हताश हो चुके हैं राहुल गांधी और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं…………

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से देश के युवाओं से ZEN-G आंदोलन करने की अपील पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने उन्हें निशाने पर लिया है। कहा कि राहुल गांधी कितने हताश हो चुके हैं उनकी यह भाषा बताती है। देश में अराजकता का माहौल वह पैदा करना चाहते हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 19 सितंबर 2025, 09:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हताश हो चुके हैं राहुल गांधी और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं…………
Photo: UB India News Archive

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से देश के युवाओं से ZEN-G आंदोलन करने की अपील पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने उन्हें निशाने पर लिया है। कहा कि राहुल गांधी कितने हताश हो चुके हैं उनकी यह भाषा बताती है। देश में अराजकता का माहौल वह पैदा करना चाहते हैं। उनकी मानसिक स्थिति यह है कि वह समझ चुके हैं संवैधानिक तरीके से वह सत्ता में नहीं आ सकते हैं, इसलिए वह बिन सोची समझी बात करने लगे हैं। पटना के अधिवेशन भवन बिहार राज्य महिला आयोग के 24 और स्थापना दिवस पर महिला जागृति संवाद का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए शानदार काम किया है। नौकरी और पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है।

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘अरबन नक्सल’ करार दिया और आरोप लगाया कि राहुल देश में गृह-युद्ध कराना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठियों की समस्याओं को लेकर भी सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई।

‘अरबन नक्सल’ बनना चाहते हैं राहुल: गिरिराज सिंह

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में है, हताशा में है। मैंने पहले भी कहा था कि राहुल गांधी कभी नरेंद्र मोदी का नकल करेंगे, कभी जेन जी की बात करेंगे। यह अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं। राहुल गांधी भारत में अर्बन नक्सल के रूप में रिएक्ट करते हैं। भारत कभी राहुल गांधी जैसे अर्बन नक्सल को नहीं स्वीकारेगा।’

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसना चाहते हैं। कभी वो मुसलमानों को भड़काते हैं, कभी अलूल-जलूल की बातें करते हैं। कभी इनके लोग बांग्लादेश की बात करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में आज तक ऐसा नहीं हुआ था। यह अर्बन नक्सल है।’

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव के पेन (कलम) बांटने और एनडीए पर हथियार बांटने के आरोपों पर गिरिराज ने उन पर पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले तेजस्वी खुद कलम का सही उपयोग करना सीख लें, तब दूसरों पर टिप्पणी करें। उन्होंने तेजस्वी के पिता के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘चोर को हर जगह चोर ही नजर आता है।’

घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निकाला जाएगा: गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार-बंगाल के कुछ हिस्सों में लंबे समय से घुसपैठियों का मुद्दा है और अगर फिर से सरकार बनेगी तो उनकी पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कई जिले घुसपैठियों के कारण प्रभावित हैं और विपक्ष इन लोगों को बसाने का काम कर रहा है। गिरिराज ने 1971 के बाद से चल रही घुसपैठ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसका निवारण अनिवार्य है।

गिरिराज के ये बयान बिहार की विधानसभा चुनावी हलचल के बीच आए हैं, जहां सियासी दल नागरिकता, घुसपैठ व पहचान जैसे मुद्दों को चुनावी मोर्चे पर तैनात कर रहे हैं। इन आरोपों पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी है और राजनीतिक बहस तेज हुई है। ऐसे बयानों ने चुनावी माहौल में नई बहसें और तनाव खड़ा कर दिए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰