मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा लेकिन शर्त यह है’…..

बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री अशोक चौधरी पर जो आरोप लगाए, उसको लेकर सियासी घमासान अब तक जारी है। शुक्रवार को मंत्री अशोक ने जहानाबाद में प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर प्रशांत किशोर मेरे या मेरी पत्नी के नाम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025, 11:32 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा लेकिन शर्त यह है’…..
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री अशोक चौधरी पर जो आरोप लगाए, उसको लेकर सियासी घमासान अब तक जारी है। शुक्रवार को मंत्री अशोक ने जहानाबाद में प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर प्रशांत किशोर मेरे या मेरी पत्नी के नाम एक कट्ठा भी नाजायज जमीन साबित कर दें, तो मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा। नगर भवन में आयोजित महिला रोजगार योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने कहा कि मेरी सारी संपत्ति पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को हर साल संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। ऐसे में मुझ पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

कोर्ट में शपथ पत्र देकर मामला दर्ज कराएं
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर को कोई आपत्ति है तो वे कोर्ट में शपथ पत्र देकर मामला दर्ज कराएं। मैं कोर्ट का ट्रायल करूंगा, मीडिया का नहीं। नया आरोप होगा, तो जवाब देने को तैयार हूं। अशोक चौधरी ने आगे कहा कि मैंने पोर्टल पर पहले ही जवाब दे दिया है। यदि कोई नया आरोप लगाया जाता है, तो उसका भी जवाब देने को तैयार हूं।

10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई
वायरल हो रहे एक भजन गाते वीडियो को लेकर उठ रहे सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वह वीडियो दो साल पुराना है, जब मैं एक पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उसका वर्तमान से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री अशोक चौधरी जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर नगर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और महिलाएं मौजूद थीं।

‘इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई’
प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी की जब सगाई हुई, उसके बाद स्वर्गीय किशोर कुणाल के परिवार से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। हमारे पास इस ट्रस्ट के खिलाफ सबूत नहीं है, लेकिन शांभवी चौधरी के सायन कुणाल से सगाई के बाद ही इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई। पिछले दो साल में सगाई से शादी के बीच कुल 38.44 करोड़ रुपये की पांच जमीनें खरीदी गई जिसका चेक से पेमेंट किया गया। इन सभी जमीनों का मालिकाना हक अशोक चौधरी और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के पास हैं। प्रशांत किशोर ने सवाल पूछते हुए कहा था कि अशोक चौधरी को बताना चाहिए कि इस ट्रस्ट से उनका क्या लेना देना है? अगर कोई लेना देना नहीं है तो ट्रस्ट से जुड़ी अनीता जी जो किशोर कुणाल की पत्नी हैं, उनके अकाउंट से अशोक चौधरी की पत्नी के अकाउंट में रुपये क्यों ट्रांसफर हुए हैं? यह सब रिकॉर्ड हमारे पास है। साथ ही इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों जिनमें अनिता जी, पूर्व ब्यूरोक्रेट जियालाल आर्या और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की माताजी जैसे लोग भी हैं, उनको बताना चाहिए कि ट्रस्ट के माध्यम से अचानक हाल के दिनों में इतनी जमीन की खरीद क्यों की गई है?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰