बिहार विधानसभा चुनाव : एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार, फिर चुनाव आयोग के ऐलान का इंतजार क्‍यों

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के बीच अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन फॉमूर्ला तय है. बीजेपी बिहार में इस बार ‘बड़े भाई’ की भूमिका में नजर आ सकती है. चिराग पासवान को कितनी सीटें देगी है, इसका गणित भी तय हो गया है. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग द्वारा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 सितंबर 2025, 08:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव : एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार, फिर चुनाव आयोग के ऐलान का इंतजार क्‍यों
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के बीच अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन फॉमूर्ला तय है. बीजेपी बिहार में इस बार ‘बड़े भाई’ की भूमिका में नजर आ सकती है. चिराग पासवान को कितनी सीटें देगी है, इसका गणित भी तय हो गया है. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद एनडीए में सीटों का बंटवारा कर दिया जाएगा. लेकिन सीटों के बंटवारें में इस देरी की वजह क्‍या है? चुनाव आयोग दशहरे के बाद अक्‍टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.

चिराग पासवान के तेवर अब भी नहीं पड़े ठंडे

सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह में एनडीए के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना. इससे पहले प्रारंभिक दौर की बातचीत इस महीने के अंत तक होने की उम्‍मीद है. बता दें कि ऐसा उम्मीदवारों के ऐन वक्त पर पाला बदलने से रोकने के लिए भी किया जाएगा. एनडीए के छोटे घटक दल ज़्यादा सीटों के लिए ज़ोर आज़माइश कर रहे हैं. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान के तेवर अब भी ठंडे नहीं पड़े हैं. चिराग के समर्थक उन्हें बिहार के अगले सीएम के तौर पर पेश कर रहे हैं. हालांकि, ख़ुद चिराग पासवान कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही गठबंधन का चेहरा हैं. लेकिन चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि सीट बंटवारे में सम्मान से समझौता नहीं करेंगे. इस बीच बीजेपी नेताओं का दावा है कि चिराग पासवान, पीएम मोदी को ही अपना नेता मानते हैं और वे एनडीए छोड़ कर नहीं जाएंगे. पिछला चुनाव चिराग पासवान ने अकेले लड़ा था और जेडीयू को नुक़सान पहुंचाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार!

सूत्रों के अनुसार, बिहार में एनडीए के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तैयार है. बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा. सीटों के बंटवारे को लेकर घटक दलों में सहमति बन चुकी है. पिछले विधानसभा चुनाव के हिसाब से ही सीटों का बंटवारा होगा. हालांकि, इसमें चिराग़ पासवान को एडजस्ट करना होगा. सूत्रों के अनुसार, वे चालीस प्लस सीटें मांग रहे हैं. चिराग के लिए ज़्यादा सीटें मांगना राजनीतिक मजबूरी है, क्योंकि उन्हें अपने समर्थकों का हौसला बना कर रखना है. सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान गठबंधन के लिए ज़रूरी हैं और सीट बंटवारे में उनकी भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा. हालांकि, जेडीयू चिराग को बीस से अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं है.

बिहार में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा बीजेपी 

बता दें कि नीतीश कुमार के पहले रामविलास पासवान और फिर चिराग पासवान के बीच खट्टे-मीठे रिश्ते रहे हैं. पिछली बार चिराग पासवान की पार्टी ने 135 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था और केवल वे एक सीट ही जीत पाए थे. इधर बीजेपी और जेडीयू के बीच यह सहमति है कि दोनों ही दल 100-100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. लेकिन जेडीयू बीजेपी से कुछ सीटें अधिक लड़ेगी, ताकि बिहार में बड़े भाई का संदेश दे सके.

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार में पिछले चुनाव में कौन कितनी सीटों पर लड़ा

बिहार के पिछले चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 74 सीटें जीती थीं, जबकि जेडीयू ने बीजेपी से पांच अधिक 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केवल 43 सीटें ही जीत सकी थी. पिछली बार एनडीए में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी भी थी, जिसे 13 सीटें दी गईं थीं और उसने चार सीटों पर जीत हासिल की थी. पिछले विधानसभा चुनाव में मांझी की पार्टी ने एनडीए के घटक दल के तौर पर सात सीटों पर चुनाव लड़ा था और चार सीटें जीती थी. जबकि कुशवाहा का समझौता असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ था और उनकी पार्टी ने 99 सीटों पर चुनाव लड़ा था और कोई सीट नहीं जीत सके थे.

इस बार एनडीए में पांच पार्टियां हैं. बीजेपी और जेडीयू में क़रीब सौ-सौ सीटों के बंटवारे के बाद बची क़रीब चालीस सीटों में बाकी तीन पार्टियों को एडजस्ट किया जाना है. इस लिहाज़ से चिराग पासवान के खाते में 20-25 सीटें आने की बात कही जा रही है. सवाल यही है कि क्या वे इतनी कम सीटों पर तैयार होंगे, क्योंकि लोकसभा चुनाव में उन्होंने पांच सीटें जीती हैं और इसके हिसाब से उनका दावा तीस सीटों पर बनता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰