पवन सिंह की BJP में वापसी ,अमित शाह से हुई मुलाकात…………

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने बड़ा दावा किया है। विनोद तावड़े ने पवन सिंह और आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात पर बयान दिया और कहा, “पवन सिंह बीजेपी में हैं और बीजेपी में रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने उनको आशीर्वाद दिया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 08:36 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पवन सिंह की BJP में वापसी ,अमित शाह से हुई मुलाकात…………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने बड़ा दावा किया है। विनोद तावड़े ने पवन सिंह और आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात पर बयान दिया और कहा, “पवन सिंह बीजेपी में हैं और बीजेपी में रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने उनको आशीर्वाद दिया है और आने वाले चुनाव में एनडीए के लिए पवन सिंह सक्रियता से काम करेंगे, वो भी बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर।”

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उपेन्द्र कुशवाहा के घर पहुंचे विनोद तावड़े

दिल्ली में बीजेपी के सीनियर नेता विनोद तावड़े, भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उपेन्द्र कुशवाहा के घर पहुंचे थे। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से ही उपेंद्र कुशवाहा की हार हो गई थी।

इस दौरान राजपूत वोट उपेंद्र कुशवाहा को नहीं मिला था। इसका असर आसपास की कई सीटों पर भी हुआ था। काराकाट मे राजपूतों के साथ नहीं देने की प्रतिक्रिया में आसपास की दूसरी सीटों पर कुशवाहा वोटरों ने NDA के उम्मीदवारों से दूरी बना ली थी। इस वजह से बीजेपी को शाहाबाद और आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था।

ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा, पवन सिंह और विनोद तावड़े की मुलाकात से बिहार की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। पवन सिंह राजनीतिक दलों के लिए क्यों अहम हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, जिसका फायदा उस पार्टी को मिलेगा, जिसके लिए वह प्रचार करेंगे।

बीजेपी को मिल सकता है फायदा

अगर वाकई विनोद तावड़े की बात सही निकलती है और पवन सिंह बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम करते हैं तो बिहार में बीजेपी को काफी फायदा हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बिहार में पवन सिंह एक बड़े कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं और बिहार की जनता उन्हें बहुत पसंद करती है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं और उनका स्टारडम बिहार के लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि बीजेपी में पवन सिंह की वापसी से पार्टी को चुनाव में काफी फायदा मिलेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰