पटना में कांग्रेस नेता एक बार फिर से सड़कों पर उतरे ,पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सड़क घसीटा ………..

पटना में कांग्रेस नेता एक बार फिर से सड़कों पर उतरे हैं। बिहार युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम से मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकाल चुके हैं। बारिश के बीच कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है। राजापुल के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस ने प्रदर्शन को रोक दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 सितंबर 2025, 08:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में कांग्रेस नेता एक बार फिर से सड़कों पर उतरे ,पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सड़क घसीटा ………..
Photo: UB India News Archive

पटना में कांग्रेस नेता एक बार फिर से सड़कों पर उतरे हैं। बिहार युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम से मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकाल चुके हैं। बारिश के बीच कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है। राजापुल के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस ने प्रदर्शन को रोक दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि, बिहार को अब सीएम नीतीश नहीं कोई और चला रहा है। इस वजह से बिहार का ऐसा हाल है। वोट चोरी और अडाणी को 1 रुपए प्रति वर्ष की दर पर 1050 एकड़ जमीन और 10 लाख पेड़ देने के विरोध में कांग्रेस का घेराव मार्च है। इस मार्च में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव गरीब दास समेत कांग्रेस के तमाम नेता शामिल हैं। 5 दिन पहले 18 सितंबर को पटना में कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था। इसमें ‘जमीन चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगे।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

15 सितंबर को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के बिहार दौरे के दौरान दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि, बिहार में वोट चोरी का बंदोबस्त तो बैठाया जा रहा है, लेकिन अगर वोट चोरी से काम ना चले तो जाते-जाते गौतम अडाणी को सारी चीजें सौंप रहे हैं।

वोट चोरी का लगातार आरोप लगा रही कांग्रेस

कांग्रेस बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। राहुल गांधी ने कई बार बिहार में SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि SIR के जरिए गरीब-दलितों के वोट काटे जा रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि यह सब BJP को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, ताकि वोट चोरी के जरिए चुनाव जीता जा सके। इसे लेकर राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी की। 17 सितंबर को सासाराम से शुरू हुई ये यात्रा 1 सितंबर को पटना में खत्म हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा दिया।

 

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰