भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पटना में घर-घर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। प्रधान ने इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श चौक, वेस्टर्न पटेल नगर और अन्य इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान लोगों से बातचीत की और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘जनसंपर्क के दौरान मिले अपार स्नेह और समर्थन से यह स्पष्ट है कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में राजग की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है।’ प्रधान ने लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभों के बारे में प्रतिक्रिया भी ली।
LIVE UPDATES
02:06 PM, Sep 28 2025
बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में तैनात होंगे 320 IAS और 60 IPS समेत 470 सेंट्रल ऑब्जर्वर
पटना: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) बिहार और कुछ राज्यों में होने वाले उपचुनावों में केंद्रीय पर्यवेक्षक (सामान्य, पुलिस एवं व्यय) तैनात करेगा। ईसीआई ने बिहार विधानसभा के आगामी आम चुनाव और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में होने वाले उपचुनावों के लिए विभिन्न राज्यों में कार्यरत 470 अधिकारियों (320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 आईआरएस/आईआरएएस/आईसीएएस आदि) को केंद्रीय पर्यवेक्षक (सामान्य, पुलिस एवं व्यय) के रूप में तैनात करने का निर्णय लिया है।
01:13 PM, Sep 28 2025
‘कुछ मौलवी भारत में ‘गजवा-ए-हिंद’ की मंशा रखते हैं’ बरेली की घटना पर गिरिराज सिंह का तीखा बयान
12:40 PM, Sep 28 2025
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की हमारी पैनी नजर : मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार
दुर्गा पूजा और दशहरा के त्योहारों पर अगर माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। त्योहार को देखते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहने वाली है। दुर्गा पूजा और दशहरा के पर्व को देखते हुए पुलिस की तैयारियों के बारे में एसएसपी सुशील कुमार ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस त्योहार को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे त्योहार मनाएं, लेकिन इस दौरान नियमों का उल्लंघन न करें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर हमारी नजर रहेगी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर धारा 126, 129, बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और सीसीए (आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम) के तहत आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
11:47 AM, Sep 28 2025
बिहार चुनाव के लिए दिलीप जायसवाल ने की चुनाव अभियान समित की घोषणा
पटना: बिहार BJP ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में कुल 45 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी जगह मिली है। बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जैसे कई बड़े नाम इस समिति का हिस्सा हैं। यह समिति राज्य में चुनाव प्रचार और रणनीति बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाएगी। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
09:13 AM, Sep 28 2025
बिहार सरकार पर फातमी का हमला: क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर घेरा
दरभंगा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने बिहार सरकार को ट्रिपल ‘C’ (क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म) के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। फातमी ने कहा कि बिहार के हर जिले में हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने बैठे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता असुरक्षा की भावना से गुजर रही है और सरकार स्थिति संभालने में नाकाम है।
05:44 AM, Sep 28 2025
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 4-5 अक्टूबर को बिहार में चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह उच्च स्तरीय दौरा राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आधारित अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के कुछ ही दिनों बाद होगा, जिसे 30 सितंबर को जारी किया जाना है।
05:43 AM, Sep 28 2025
नीतीश कुमार कुछ मौकों पर केवल लालू प्रसाद की मदद से ही अपनी कुर्सी बचा पाए : तेजस्वी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कुछ मौकों पर केवल उनके पिता लालू प्रसाद की मदद से ही अपनी कुर्सी बचा पाए थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी ने खगड़िया जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कार्यकर्ताओं की हालिया बैठक का एक वीडियो क्लिप चलाया, जिसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष कुमार को राजद सुप्रीमो के बारे में यह कहते सुना गया कि ‘‘उन्हें (लालू को) इस्तीफा देना पड़ा तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया’’।
05:43 AM, Sep 28 2025
राहुल और तेजस्वी ने बिहार में अवैध बांग्लादेशियों को बचाने की यात्रा निकाली : गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे के दौरान अररिया पहुंचे। यहां भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने का ऐलान किया। सम्मेलन में अमित शाह के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे। सीमांचल क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण आयोजन में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- अररिया जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से बांग्लादेशी घुसपैठियों को विधानसभा चुनाव के बाद भगाया जाएगा।
05:43 AM, Sep 28 2025
एआईएमआईएम NDA की ‘बी टीम’ नहीं, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मुझपर हमला हुआ: ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बिहार में अपनी पार्टी पर लगने वाले BJP की बी टीम होने के आरोप को खारिज किया और कहा कि कुछ साल पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तर प्रदेश में उन पर हमला हुआ था, जिसमें वह किसी तरह बच के निकले थे। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि अगर कोई गठबंधन सहयोगी नहीं मिलता तो उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने के लिए तैयार है।
05:42 AM, Sep 28 2025
आरजेडी में माता-पिता तो जेजेडी के पोस्टरों में उनकी तस्वीरें कैसे रह सकती हैं: तेजप्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी के पोस्टरों में माता-पिता, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें न होने पर स्पष्टीकरण दिया। तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरे माता-पिता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हैं। मैं अपनी पार्टी के पोस्टरों पर उनकी तस्वीरें कैसे लगा सकता हूं?
बिहार की ताजा राजनितिक खबर : LIVE UPDATES
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पटना में घर-घर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। प्रधान ने इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श चौक, वेस्टर्न पटेल नगर और अन्य इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान लोगों से बातचीत की […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







