बिहार विधानसभा चुनाव : क्या कांग्रेस अब 50 माइनस प्लस के लिए मानसिक रूप से है तैयार !………………

महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला बनकर तैयार हुआ या नहीं, कांग्रेस खुद को इस मसले से निकाल चुकी है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 70 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस अब 50 माइनस प्लस के लिए मानसिक रूप से तैयार हो गई है। इस समझौते में वर्तमान विधानसभा चुनाव तो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025, 11:18 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव : क्या कांग्रेस अब 50 माइनस प्लस के लिए मानसिक रूप से है तैयार !………………
Photo: UB India News Archive

महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला बनकर तैयार हुआ या नहीं, कांग्रेस खुद को इस मसले से निकाल चुकी है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 70 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस अब 50 माइनस प्लस के लिए मानसिक रूप से तैयार हो गई है। इस समझौते में वर्तमान विधानसभा चुनाव तो है ही भविष्य की राजनीति के संकेत भी छुपे हैं। चलिए जानते हैं 70 से 50 सीटों तक पहुंचने की कहानी…।

बड़ा दिल दिखाने का मन बना चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस के सूत्रों की माने तो कांग्रेस बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में 50 सीटों के आसपास लड़ने जा रही है। 70 सीटों पर बिहार विधानसभा 2020 लड़ने वाली कांग्रेस इस चुनाव में बड़ा दिल दिखाते हुए 20 सीटें उन सहयोगियों के लिए छोड़ने जा रही है जो बीजेपी नीत सरकार को अपदस्थ करने के लिए हाल ही में जो दल महागठबंधन से जुड़े हैं।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस तीन साथी दलों के लिए अपने 20 सीटों का त्याग करना चाह रही है। ये नए साथी दल हैं वीआईपी, राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी (RLJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए 20 सीटें छोड़ेगी और राजद भी अपनी तरफ से कुछ सीटों का त्याग कर सभी दलों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

कांग्रेस की चुनावी स्ट्रेटजी है कि इस बार अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाया जाय। यह चुनाव कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट होगा कि वे अपनी पसंद की सीट पर जीत का परचम लहरा पाई या कि नहीं। कांग्रेस अगर सफल होती है तो विधासनसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट के बाद कांग्रेस भविष्य की राजनीति माइनस राजद महागठबंधन की राह पर चल सकती है या नहीं।

कांग्रेस का क्या है तर्क

सीट शेयरिंग के मसले पर बड़ा दिल दिखाने वाली कांग्रेस इस समझ के साथ अपनी सीटों की संख्या कम करने के पीछे का तर्क बहुत ही सकारात्मक है। कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता की यह समझ है कि वे वाम दल को कम सीटों के लिए नहीं कह सकते। वह इसलिए कि वाम दल का स्ट्रीकिंग रेट ज्यादा है। इसलिए एक समझ बनी है कि एडजस्टमेंट राजद और कांग्रेस मिल कर करेंगे।

भविष्य की भी है रणनीति?

कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर उदारता के पीछे भविष्य की राजनीति का भी ख्याल है। नेतृत्व को लेकर कह लें या सीएम फेस को लेकर कह लें तो कांग्रेस ने अपना कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया। जब कभी पत्रकारों ने पूछा भी तो टाल गए। इसके पीछे का सच यह था कि कांग्रेस को यह लगा कि तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप का दुष्परिणाम भी आ सकता है। अपनी इस मंशा से राजद को भी समझाया गया कि ज्यादा सीटों पर लड़ेंगे, ज्यादा विधायक आपके होंगे और सीएम भी आप ही होंगे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰