दिवाली और छठ से पहले बिहार की बल्ले-बल्ले, 3 अमृत भारत ट्रेनों समेत 7 नई ट्रेनों की सौगात मिली

बिहार विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी की चली फिर चुनावी रेल। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली से सोमवार को वर्चुअल तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कुल सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर बिहार की जनता को समर्पित किया। जानिए कहां से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 सितंबर 2025, 09:11 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिवाली और छठ से पहले बिहार की बल्ले-बल्ले, 3 अमृत भारत ट्रेनों समेत 7 नई ट्रेनों की सौगात मिली
Photo: UB India News Archive

बिहार विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी की चली फिर चुनावी रेल। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जंक्शन से और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली से सोमवार को वर्चुअल तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कुल सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर बिहार की जनता को समर्पित किया।

जानिए कहां से कहां जाएगी ये नई रेल

आज जिन तीन नई रेल अमृत भारत के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है, उनमें मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली, दरभंगा-मदार और छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन नई ट्रेनों से दक्षिण भारत और दिल्ली की यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 3,164 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के 98 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य चल रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि रेलवे बिहार के विकास की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा

कुछ और रेल को दिखाई हरी झंडी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसके साथ ही पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इस्लामपुर और शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ होते हुए नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत हुई है। विशेष रूप से शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना था, जो अब साकार हो गया है।

किफायती यात्रा करेंगी जनता

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा का प्रतीक है। इन नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद अब बिहार से कुल 13 अमृत भारत एक्सप्रेस चलेंगी, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार में रेलवे विकास को नई दिशा मिल रही है।

रिकॉर्ड बजट बिहार के लिए

केंद्र सरकार ने इस वर्ष बिहार के लिए रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में नौ गुना अधिक है। इसी का नतीजा है कि नई रेल लाइन, दोहरीकरण, विद्युतीकरण और स्टेशन विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।रेल सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है। साथ ही, बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के दोहरीकरण और सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है।

गंगा पुल पर कई रेल सड़क पुल

गंगा नदी पर भी कई रेल सह सड़क पुलों का निर्माण हो रहा है। विक्रमशिला के पास नया पुल, मोकामा में राजेंद्र सेतु के समानांतर पुल और भागलपुर के पास बिक्रमशिला और कटरिया के मध्य गंगा नदी पर एक और पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार का जुड़ाव और मजबूत होगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस में मध्यम वर्ग के यात्रियों का ध्यान

इन अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ियों में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पैंट्रीकार के 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच उपलब्ध है। अमृत भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों विशेषकर मध्यम वर्ग का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। अमृत भारत एक्सप्रेस अमृत काल की एक विशेष सौगात है। जिसके माध्यम से आम लोगों को प्रति हजार किलोमीटर 500 रुपए से कम किराए में ही गैर वातानुकूलित श्रेणी में विश्व स्तरीय यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही हैं। भारतीय रेल के यात्रियों के लिए यह एक शानदार एवं विशिष्ट सुविधा है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर किया पोस्ट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, “बिहार की रेल कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार। आज बिहारवासियों को 7 नई ट्रेनों की सौगात मिली है जिसमें 3 अमृत भारत ट्रेनें और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। नई ट्रेनों के परिचालन से प्रदेशवासियों को आसान, तेज और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “बिहार में जहां पहले रेलवे का बजट मात्र 1,000 करोड़ रुपये हुआ करता था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। राज्य के समग्र विकास के लिए पीएम मोदी ने एक व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण हमारे सामने प्रस्तुत किया है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰