क्या NDA और महागठबंधन को जनसुराज देगी मात ?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे सामने आया है. छह विधानसभा क्षेत्रों में किए गए सर्वे में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और I.N.D.I.A महागठबंधन में किसकी पकड़ यहां मजबूत है. Ascendia ने ‘बैटल ऑफ बिहार-2025‘ नाम से यह सर्वे किया है, जिनमें पूर्णिया, मगध, भोजपुर, भागलपुर, सारण और पटना शामिल हैं. सर्वे में एनडीए और इंडिया गठबंधन के अलावा राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025, 11:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या NDA और महागठबंधन को जनसुराज देगी मात ?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे सामने आया है. छह विधानसभा क्षेत्रों में किए गए सर्वे में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और I.N.D.I.A महागठबंधन में किसकी पकड़ यहां मजबूत है.

Ascendia ने बैटल ऑफ बिहार-2025 नाम से यह सर्वे किया है, जिनमें पूर्णिया, मगध, भोजपुरभागलपुर, सारण और पटना शामिल हैं. सर्वे में एनडीए और इंडिया गठबंधन के अलावा राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को भी शामिल किया गया है. सर्वे के अनुसार इस बार भी एनडीए और महागठबंधन के लिए 2020 जैसी स्थिति रहने वाली है. हालांकि, जनसुराज पार्टी कुछ जगहों पर कमाल कर सकती है. आइए जानते हैं कि बिहार की 169 विधानसभा सीटों पर यह सर्वे क्या कहता है-

पूर्णिया
पूर्णिया में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं. यहां 46 फीसदी मुस्लिम हैं और अनुसूचित जाति की 14 फीसदी आबादी है. पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में 24 में से 12 सीटें एनडीए को मिली थीं और महागठबंधन ने सात और अन्य दलों ने पांच सीटें जीती थीं. उस समय एनडीए का वोट शेयर 36 प्रतिशतमहागठबंधन का 36 प्रतिशत और अन्य दलों का 28 प्रतिशत था. सर्वे की बात करें तो इस बार एनडीए की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन महागठबंधन को बढ़ोतरी मिल सकती है क्योंकि अन्य दलों का प्रभाव कम हो सकता है. जन सुराज पार्टी का प्रभाव भी कम है.

मगध
मगध विधानसभा क्षेत्र में कुल 26 सीटें हैं और यहां 10 प्रतिशत मुस्लिम और 31 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति से हैं. 2020 में यहां महागठबंधन ने बाजी मारी थी. 26 में से 20 सीटों पर उसको जीत मिली, जबकि एनडीए ने 6 सीटें जीती थीं और अन्यों के खाते में एक भी सीट नहीं थीं. सर्वे के अनुसार 2025 के चुनाव में एनडीए को बढ़त मिल सकती है और महागठबंधन की सीटें कम हो सकती हैं. हालांकि, जन सुराज पार्टी का प्रभाव यहां भी कम है. वोट शेयर की बात करें तो 2020 में एनडीए का 31 प्रतिशत था, महागठबंधन का 41 प्रतिशत और अन्य दलों के लिए 27 प्रतिशत रहा था.

भोजपुर
भोजपुर में कुल 22 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 9 प्रतिशत मुस्लिम और 22 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति से हैं. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए ने 28 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दो सीटें जीतीं, महागठबंधन ने 40 प्रतिशत वोट के साथ 19 और अन्य दलों ने 32 प्रतिशत वोट शेयर के साथ एक सीट जीती थी. सर्वे के अनुसार इस बार एनडीए को बढ़त मिल सकती है, जबकि महागठबंधन पिछड़ सकता है और जनसुराज का यहां भी प्रभाव कम है.

भागलपुर
भागलपुर में 45.5 प्रतिशत आबादी मुस्लिम और 14 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग हैं. यहां कुल 12 सीटें हैं, जिनमें से 2020 में एनडीए ने 9 सीटें जीतीं और महागठबंधन को तीन सीट गईं. अन्य दलों को एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी. एनडीए का वोट शेयर 44 प्रतिशतमहागठबंधन का 38 प्रतिशत और अन्यों का 18 प्रतिशत था. सर्वे के अनुसार इस बार एनडीए पिछड़ सकता है, महागठबंधन आगे हो सकता है और जनसुराज की स्थिति उम्मीदवारों पर निर्भर करती है.

सारण
सारण में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं और यहां 15 प्रतिशत मुस्लिम और 15 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति के हैं. 2020 के चुनाव में एनडीए ने सारण की 9 सीटों पर जीत हासिल की थी और उसका वोट शेयर 36 प्रतिशत था. महागठबंधन के खाते में 15 सीटें गईं और 39 प्रतिशत वोट शेयर रहा. वहीं, अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि वोट शेयर 25 प्रतिशत था. सर्वे के अनुसार इस बार एनडीए और महागठबंधन की स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जन सुराज की यहां अच्छी पकड़ है.

पटना
पटना में 21 विधानसभा सीटें हैं. यहां 7 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और 22 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति के हैं. 2020 के चुनाव में एनडीए ने 39 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 11 सीटें जीतीं, जबकि 38 प्रतिशत वोट शेयर के साथ महागठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की. अन्य दल एक भी सीट नहीं जीत सके और उनका वोट शेयर 23 प्रतिशत था. 2025 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो सर्वे के अनुसार एनडीए और महागठबंधन की स्थिति में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है, जबकि जन सुराज की पकड़ यहां अच्छी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰