, दोनों खेमों का कहना है कि अभी सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है. अब देखना होगा कि कांग्रेस की इस डिमांड पर तेजस्वी क्या करते हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰