जीएसटी कटौती और नवरात्रि का डबल धमाका, पहले ही दिन हुई गाड़ियों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री!

जीएसटी की राहत और नवरात्रि का शुभ मुहूर्त, दोनों ने मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जान फूंक दी है। त्योहारों का सीन शुरू होते ही, खासकर श्राद्ध के बाद, लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इस बार, नवरात्रि के पहले दिन यानी सोमवार को ही, सरकार ने छोटी कारों और एसयूवी पर लगने वाले जीएसटी को 28% […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 सितंबर 2025, 04:45 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जीएसटी कटौती और नवरात्रि का डबल धमाका, पहले ही दिन हुई गाड़ियों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री!
Photo: UB India News Archive
जीएसटी की राहत और नवरात्रि का शुभ मुहूर्त, दोनों ने मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जान फूंक दी है। त्योहारों का सीन शुरू होते ही, खासकर श्राद्ध के बाद, लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इस बार, नवरात्रि के पहले दिन यानी सोमवार को ही, सरकार ने छोटी कारों और एसयूवी पर लगने वाले जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया। इस दोहरे फायदे ने खरीदारों को शोरूम तक खींच लाया।
Maruti Suzuki Hyundai record car sales after gst rate cut and first day of navratri
कारों की हुई ताबड़तोड़ बिक्री 
भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने तो कमाल ही कर दिया। कंपनी को अकेले सोमवार को 80,000 से ज्यादा पूछताछ मिली और लगभग 30,000 गाड़ियां डिलीवर की गईं। वहीं, हुंडई ने भी 11,000 यूनिट्स बेचकर अपनी झोली भर ली।
Maruti Suzuki Hyundai record car sales after gst rate cut and first day of navratri
डिस्काउंट का डबल धमाका

कार कंपनियां जीएसटी में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दे रही हैं। मारुति और हुंडई जैसी कई कंपनियों ने तो GST कटौती के ऊपर से भी अतिरिक्त छूट देकर ग्राहकों को और भी आकर्षित किया। मारुति ने तो अपनी गाड़ियों पर 1.29 लाख रुपये तक की भारी छूट दी है।

जैसे, Maruti S-Presso अब मारुति की सबसे सस्ती कार बन गई है। इसकी कीमत में 1.29 लाख रुपये की भारी कटौती की गई है और अब 3.50 लाख की शुरूआती कीमत पर बिक रही है। इसी तरह, Mahindra Bolero और Bolero Neo 2.56 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं, जबकि Tata Punch और Kia Syros पर भी 1.6 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।

Maruti Suzuki Hyundai record car sales after gst rate cut and first day of navratri
ग्रामीण इलाकों में बूम
त्योहारों का यह समय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि उनकी सालाना बिक्री का एक बड़ा हिस्सा इसी दौरान आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस समय गाड़ियों की बिक्री में तेजी देखने को मिलती है, क्योंकि किसानों के पास फसल कटाई के बाद खर्च करने के लिए अधिक पैसा होता है।
Maruti Suzuki Hyundai record car sales after gst rate cut and first day of navratri
मंदी से मिल सकती है राहत की सांस
पिछले कुछ महीनों से भारतीय यात्री वाहन उद्योग कमजोर बिक्री से जूझ रहा था। इस वित्त वर्ष में बिक्री लगभग सपाट रही, और पहले साल भर की ग्रोथ 1-4% रहने का अनुमान था। लेकिन, GST कटौती के बाद अब यह ग्रोथ रेट 5-7% तक पहुंचने की उम्मीद है। एसएंडपी ग्लोबल मोबिलिटी ने भी 2026 के लिए भारत में यात्री वाहन उद्योग की ग्रोथ का अनुमान 4.1% से बढ़ाकर 8.5% कर दिया है। यह सब दिखाता है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से जल्द ही उबर सकता है।

पटना में 50 हजार का टीवी 5 हजार सस्ता

पटना के इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में खरीदारी करने आई महिला ग्राहक ने बताया, ‘मैं एक महीने से GST दरें कम होने का इंतजार कर रही थीं। आज नई दर लागू होते ही खरीदारी करने आ गई।’

उनका कहना है कि जीएसटी के साथ-साथ नवरात्रि और दीवाली ऑफर भी मिल रहा है। इससे उन्हें बहुत फायदा मिलेगा।

बाइक की कीमतों में 10 से 12 हजार की कमी

बिहार मोटर्स के ऑनर पाले खान ने कहा, ‘जीएसटी दर कम होने से ग्राहकों को बहुत फायदा मिलेगा। पैसों की बचत तो होगी ही। साथ ही साथ खरीदारी बढ़ने से प्रोडक्शन बढ़ेगा। प्रोडक्शन बढ़ेगा तो यह देश के घरेलू बाजार के लिए फायदेमंद साबित होगा।

उनका कहना है, हर कस्टमर को जीएसटी के बारे में पहले से ही जानकारी है। हर दुकानदार को अपने बिजनेस को डबल करने का मौका मिला है। पिछले सीजन में जिन दुकानदारों ने 100 बाइक बेची होगी और इस बार 200 से ज्यादा बाइक सेल कर पाएंगे।

हमें डिस्काउंट देना पड़ेगा, लेकिन हमें नहीं मिलेगा- दुकानदार

बिहार मोटर्स के मालिक पाले खान ने कहा, ‘पहले जीएसटी के कारण काफी कस्टमर लौट जा रहे थे। हम लोगों को भी जीएसटी स्लैब के बारे में जानकारी नहीं थी कि आने वाले दिनों में कितनी कमी देखने को मिलेगी।’

‘हालांकि, हम लोगों को इससे ज्यादा फायदा नहीं है। मान लीजिए हमने पहले से 100 गाड़ियां ले रखी हैं, इसमें कस्टमर को तो हमें डिस्काउंट देना पड़ेगा, लेकिन हमें डिस्काउंट नहीं मिल पाएगा।’

सुधा उत्पादों पर जनता को राहत

बिहारवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि सुधा के उत्पादों की कीमतों में कमी कर दी गई है। कॉम्फेड के एमडी अभिषेक रंजन ने बताया कि, ‘केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी घटाए जाने के बाद सुधा उत्पादों की कीमतों में कमी की गई है।’

‘पहले से बाजार में मौजूद पुरानी पैकेजिंग वाले उत्पाद भी नई दरों पर ही बिकेंगे। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे दुकानदार से संशोधित दर की जानकारी लेकर ही खरीदारी करें।’

‘दूध के दाम घटने पर एक ग्राहक ने कहा कि 1-2 रुपए की कटौती से कोई खास फायदा नहीं होने वाला है। यह सिर्फ खानापूर्ति जैसा कदम लगता है।’

घर बनाने के उत्पादों की कीमतों पर असर

मकान निर्माण सामग्री में बालू की बात करें तो दुकानदार के मुताबिक, 100 सीएफटी बालू 3500 रुपए में बेच रहे हैं। अभी जीएसटी स्लैबों में कटौती का असर नहीं है। पुराने भाव में ही मटेरियल बेच रहे हैं। वहीं, 1000 नग ईंट की कीमत 10 हजार रुपए थी, जिसके दाम में भी जीएसटी कम होने पर कोई कमी नहीं आई है।

इसके साथ ही 100 सीएफटी सरिया की कीमत 10500 में मिलती थी। इस पर भी जीएसटी कम होने पर कोई असर नहीं देखने को मिला है। हालांकि, अल्ट्राटेक सीमेंट 400 में बेता जा रहा था, जो बारिश के चलते 350 में बिक रहा है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰