बिहार विधानसभा चुनाव : 49% पर नजर, वादों का क्‍या होगा असर ?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सबसे बड़ा आकर्षण इस बार महिलाओं को लेकर हो रहा राजनीतिक विमर्श है. एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने-अपने घोषणापत्रों और चुनावी सभाओं में महिलाओं को केंद्र में रखकर वादों की बौछार कर दी है. सवाल यह है कि कौन-सा गठबंधन महिलाओं के लिए अधिक भरोसेमंद एजेंडा पेश कर रहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 सितंबर 2025, 08:34 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव : 49% पर नजर, वादों का क्‍या होगा असर ?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सबसे बड़ा आकर्षण इस बार महिलाओं को लेकर हो रहा राजनीतिक विमर्श है. एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने-अपने घोषणापत्रों और चुनावी सभाओं में महिलाओं को केंद्र में रखकर वादों की बौछार कर दी है. सवाल यह है कि कौन-सा गठबंधन महिलाओं के लिए अधिक भरोसेमंद एजेंडा पेश कर रहा है और इन वादों का वास्तविक असर क्या होगा?

अगर आप एनडीए के महिला एजेंडा पर नजर डालें तो उसमें सबसे सशक्‍त और बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना है. जेडीयू के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने हाल ही में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपए देने की योजना शुरू की है. पहली किस्त 75 लाख महिलाओं को डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी भी दी गई है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया.

सरकार का दावा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है.

उज्ज्वला और जनधन योजना का जिक्र

दूसरी चर्चा उज्ज्वला और जनधन योजना की है. भाजपा बार-बार उज्ज्वला गैस योजना का उल्लेख करती है, जिसके तहत बिहार में लाखों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है. प्रधानमंत्री बार-बार इसका जिक्र करते हैं कि कैसे इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं को कई तरह की बीमारियों से बचाया है.

वहीं जनधन योजना ने महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर आर्थिक स्वतंत्रता का अहसास दिलाया. एनडीए का यह भी दावा है कि बिहार में महिला हेल्पलाइन, साइबर सेल और आरक्षण नीतियों से महिलाओं की सुरक्षा और भागीदारी बढ़ी है. 50% पंचायत आरक्षण को नीतीश कुमार अपनी “महिला क्रांति” की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं.

अगर बात शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र की करें तो ‘साइकिल योजना’ और ‘पोशाक योजना’ ने ग्रामीण बच्चियों के स्कूल जाने की संख्या में वृद्धि की और इसे बड़ा क्रांतिकारी कदम माना जाता है. भाजपा ने यहां तक वादा किया है कि हर जिले में महिला मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोले जाएंगे.

महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का वादा

वहीं अगर महागठबंधन के महिला एजेंडे को देखा जाए तो वह अधिकार और अवसर की बात करता है. राजद ने वादा किया है कि महिलाओं को न्यूनतम 15 हजार रुपए वार्षिक भत्ता दिया जाएगा, ताकि वे अपने घर और बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर सकें. यह योजना सीधे गरीब परिवारों की महिलाओं को आकर्षित करती है. महागठबंधन ने यह भी घोषणा की है कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू किया जाएगा. साथ ही, सभी सरकारी दफ्तरों में महिलाओं के लिए अलग कार्य वातावरण और सुरक्षित कैंपस का वादा किया गया है.

कांग्रेस और लेफ्ट दलों ने मिलकर महिला साक्षरता को प्राथमिक एजेंडा बनाया है. “हर बेटी, स्नातक बेटी” अभियान के तहत ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त करने का वादा किया गया है. महागठबंधन का दावा है कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को बेहतर मानदेय देकर मातृ-शिशु पोषण योजनाओं को प्रभावी बनाया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला हेल्थ क्लिनिक खोले जाएंगे.

दोनों पक्षों की चुनावी भाषा की अगर तुलना करें तो ये ‘मां बनाम बहन-बेटी’ जैसा दिखता है. एनडीए अपने चुनावी नारों में “मां के आशीर्वाद से मोदी” जैसे भावनात्मक प्रतीकों का इस्तेमाल कर रहा है. वही महागठबंधन “लड़की पढ़ेगी, बिहार बढ़ेगा” और “बहन-बेटी का हक” जैसे नारे देकर सामाजिक न्याय से महिला सशक्तिकरण को जोड़ रहा है. बीजेपी मंदिर और आस्था के प्रतीकों से महिला वोट को साधने की कोशिश में है तो राजद-कांग्रेस महिला अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को चुनावी हथियार बना रहे हैं.

महिला वोट बैंक पर क्‍यों है सभी की नजर

इस पूरे महिला मुकाबले के महिला वोट बैंक का गणित देखना दिलचस्प होगा. आखिर ऐसा क्या है कि सभी दल और सभी कुनबे महिलायों को रिझाने में लगे है. बिहार में कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 49% है. 2010 से लेकर 2020 तक हर चुनाव में महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान करती रही हैं. यही कारण है कि दोनों गठबंधनों ने इस बार महिलाओं पर सबसे बड़ा दांव लगाया है.

एनडीए के चुनाव प्रचार में महिला मोर्चा की टीमें गांव-गांव जाकर योजनाओं का लाभ गिनवा रही हैं, वही महागठबंधन की ओर से राजद महिला सेल और कांग्रेस महिला विंग घर-घर जाकर “महिला सहायता योजना” और आरक्षण का संदेश पहुंचा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी महिला इन्फ्लुएंसर्स और कार्यकर्ताओं के वीडियो क्लिप्स भी बड़ी संख्या में चलाए जा रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰