बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर: तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और नेताओं का नाम जल्द ही सार्वजनिक करूंगा। आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया है। रविवार को सरकारी आवास एक पोलो रोड में पत्रकारों से तेजस्वी ने कहा कि कोई ऐसा विभाग बचा नहीं है, जहां घोटाला नहीं हो रहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 सितंबर 2025, 09:43 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर: तेजस्वी यादव
Photo: UB India News Archive

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और नेताओं का नाम जल्द ही सार्वजनिक करूंगा। आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया है। रविवार को सरकारी आवास एक पोलो रोड में पत्रकारों से तेजस्वी ने कहा कि कोई ऐसा विभाग बचा नहीं है, जहां घोटाला नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री को सामने आकर जवाब देना चाहिए। जदयू-भाजपा से अधिक बिहार के भ्रष्ट अधिकारी डरे हुए हैं। खासकर डीके गिरोह की छत्रछाया में काम कर रहे अधिकारी अधिक चिंतित हैं। इन्हीं अधिकारियों ने पिछली बार विपक्ष को सत्ता में आने से रोका था। हम उन भ्रष्ट अधिकारी व मंत्रियों की सूची तैयार कर रहे हैं जो नाते-रिश्तेदारों के नाम पर देश-दुनिया में निवेश कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों की सूची जल्द सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के टाइम बम पर बैठा हुआ है। डबल इंजन सरकार ने 20 साल बाद महिलाओं को प्रतिदिन के हिसाब से एक रुपए 38 पैसा दिया है। जो घोषणाएं हो रही है, उसका बजटीय प्रबंधन यह सरकार कैसे करेगी। सरकार के स्तर पर राजस्व बढ़ाने के क्या उपाय हैं। बिहार का तिजोरी खाली हो रहा है। पटना के सरकारी भवनों के साफ-सफाई के लिए निजी कंपनियों को 700 करोड़ का ठेका दिया गया है। आरोप लगाया कि यह एक तरह से संगठित भ्रष्टाचार है। बिहार में इंजीनियरों के यहां करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। उनको संरक्षण मिलने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक समय पीएम ने 31 घोटाले गिनाए थे। ईडी, सीबीआई क्या कर रही है? भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं पर ही कार्रवाई हो रही है। एक सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सरकार की अपनी योजनाएं होगी। बिहार का पैसा बिहार के लोगों तक पहुंचेगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, सांसद अभय कुमार कुशवाहा, संजय यादव व सुरेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता व शिवचन्द्र राम, एमएलसी फारूख शेख, शक्ति सिंह यादव और एजाज अहमद थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰