क्या दगे ‘कारतूसों’ की फौज तैयार कर रहे तेजस्वी !

यह सच है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने NDA के कई नामवर नेताओं को अपने पाले में ला दिया है। ऐसा कर वो बीजेपी और जदयू दोनों के सामने पहली नजर में मुश्किलें खड़ी करता दिख रहा है। पर उससे भी बड़ा सवाल तो ये है कि ये दगे कारतूस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 09:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या दगे ‘कारतूसों’ की फौज तैयार कर रहे तेजस्वी !
Photo: UB India News Archive

यह सच है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने NDA के कई नामवर नेताओं को अपने पाले में ला दिया है। ऐसा कर वो बीजेपी और जदयू दोनों के सामने पहली नजर में मुश्किलें खड़ी करता दिख रहा है। पर उससे भी बड़ा सवाल तो ये है कि ये दगे कारतूस लालू प्रसाद यादव की राजद को क्या कोई मुकाम दिला पाएंगे? क्या इनकी उपस्थिति राजद के वोट बैंक को बढ़ाएंगे? क्या इनकी मौजूदगी विधायकों के संख्या बल को आगे ले जाएंगे ! जानते है कौन हैं ये NDA नेता जिन्होंने हाल में राजद का दामन थाम कर हलचल मचा दी।

पहला नाम- बृजकिशोर बिंद

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री एवं चैनपुर के पूर्व विधायक बृज किशोर बिंद ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम कर बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि बृज किशोर बिंद की राजनीति बहुत सुरक्षित तो नहीं रह गई थी। ऐसे भी उन्हें लगने लगा था कि उनकी विधानसभा सीट चैनपुर जदयू को जा सकती है। ऐसे में बृज किशोर बिंद का टिकट कटना तय था। ऐसा इसलिए कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में चैनपुर से बसपा के जमा खान चुनाव जीते थे। बाद में ये जेडीयू में शामिल हो गए और बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में यह सीट जेडीयू के खाते में जाना तय है। इसलिए बृज किशोर बिंद के लिए राजद जाना मजबूरी था। वहीं अब इस सीट पर वो जीत पाएंगे या नहीं, इस पर भी संशय ही है।

दूसरा नाम- निरंजन राम

बीजेपी नेता और मोहनिया के पूर्व विधायक निरंजन राम का भी राजद में जाना तय है। तेजस्वी यादव से मुलाकात की तस्वीर वायरल हुई है। दरअसल इनकी मजबूरी यह थी कि साल 2020 में आरजेडी की संगीता कुमारी ने निरंजन राम को हराया था। लेकिन कुछ महीने पहले संगीता कुमारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया। ऐसे में बीजेपी निरंजन राम के बदले संगीता कुमारी को चुनावी टिकट देती। इसलिए उन्हें राजद की सेफ पार्टी लगी।

नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह

जदयू के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने भी राजद का दामन थाम लिया है। राजद में जाना इनकी भी मजबूरी थी। ऐसा इसलिए कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बोगो सिंह की करारी हार हुई थी। इन्हें लोजपा के राज कुमार सिंह ने हराया था। पर बाद में लोजपा विधायक राज कुमार सिंह जदयू में शामिल हो गए। ऐसे में बोगो सिंह को जदयू से टिकट मिलना असंभव था। इसलिए इन्होंने टिकट की उम्मीद में राजद का दरवाजा खटखटाया है।

मुजाहिद आलम

कोचाधामन विधानसभा के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने भी राजद का दामन थाम जदयू की मुश्किल बढ़ा दी। दरअसल साल 2020 विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम को AIMUIM के उम्मीदवार मुहम्मद इजहार असफी से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पार्टी छोड़ने का बहाना इन्होंने नए वक्फ कानून को जदयू का समर्थन बताया।

रेणु कुशवाहा

सांसद और बिहार में मंत्री रह चुकीं रेणु कुशवाहा ने राजद की सदस्यता ले कर भी NDA की मुश्किल बढ़ा दी हैं। राजद इन दिनों कुशवाहा मिशन में लगी हुई हैं। ऐसे में पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा राजद के लिए लाभकारी होती हैं या नहीं, इसे अभी प्रमाणित होना है। रेणु कुशवाहा समय-समय पर जदयू, भाजपा और लोजपा में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

हारे हुए नेताओं का लिटमस टेस्ट!

NDA नेताओं की नजर में इन नेताओं के राजद में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पर क्या यह हकीकत है? इस सवाल का जवाब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से मिलेगा। हालांकि थोड़ा बहुत अंदाजा तो तब ही लग जाएगा जब इनके खिलाफ उतरने वाले NDA उम्मीदवारों की लिस्ट तय हो जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰