तेज प्रताप यादव ने ‘जनशक्ति जनता दल’ का चुनाव चिह्न बताया, पोस्टर से पिता की तस्वीर गायब………..

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान कूद चुके हैं। तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है और इसका चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025, 11:11 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेज प्रताप यादव ने ‘जनशक्ति जनता दल’ का चुनाव चिह्न बताया, पोस्टर से पिता की तस्वीर गायब………..
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान कूद चुके हैं। तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है और इसका चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’ है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पार्टी के पोस्टर को भी शेयर किया है।

क्या बोले तेज प्रताप यादव?

पार्टी का पोस्टर शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा- “हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”

लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं- तेज प्रताप यादव

पार्टी के पोस्टर में महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, लोहिया और जेपी नारायण की तस्वीर है.  तेजप्रताप यादव ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है और ‘सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव’ का नारा दिया है. इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा, ”जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज बिहार का विकास करेंगें तेज प्रताप.”

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ”हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं. हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है. हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.”

क्यों आरजेडी से निकाले गए थे तेज प्रताप यादव?

तेज प्रताप यादव इस समय समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से आरजेडी के विधायक हैं. मई 2025 में तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह अनुष्का यादव के साथ संबंध में हैं.

इस पोस्ट को लेकर असंतोष बढ़ा और लालू यादव ने तेज प्रताप को लेकर कहा कि यह पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के अनुकूल नहीं है. उन्होंने छह साल के लिए आरजेडी से निकाल दिया. इसके बाद से तेज प्रताप यादव परिवार में किसी का नाम लिए बगैर निशाना साधते रहे हैं.

उन्होंने नाराजगी के बीच संगठन बनाया और लगातार क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उनका प्लान ज्यादा से ज्यादा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का है. तेज प्रताप यादव छोटे भाई तेजस्वी यादव को सियासी विरासत मिलने से भी नाराज रहे हैं.

पोस्टर पर 5 बड़े चेहरों को जगह

तेज प्रताप यादव ने पार्टी का जो पोस्टर लॉन्च किया है उसमें उन्होंने 5 महापुरुषों और नेताओं को भी शामिल किया है। पोस्टर में महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। गौर करने वाली बात ये भी है कि तेज प्रताप ने इस पोस्टर में अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जगह नहीं दी है।

तेज प्रताप यादव की नई पार्टी के पोस्टर पर लिखा है- “जनशक्ति जनता दल, सामाजिक न्याय-सामाजिक हक- संपूर्ण बदलाव। जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज- बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप।” इसके साथ ही जनशक्ति जनता दल से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप?

तेज प्रताप ने दावा किया है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव महुआ विधानसभा सीट से लडे़ंगे। इससे पहले तेज प्रताप ने 2015 में महुआ से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। तेज प्रताप यादव का दावा है कि महुआ ही उनकी कर्मभूमि है और अगर कोई और महुआ से चुनाव लड़ेगा तो जनता उसे हरा देगी।

क्यों राजद और परिवार से अलग हुए तेज प्रताप?

लालू प्रसाद यादव ने बीते मई महीने में तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर निकाल दिया था और उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। इससे पहले तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि तेज प्रताप और अनुष्का पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस घटना के बाद लालू परिवार में विवाद शुरू हो गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰