बिहार विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग के पास सिर्फ 53 दिन का वक्त , कितने फेज में होंगे चुनाव ……………….

बिहार में विधानसभा चुनाव कब होंगे, इस सवाल का जवाब अब भी बाकी है। विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। उससे पहले सरकार का गठन करना होगा। SIR के बाद 1 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश होगी। इसके बाद चुनाव आयोग के पास सिर्फ 53 दिन का वक्त है। 2020 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025, 11:58 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग के पास सिर्फ 53 दिन का वक्त , कितने फेज में होंगे चुनाव ……………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव कब होंगे, इस सवाल का जवाब अब भी बाकी है। विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। उससे पहले सरकार का गठन करना होगा। SIR के बाद 1 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश होगी। इसके बाद चुनाव आयोग के पास सिर्फ 53 दिन का वक्त है। 2020 में तीन फेज में वोटिंग कराई गई थी। अब इतने कम वक्त में तीन फेज में चुनाव कराना मुश्किल है।

इलेक्शन कमीशन के सोर्स बताते हैं कि बिहार में दो फेज में वोटिंग कराई जा सकती है। SIR की वजह से तारीखों के ऐलान में देरी हो रही है। वोटर लिस्ट पब्लिश होने तक तारीखों का ऐलान नहीं हो सकता। इससे ऐसे हालात बन गए हैं कि कम वक्त में चुनाव कराना होगा। खबरें हैं कि 6 अक्टूबर के बाद तारीखों का ऐलान हो सकता है।

अगर दो फेज में चुनाव हुए तो क्या मुश्किलें आ सकती हैं, इतने कम वक्त में कैसे चुनाव होंगे, चुनाव आयोग और पार्टियों की तैयारी क्या है और फेज कम होने से किस पार्टी को फायदा मिल सकता है,

दो फेज में चुनाव हुए तो किसे फायदा

राजनीति के जानकार कहते हैं, इस स्थिति में NDA को फायदा होगा। इसकी एक वजह छठ पर्व है। छठ के बाद ही वोटिंग होगी। इसे देखते हुए RSS और धार्मिक संगठनों ने इसकी तैयारी की है। इस बार की तैयारी कुंभ की तरह है।’‘ये संगठन छठ पूजा में आने वालों को साड़ी, नारियल, सूप के साथ आर्थिक मदद दे रहे हैं। इसका फायदा NDA को मिलेगा। लोगों को लाने-ले जाने की सुविधा दी जाएगी, BJP इसे भी भुनाने की कोशिश करेगी।’

कम फेज में चुनाव, यानी बड़ी पार्टियों को फायदा

कुछ पॉलिटिकल एक्सपर्ट का मानना हैं की  ‘बड़े दलों के पास ज्यादा संसाधन होते हैं। वे इसका फायदा उठा लेते हैं। ये पार्टियां बड़े नेताओं का भाषण लाइव टेलीकास्ट करती हैं। इससे उनकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो जाती है।

2015 में 5 फेज में वोटिंग, BJP को नुकसान

2015 में 5 फेज में वोटिंग कराई गई थी। तब BJP को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। पार्टी ने 157 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से 53 सीट पर जीत मिली। BJP को सबसे ज्यादा 25% वोट मिले, लेकिन सीट के मामले में पार्टी तीसरे नंबर पर रही।

तीन चरण में चुनाव होने पर फायदा महागठबंधन को मिल सकता है। इससे उन्हें प्रचार के लिए ज्यादा वक्त मिलता है। जर्नलिस्ट संतोष कुमार कहते हैं, ‘महागठबंधन के पास चुनाव के लिए कम संसाधन है। इस मामले में NDA के मुकाबले महागठबंधन पिछड़ जाता है।’

इसके अलावा अगर पहले फेज में कुछ सीटें या एरिया में विपक्ष मजबूत होता है, तो उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और दूसरे फेज में उनका काम आसान होगा। विपक्ष इसी फीडबैक के आधार पर मुद्दों या जातीय समीकरणों के हिसाब से बदलाव कर सकता है। ज्यादा फेज में चुनाव होने पर पार्टियां अपने कमजोर एरिया में ज्यादा संसाधन झोंक सकेंगी।

2020 में तीन फेज में चुनाव हुए, RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी

2020 में तीन फेज में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। रिजल्ट 10 नवंबर को आया था। पहले फेज में 71, दूसरे फेज में 94 और 78 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इसमें RJD 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। BJP 74 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰