बच्चा राय की असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में सियासी एंट्री की खबर ने बिहार में मचाई हलचल……..

बिहार टॉपर घोटाले का मास्टरमाइंड बच्चा राय एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उसने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर राजनीतिक सवाल खड़े कर दिये हैं. बच्चा राय का नाम केवल इसी घोटाले तक सीमित नहीं है, बल्कि इस शख्स के साथ विवादों और अपराधों की लंबी लिस्ट जुड़ी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 सितंबर 2025, 11:22 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बच्चा राय की असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में सियासी एंट्री की खबर ने बिहार में मचाई हलचल……..
Photo: UB India News Archive
बिहार टॉपर घोटाले का मास्टरमाइंड बच्चा राय एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उसने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर राजनीतिक सवाल खड़े कर दिये हैं. बच्चा राय का नाम केवल इसी घोटाले तक सीमित नहीं है, बल्कि इस शख्स के साथ विवादों और अपराधों की लंबी लिस्ट जुड़ी है. कॉलेज की राजनीति से लेकर टॉपर घोटाले, फर्जीवाड़े और अब राजनीति में एंट्री- हर कदम पर विवाद इसके साथ चलता रहा है. खास बात यह कि गिरफ्तारी के बाद भी उसका नेटवर्क काम करता रहा और वह राजनीति से नजदीकी बनाता रहा. अब ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ने के ऐलान ने एक बार फिर उसे सुर्खियों में ला दिया है. बच्चा राय का विवादित अतीत बिहार की राजनीति पर सवाल खड़ा करता है और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं की नीति और नीयत को भी कठघरे में खड़ा कर रहा है.
दरअसल, बच्चा राय का नाम सुनते ही लोगों को शिक्षा में भ्रष्टाचार और अपराध का प्रतीक याद आता है. बच्चा राय वही नाम है जिसने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की जड़ों को हिला दिया. वैशाली जिले का यह शख्स विष्णुदेव राय कॉलेज ऑफ एजुकेशन का संचालक था. उसने छात्रों और उनके अभिभावकों को टॉपर बनाने के सपने दिखाए, लेकिन इसके पीछे धांधली और पैसों के सौदे का खेल था.

टॉपर घोटाले का स्क्रिप्ट राइटर

बता दें कि वर्ष 2016 में जब बिहार बोर्ड का रिजल्ट आया तो पूरे देश में राज्य की बदनामी हुई. आर्ट्स की टॉपर रूबी राय को बेसिक सवालों का जवाब तक नहीं पता था. विज्ञान के टॉपर ने किताबों के नाम तक गड़बड़ा दिए. जांच में खुलासा हुआ कि यह सब बच्चा राय के रचे जाल का नतीजा था. पैसे लेकर मार्कशीट बदलवाना और फर्जीवाड़ा करना इसका हिस्सा था.जांच के बाद बच्चा राय पर शिकंजा कसा और वह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. कई महीने तक सलाखों के पीछे रहने के बावजूद उस पर से विवाद का साया कभी नहीं हटा. अदालतों में केस आज भी लंबित हैं, लेकिन वह खुद को बेगुनाह बताता रहा है.
अब बच्चा राय ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उनकी एक तस्वीर भी असदुद्दीन ओवैसी के साथ आई है और इस घोषणा के बाद राजनीति गरमा गई है. बीजेपी इसको लेकर हमलावर हो गई है जबकि, विपक्षी दल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के प्रतीक को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. भाजपा ने राजद और एआईएमआईएम पर भी निशाना साधा गया कि वे ऐसे लोगों को टिकट देने से बाज नहीं आते.

शिक्षा की आड़ में माफिया तंत्र

बता दें कि वैशाली जिले के विष्णुदेव राय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पैसों के बदले डिग्रियां और मार्कशीट का खेल चलता था. 2016 का टॉपर घोटाला बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर काला धब्बा बन गया. रूबी राय और अन्य फर्जी टॉपरों का पर्दाफाश हुआ तो देशभर में मजाक बना. इस पूरे खेल का सूत्रधार बच्चा राय इसके पहले भी कई छोटे-बड़े विवादों में फंसा. आरोप लगे कि छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं से जुड़ी रकम में हेरफेर की गई. फर्जी छात्रों के नाम पर स्कॉलरशिप उठाना और फिर रकम को हड़प लेना उसकी पहचान बन गई थी.

गिरफ्तारी के बाद दिखाई दबंगई

जब बच्चा राय गिरफ्तार हुआ, तब भी उसने जेल के अंदर से अपनी दबंगई दिखाई. आरोप लगे कि उसके नेटवर्क ने गवाहों को धमकाया और केस को कमजोर करने की कोशिश की. यही नहीं, कॉलेज के आसपास उसका इतना दबदबा था कि लोग उसके खिलाफ बोलने से डरते थे. घोटालों के बावजूद बच्चा राय राजनीति से दूर नहीं रहा. स्थानीय नेताओं से उसके गहरे रिश्ते रहे. अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ने की घोषणा करके उसने दिखा दिया कि विवादित अतीत उसके लिए बाधा नहीं है, बल्कि वह इसे सियासी ताकत में बदलना चाहता है.

जनता क्या करेगी फैसला?

वहीं, अब इस घोटालेबाज की सियासत में एंट्री की खबरों ने बिहार की राजनीति में गरमी बढ़ा दी है. सवाल यह है कि क्या बिहार की जनता टॉपर घोटाले जैसे बड़े कलंक से जुड़े व्यक्ति को राजनीति में मौका देगी? बच्चा राय का विवादित अतीत बिहार की राजनीति पर सवाल खड़ा करता है. शिक्षा घोटालों और विवादों से भरे इस नाम को जनता किस रूप में देखेगी? क्या छात्र और अभिभावक, जिनका भविष्य उसने तबाह किया, अब उसे राजनीति में वोट देंगे? घोटाले के दागदार इतिहास और छात्रों के भविष्य के साथ किए गए खिलवाड़ को जनता कितनी जल्दी भूल पाएगी, यह चुनावी नतीजों से तय होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰