पोल खोल कैंपेन से क्या PK को मिल पाएगा चुनावी फायदा !

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से उनका बड़ा अस्त्र छीन लिया. लोकसभा चुनाव के बाद से ही तेजस्वी ने बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध को अपना चुनावी अस्त्र बनाने का संकेत दिया था. भ्रष्टाचार के सिलसिले में तेजस्वी ने किसी डीके टैक्स की बात कही थी. चुनाव सिर पर है और उन्होंने अभी तक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 08:41 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पोल खोल कैंपेन से क्या PK को मिल पाएगा चुनावी फायदा !
Photo: UB India News Archive

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव से उनका बड़ा अस्त्र छीन लिया. लोकसभा चुनाव के बाद से ही तेजस्वी ने बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध को अपना चुनावी अस्त्र बनाने का संकेत दिया था. भ्रष्टाचार के सिलसिले में तेजस्वी ने किसी डीके टैक्स की बात कही थी. चुनाव सिर पर है और उन्होंने अभी तक डीके टैक्स और किरदार के बारे में कुछ नहीं बताया. तेजस्वी नीतीश कुमार की सरकार का हिस्सा भी रहे हैं. खुद डेप्युटी सीएम थे तो उनकी पार्टी आरजेडी के कई लोग दूसरे विभागों के मंत्री रहे. ऐसा नहीं कि उनके पास अफसरों के भ्रष्टाचार की जानकारी नहीं होगी. पर, अवसर तो उन्होंने गंवा दिया. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली. प्रशांत किशोर भले कहते हैं कि उनके पास 100 से अधिक नेताओं और अफसरों के भ्रष्टाचार के सबूत हैं, पर रणनीतिक ढंग से उन्होंने एनडीए नेताओं पर ही वार करना पहले शुरू किया. उन्हें पता है कि चुनाव मे अफसरों से अधिक नेताओं के मुद्दे क्लिक करेंगे. इसीलिए उन्होंने नेताओं को टारगेट किया है. नेताओं में भी ऐसे लोगों को उन्होंने पहले टारगेट किया, जो अपने-अपने दलों में सीएम के संभावित चेहरों में शुमार हैं. मसलन सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल. जेडीयू के अशोक चौधरी सीएम के दावेदार तो नहीं हैं, लेकिन अपनी पार्टी के रसूखदार नेता हैं. उन्हें नीतीश कुमार का करीबी बताया जाता है. नीतीश को बेहद ईमानदार का सनद प्रशांत किशोर दे चुके हैं. यानी ईमानदार सीएम के कथित बेईमान मंत्री को प्रशांत किशोर ने निशाना बनाया है.

अशोक चौधरी पर घिसा-पिटा टेप चलाया
हालांकि, प्रशांत किशोर के प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर जितना हौव्वा बनाया गया, उस तरह का रहस्योद्घाटन उन्होंने नहीं किया. खोदा पहाड़, निकली चुहिया. शाब्दिक से अधिक इसका भावार्थ चलन में है. यानी पूरी मेहनत के बावजूद मामूली सफलता. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ PK ने अपने पोल खोल अभियान के तहत ठीक राहुल गांधी का रास्ता अपनाया है. राहुल कभी एटम फोड़ते हैं तो कभी हाइड्रोजन बम विस्फोट की मुनादी करते हैं. पर, उनके विस्फोट से किसी का कुछ बिगड़ता नहीं. प्रशांत किशोर ने अभी एनडीए नेताओं के भ्रष्टाचार उजागर करने का अभियान छेड़ रखा है. अभी तक वे सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल और अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. अगला निशाना किसे बनाया है, इस बारे में उन्होंने एक दिन पहले ही घोषणा की कि वे बड़ा बम फोड़ने वाले हैं. इससे पिछले मौकों की तरह लोगों को किसी ‘नए चेहरे’ के बारे में उम्मीद थी. सोमवार (29.9.25,) को वे बड़ा धमाका करेंगे, सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हुई. पर, मीडिया के भारी जमावड़े को उन्होंने जो जानकारी दी, वह घिसा-पिटा टेप निकला. उन्होंने तीसरी बार अशोक चौधरी के ही कथित कारनामे बताए, टुकड़ों-टुकड़ों में वे पहले भी ये बातें बता चुके हैं. खैर, एक बात तो माननी पड़ेगी. सुशील कुमार मोदी के बाद भ्रष्टाचार उजागर करने वाला कोई व्यक्ति बिहार में फिलवक्त अगर है तो उसका नाम प्रशांत किशोर है. हां, सुशील मोदी ने जितने भ्रष्टाचार उजागर किए, उनमें शायद ही कोई कोर्ट से बच पाया, लेकिन प्रशांत किशोर का कोई धमाका अभी तक ऐसा नहीं रहा है.

क्या PK को मिल पाएगा चुनावी फायदा
प्रशांत किशोर का दावा है कि बिहार के 100 से अधिक नेताओं-अफसरों के भ्रष्टाचार के कागजात उनके पास हैं. उनसे पाई-पाई वसूलने का वे काम करेंगे. अगर कागजात सच में उनके पास हैं तो उसे सार्वजनिक करने में इसलिए उन्हें विलंब नहीं करना चाहिए कि पाई-पाई वसूलने का संकल्प तो उन्होंने ही लिया है. चूंकि वे अपने भंडाफोड़ अभियान से चुनावी लाभ हासिल करना चाहते हैं, इसलिए अब उन्हें अधिक विलंब नहीं करना चाहिए. अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव का ऐलान भी होने की संभावना है. अव्वल तो पाई-पाई वसूलने का अवसर उन्हें तभी मिलेगा, जब उनकी सरकार बने. या फिर उनके सहयोग से कोई सरकार बने. दोनों के लिए विधायकों की जरूरत होगी. यह तो तभी पता चलेगा, जब यह संकेत हो कि उनके कितने कैंडिडेट के जीतने की संभावना है. तभी भावी जरूरतमंद उन्हें भाव भी देंगे. उपचुनावों में उनका असर यही रहा कि कहीं एनडीए का उम्मीदवार जीता तो कहीं इंडिया ब्लाक का. 10 प्रतिशत वोट पाकर भी उनकी पार्टी का कोई कैंडिडेट नहीं जीता. अलबत्ता दोनों गठबंधनों को हराने का काम जन सुराज ने जरूर किया. अभी तक सर्वे एजेंसियों के पोल में भी जन सुराज की सीटें दहाई में जाती नहीं दिखतीं.

कमाई और दान का रिकार्ड बनाया PK ने
प्रशांत पोलिटिशियन बनने आए है. इसमें वे कामयाब होंगे या फ्लॉप, यह समय बताएगा, लेकिन उनकी व्यावसायिक समझ भी कम नहीं है. यह बात उन्होंने खुद प्रेस कान्फ्रेंस में बता दी. सिर्फ 2 घंटे की कंसल्टेंसी फी 11 करोड़ तक वसूलते हैं PK. उन्होंने नवयुगा कंस्ट्रक्शन से दो घंटे के लिए मिले अब तक के अधिकतम 11 करोड़ रुपए का हवाला भी दिया. यानी प्रति मिनट 916666 रुपए. सेकेंड में हिसाब देखें तो 7638 रुपए प्रति सेकंड. अपनी आर्थिक ईमानदारी का सनद खुद जारी कर उन्होंने बताया कि 243 करोड़ की अपनी कमाई का आधा से कुछ ही कम 98 करोड़ तो दान कर दिए. यह सुन कर किसी को भी भामाशाह की दानशीलता उनके आगे फीकी लगने लगेगी. पर, हकीकत उन्होंने यह बताई कि अपनी ही जन सुराज पार्टी को पैसे दान किए. उनके त्याग की भी कुछ लोग बलइया लेंगे. आज के समय में जब कोई एक पैसा किसी पर खर्च करने से पहले 10 बार नफा-नुकसान का आकलन करे, वहां कोई अपनी कमाई का तिहाई से अधिक हिस्सा दान कर दे तो उसकी बलैया लेनी ही चाहिए. इसलिए कि बिहार के राजनीतिकों में प्रशांत किशोर ही तने बड़े दानवीर दिखे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰