बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का चुनाव संपर्क अभियान कार्यक्रम लॉन्च

बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार विधानसभा चुनाव संपर्क अभियान कार्यक्रम लॉन्च किया. चुनाव को देखते हुए ये बड़ा कदम माना जा रहा है. धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद एवं अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर पहुंचे. घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. दुकानों में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 सितंबर 2025, 08:23 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का चुनाव संपर्क अभियान कार्यक्रम लॉन्च
Photo: UB India News Archive

बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार विधानसभा चुनाव संपर्क अभियान कार्यक्रम लॉन्च किया. चुनाव को देखते हुए ये बड़ा कदम माना जा रहा है. धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद एवं अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर पहुंचे. घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. दुकानों में जाकर दुकानदार एवं ग्राहकों से भी बातचीत की.

‘माहौल हम लोगों के पक्ष में है’

इस दौरान जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए, लिखा है- मेक इन इंडिया. यहां केवल स्वदेशी उत्पाद मिलते हैं. स्थानीय खरीदें, आत्म निर्भरता बढ़ाएं, भारत बोले, लोकल फॉर वोकल. वहीं इस दौरान एबीपी न्यूज से बातचीत में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. जनता से हम लोग मिल रहे हैं. माहौल हम लोगों के पक्ष में है. बड़ी और निर्णायक जीत होगी.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हर चुनाव में हम लोगों के सामने महागठबंधन खड़ा होता है और गिरता है. इस बार फिर गिरेगा. आत्मनिर्भर भारत बने, हिंदुस्तान की चीजों का प्रोत्साहन यह हमारा विश्वास है. घर-घर दुकान दुकान हम लोग जा रहे हैं, मेक इन इंडिया के नारे को बुलंद कर रहे हैं. भारत की चीजें खरीदें, भारत की चीजें बेचें.

बता दें संपर्क अभियान के तहत घर घर दुकान दुकान जाकर लोगों से नेता मिल रहे हैं. इस अभियान के जरिए जनता से जुड़ाव बढ़ाया जाएगा, बिहार केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा. पूरे बिहार में ये कार्यक्रम चलेगा. लोगों से NDA के पक्ष में वोट करने की अपील की जाएगी. जनता से खुद को सीधा कनेक्ट करने के लिए अभियान है. जानता कि क्या समस्याएं हैं यह समझा जाएगा.

जनता के सामने रखा जाएगा ऐजेंडा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए का क्या रोडमैप है, क्या एजेंडा है ये जनता के सामने रखा जाएगा. जमीनी हालात क्या है इसको समझने की कोशिश की जाएगी. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, तमाम पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है. इस बीच BJP की ओर से संपर्क अभियान कार्यक्रम को शुरू किया गया है. अब इस कवायद से चुनाव में कितना लाभ होगा यह समय बताएगा.

BJP ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी लगातार बड़े नेताओं के दौरे और बैठकें कर रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है.

बीजेपी की बिहार चुनाव समिति में सबसे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का नाम रखा गया है. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर स्थान दिया गया है. समिति में शामिल नेताओं का उद्देश्य चुनाव प्रचार और रणनीति को सुचारू रूप से लागू करना है.

चुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगे ये दिग्गज नेता

इस चुनाव अभियान समिति में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, मंगल पाण्डेय, डॉ. संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, राजीव प्रताप रूड़ी, सतीश चन्द्र दुबे और राजभूषण निषाद जैसे दिग्गज नेताओं को भी शामिल किया गया है. ये सभी नेताओं राज्य में पार्टी की राजनीतिक जमीन मजबूत करने और चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

स्थानीय मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे ये दिग्गज

इसके अलावा समिति में डॉ. प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, ऋतुराज सिन्हा, सैयद शाहनवाज हुसैन, रमा देवी, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर और अशोक यादव को भी शामिल किया गया है. समिति के अन्य सदस्य पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाने और स्थानीय मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करने का कार्य करेंगे.

सांसद विवेक ठाकुर, शंभू शरण पटेल, धर्मशीला गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), राम नारायण मंडल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, हरि मांझी और अशोक अग्रवाल को भी समिति में शामिल किया गया है. इसके अलावा लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, यू.पी. शर्मा, राजेन्द्र चौपाल, उपेन्द्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी को भी बिहार चुनाव अभियान समिति में जगह दी गई है.

चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार है बीजेपी

बीजेपी की यह चुनाव अभियान समिति राज्य में पार्टी की रणनीति को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार और जनसंपर्क को सुचारू रूप से चलाने और मतदाताओं तक पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है. समिति के गठन से स्पष्ट है कि बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰