तेज प्रताप ने किसके बूते तेजस्वी यादव के खिलाफ छेड़ दी इतनी बड़ी जंग

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव 2025 को ले कर अब गंभीर दिखने लगे हैं। एक तयशुदा गति के साध जीत के समीकरण साधने का जुगाड़ भी कर रहे हैं। इनके अंदाज में थर्ड फ्रंट की नीति भी शामिल है। पर यह तभी संभव है जब AIMIM या बसपा जैसी पार्टियों का साथ मिल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 08:53 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेज प्रताप ने किसके बूते तेजस्वी यादव के खिलाफ छेड़ दी इतनी बड़ी जंग
Photo: UB India News Archive

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव 2025 को ले कर अब गंभीर दिखने लगे हैं। एक तयशुदा गति के साध जीत के समीकरण साधने का जुगाड़ भी कर रहे हैं। इनके अंदाज में थर्ड फ्रंट की नीति भी शामिल है। पर यह तभी संभव है जब AIMIM या बसपा जैसी पार्टियों का साथ मिल जाए। ऐसा होता है तो बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में तेज प्रताप यादव भी एक फैक्टर साबित हो सकते हैं। एक बात तो तय है कि इस चुनाव में इनके खाते में प्लस कितना आता है, यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन तेज प्रताप महागठबंधन को तो नुकसान पहुंचा ही सकते हैं।

कौन है तेज प्रताप का पावर बैंक?

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि तेज प्रताप यादव के पीछे एक सशक्त राजनीतिक दल का हाथ है। गौर करें तो तेज प्रताप का पार्टी से और परिवार से निकाले जाने का कारण बहुत ही निजी है। तेज प्रताप के प्रेम प्रसंग और उनके अंतरंग संबंध जब मीडिया के प्लेटफार्म पर रंग दिखाने लगे तो पार्टी के प्रमुख होने के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए निर्णय लेना जरूरी हो गया। चुप रहने से पार्टी और समाज में नुकसान साफ दिख रहा था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस निर्णय में मजबूरी भी साफ दिख रही थी।

लालू परिवार में सबकी अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा

हालांकि इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि परिवार में राजनीतिक महत्वाकांक्षा चरम पर है। तेज प्रताप को ही देखें तो मीसा भारती और रोहिणी आचार्य एक तरह से उनके समर्थन में ही उतर आईं हैं। इसका फायदा तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवारों को एक लिमिट में ही सही लेकिन मिल सकता है। राजनीति संभावना का खेल होता है, यह सोच कर तेज प्रताप यादव ने सबसे पहले टीम तेज प्रताप यादव बनाया। फिर एक कदम आगे बढ़ते पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा की चुनावी जंग 2025 में नई पार्टी बना कर मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल रखा है। तेज प्रताप खुद भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने बहुत पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव महुआ से लड़ेंगे। महुआ की जनता पर विश्वास इतना कि उन्होंने कहा कि अगर कोई महुआ से चुनाव लड़ेगा तो जनता उसे हरा देगी।

राजनीति के दांव पेंच

तेज प्रताप यादव ने राजद से अलग हो कर खुद को मजबूत करने के लिए पहले पार्टी बनाई और फिर गठबंधन की राजनीति का दामन थाम लिया। विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल हैं। अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है, तेज प्रताप यादव ने AIMIM के सामने गठबंधन का प्रस्ताव देकर एक बड़ी बाजी खेल दी है। वैसे भी सीमांचल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को पटखनी देने वाले ओवैसी बिहार की राजनीति में एक ताकत के साथ उभरे हुए हैं।

दांव पेंच भी शुरू

तेज प्रताप यादव ने चुनाव में उतरने के पहले ही यह घोषणा कर दी है कि जिस किसी को भी तेजस्वी यादव ने झटका दिया है उसका जनशक्ति जनता दल में स्वागत है। यह राजद के असंतुष्ट नेताओं के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करने जैसा है।ऐसे में जिन राजद विधायकों का टिकट कटता है, उनके लिए तेज प्रताप यादव की पार्टी प्लेटफार्म बन सकती है। इसी नीति के तहत तेज प्रताप ने सबसे पहले ओवैसी की पार्टी को निमंत्रण दिया। ओनैसी पहले से ही राजद से नाराज चल रहे थे। उनके चार विधायकों को तोड़ लिया गया था। अब तो AIMIM ने भी नारा दिया कि चार का बदला चालीस से लेंगे। तेज प्रताप के द्वारा ऐसे नेताओं को खुला आमंत्रण देने के पीछे का राज है कि उनके पास पूरी की पूरी 243 विधान सभा सीटें बांटने को है और खुद के लिए उनके पास बहुत ज्यादा सीटों पर लड़ने की च्वॉइस भी नहीं है।

नुकसान तेजस्वी के सपनों का

तेज प्रताप के मोर्चा खोलने का नुकसान तो महागठबंधन को ही होगा। तेजस्वी यादव से नाराज नेता तेज प्रताप का साथ दे सकते हैं। एक बात ये भी जग जाहिर हो चुकी है कि दोनों भाइयों के बीच खाई गहरी हो गई है। ऐसे नेता जो तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की नीयत रखेंगे, वह तेज प्रताप के पास जा सकते हैं। यह एक सवाल जरूर है कि वे चुनाव जीत पाएंगे या नहीं, लेकिन वो महागठबंधन के उम्मीदवारों नुकसान तो पहुंचा ही देंगे। ऐसा इसलिए कि तेज प्रताप के पास भी एमवाई की ताकत है। और ऐसे में विधानसभा चुनाव, जहां हार जीत का अंतर काफी कम होता है, वह तो प्रभावित होता ही है। AIMIM का जुड़ना जनशक्ति जनता दल को काफी मजबूती दे जाएगा। इस चुनाव के लिए जनशक्ति जनता पार्टी वैसे उम्मीदवारों का भी सहारा बन सकती है जिन्हें किसी पहचान वाली पार्टी से टिकट नहीं मिलता है। ऐसे में साल 2025 का विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से तेज प्रताप की राजनीतिक पहुंच का लिटमस टेस्ट साबित होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰