बिहार की ताजा राजनितिक खबर : LIVE UPDATES

तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. तेज प्रताप ने कहा कि- इन लोगों का यही काम है कलाकार और खासकर जिस व्यक्ति का अपने नाम लिया पवन सिंह का. पवन सिंह जो है कभी लखनऊ में हमारे पैर पर गिरे हुए थे. हमारे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 09:14 AM 13 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की ताजा राजनितिक खबर : LIVE UPDATES
Photo: UB India News Archive
तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. तेज प्रताप ने कहा कि- इन लोगों का यही काम है कलाकार और खासकर जिस व्यक्ति का अपने नाम लिया पवन सिंह का. पवन सिंह जो है कभी लखनऊ में हमारे पैर पर गिरे हुए थे. हमारे पैर पर गिरे हुए थे पवन सिंह. और दोबारा चले गए किसी और के पैर पर गिरने के लिए यह लगातार किसी न किसी के पैर में गिर रहे हैं. इनको समझ में नहीं आ रहा है कि बुद्धि और विवेक इनका काम नहीं कर रहा है क्या करेंगे नहीं करेंगे वह जानेंगे. पवन सिंह क्या करेंगे नहीं करेंगे, वह कलाकार हैं. उनको कलाकारी करना चाहिए. छठ को यूनेस्को में दर्ज कराने के नरेंद्र मोदी की पहल पर तेजप्रताप ने कहा अच्छी बात है. लोक आस्था का सवाल है कोई अगर आगे बढ़ा रहा है तो अच्छी बात है.
बिहार में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. उन्होंने आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. उनके साथ बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे. इसके बाद अब वे विनोद तावड़े के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास मुलाकात करने पहुंचे हैं. 

विनोद तोवड़े ने कहा कि- पवन सिंह बीजेपी में ही रहेंगे और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे. बीजेपी सूत्र के मुताबिक साथ रहकर सभी काम करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा पवन सिंह मिलकर काम करेंगे. शाहाबाद और मगध के लिए बेहतर के लिए मिलकर काम करेंगे. बता दें कि, बीते दिनों पवन सिंह की बीजेपी से दूरियां बढ़ गई थीं.
गयाजी में जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को कहा पागल, दिमाग इधर-उधर हो गया है क्या? एससी/एसटी के प्रति भाजपा नेगेटिव एप्रोच रखती है ऐसा तेजस्वी यादव का बयान आया है के सवाल पर…. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी पागल हैं. उनके पिता ने जीतन मांझी को मुख्यमंत्री के पद से हटाने का काम किया है, भले कहते थे चूहा पकड़ने वालों, बेंग खाने वालों बकरी चराने वालों पढ़ना लिखना सीखो, लेकिन अपने मंत्रिमंडल में क्या किया.. चरवाहा विद्यालय खुलवाया और लाठी में तेल पिलाओ और लाठी भंजाओ का काम किया है और जीतन मांझी जब मुख्यमंत्री था तो 35 विधायक लेकर बिहार के राज्यपाल के यहां और राष्ट्रपति के यहां गए थे कि जीतन राम मांझी के हटाओ यह बात तेजस्वी को लगता है भूल जाता है कुछ दिमाग इधर-उधर हो गया है क्या.
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे का दौर शुरू हो गया है. लेकिन अब कांग्रेस का टिकट देने के नाम पर अज्ञात लोग ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जारी एक समाचार में बताया कि हाल के दिनों में यह संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) के नाम पर फर्जी कॉल्स कर रहे हैं और टिकट आवेदकों से पैसे की मांग कर रहे हैं. यह न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि कांग्रेस पार्टी की साख को धूमिल करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र भी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्पष्ट किया जाता है कि: “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करती हैय पार्टी में टिकट वितरण में किसी भी प्रकार के धन के लेन-देन की कोई जगह नहीं है. विपक्षी दल हमारी छवि को खराब करने और राजनीतिक माहौल को दूषित करने के लिए इस प्रकार की साजिशें रच रहे हैं.” उधर, तेज प्रताप यादव की अखिलेश यादव से नाराजगी और सोशल मीडिया तक जा पहुंची है. तेज प्रताप ने अखिलेश यादव को सोशल मीडिया हेंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर अनफॉलो कर दिया.
September 30, 202514:03 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: जनसुराज के अध्यक्ष की उम्र में हेराफेरी पर पूर्व विधायक किशोर मुना का बीजेपी को जवाब

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्र में हेरा फेरी के बीजेपी के आरोपों पर जनसुराज पार्टी के नेता और पूर्व विधायक किशोर मुना ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को पता नहीं है कि चुनावी हलफनामा वोटर लिस्ट के अनुसार भरा जाता है. जो उम्र वोटर लिस्ट में होता है वहीं दिया जाता है. जो गड़बड़ी की बात सामने आई है वह वोटर लिस्ट के कारण आई. बीजेपी के द्वारा प्रशांत किशोर पर अपने करीबियों के द्वारा कंपनी बना कर निजी कंपनी से करोड़ों रुपए लिए जाने के आरोपों पर जनसूराज का कहना है कि प्रशांत किशोर ने अपने एक एक रुपए का हिसाब दे दिया है. बीजेपी अपने फंडिंग का लिस्ट सार्वजनिक करे.

September 30, 202513:40 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: पवन की बीजेपी में रि-एंट्री पर जेडीयू नेता ने स्वागत किया

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह कि मुलाकात के बाद से एनडीए में हलचल तेज हो गई है. जेडीयू ने दोनों की मुलाकात का स्वागत किया है.जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि- दोनों नेताओं के एक साथ आने से ना सिर्फ़ एनडीए को मजबूती मिलेगी बल्कि शाहाबाद और मगध में इसका बड़ा असर होगा.

September 30, 202512:48 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: एसआईआर की रिपोर्ट पर क्या बोले मंत्री नितिन नवीन

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः पीके ने बीजेपी के मंत्रियों पर निशाना साधा है. इस पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि- पीके राजद की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं. बिहार के विकास से उनको कोई मतलब नहीं है. SIR की अंतिम रिपोर्ट पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा SIR का रिपोर्ट का कइयों की जमीन खिसका देगा. जो कल बंदूक की नोक पर वोट की चोरी करते थे. आज घुसपैठियों के हक के लिए यात्रा कर रहे थे. उनको जवाब मिलेगा आज बिहार के नागरिकों को उनका वोट का अधिकार मिलेगा. निश्चित रूप से यह रिपोर्ट आज कांग्रेस के नेता राहुल बाबा तेजस्वी यादव की नींद उड़ाएगी.

September 30, 202512:16 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन की बैठक शुरू

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः  मुख्य निर्वाचन आयुक्त की समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है. बिहार विधानभा चुनाव में सुरक्षा की समीक्षा को लेकर बैठक की जा रही है. बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी, एसएसपी, IG-DIG, प्रमंडलीय आयुक्त शामिल, हर विधानसभा और वहां की सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया जा रहा है. यह मीटिंग 3 बजे चलेगी.

September 30, 202511:54 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्र में हेराफेरी का बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः  सोमवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इसके साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तमाम गंभीर आरोपों के साथ उम्र में हेराफेरी का आरोप भी लगाया था. अब बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दानिश इकबाल ने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह पर ही उम्र में हेराफेरी का आरोप लगाया है. दानिश इकबाल ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा कि- सबूत के साथ – प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू, बिहार के सबसे बड़े उम्र चोर हैं. जब 2004 लोकसभा के चुनाव लड़े तब पप्पू 44 साल के थे. फिर 2009 में लोक सभा चुनाव में 57 साल के हो गए. मात्र 5 साल में 13 साल बढ़ गया अरे भाई कौन सा शिलाजीत लिए थे ?? और ये PK रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के सम्राट चौधरी को उम्र चोर बोल रहा है. और जब ये उम्र चोर बोल रहा था उसके बगल में उदय सिंह बैठा हुआ था. पहले तो इतना बड़ा उम्र घोटाला करने के लिए इलेक्शन कमीशन को उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए. और पीके को बताना चाहिए क्यों अलग अलग बर्थ डेट बताया गया. उदय सिंह अपना कौन सा कांड बचाने के लिए ये सब किया था ?? 

September 30, 202511:34 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी के लिए काम करेंगे पवन सिंह

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात खत्म हुई. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि- पवन सिंह बीजेपी में ही रहेंगे और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे. बीजेपी सूत्र के मुताबिक साथ रहकर सभी काम करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा पवन सिंह मिलकर काम करेंगे. शाहाबाद और मगध के लिए बेहतर के लिए मिलकर काम करेंगे.

September 30, 202511:13 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: SIR रिपोर्ट देखते हैं कितनी राजनीति करता है विपक्षः चिराग पासवान

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि- “रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष कितनी राजनीति करता है ये देखने वाला होगा. बार-बार हम कह रहे हैं कि इससे केंद्र सरकार को क्या लेना-देना है? अच्छा होगा तो चुनाव आयोग के सर, शिकायत होगी तो भी उनके सर. रिपोर्ट आने के बाद देखते हैं उसमें क्या रहता है.”

September 30, 202510:51 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: सीएम नीतीश ने महाष्टमी पर की माता की पूजा

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः महाष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी के गायघाट पहुंचे. ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटना देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी. मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार दीपक कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

September 30, 202510:38 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: ‘सब दूध का दूध और पानी का पानी…’ PK के आरोपों पर चिराग का रिप्लाई

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः प्रशांत किशोर के भ्रष्टाचार के आरोप सरकार के उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों पर लगाने पर चिराग पासवान ने कहा कि- यह लगातार आरोप लगा रहे हैं. मैं मानता हूं यह जांच का विषय है. दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के एक मंत्री ने आप की सूची जारी की थी. जब सत्ता में आए तो उसे पर कार्रवाई नहीं की, जिन लोगों के ऊपर आरोप लगाए गए हैं. वह पूरी तरह से सक्षम हैं. अपने बारे में जवाब देने का जवाब देने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

September 30, 202510:04 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: चिराग पासवान का राजद पर हमला

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज SIR की फाइनल रिपोर्ट आने को लेकर कहा कि- रिपोर्ट आने के बाद यह देखना होगा कौन कितनी राजनीति करता है. विपक्ष रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार को इससे क्या लेना देना है उस पर जो आरोप लगाया जा रहा है. तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा अति पिछड़ों को अपना वोट बैंक बताने पर चिराग पासवान ने कहा कि- आज के समय में जाति के आधार पर वोट मांगने की सोच नेता प्रतिपक्ष की हो सकती है. आज 21वीं सदी में होकर जाति की बात की जा रही है इसी सोच ने बिहार को बर्बाद किया है, राजद का M-Y वोट जातिवाद है. तेजस्वी यादव द्वारा बिहार सरकार पर आरोप लगाना बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है खजाने में और योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं. इस पर चिराग पासवान ने कहा विपक्ष सरकार की योजनाओं से घबरा चुकी है महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार काम कर रही है. आप महिलाओं को बैठाकर घर में पैसा देने की बात कर रहे है बिहार सरकार परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोच पर काम कर रही है.

September 30, 202509:40 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा से करेंगे मुलाकात

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. आज सुबह 10 बजे वह उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. पवन सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर सकते हैं. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा आज दोपहर बाद पटना लौटेंगे, उससे पहले दोनों नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

September 30, 202508:47 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में ‘आई लव लालू और तेजस्वी’ का पोस्टर

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुए आई लव मोहम्मद का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है. राजद समर्थकों ने ‘आई लव लालू और तेजस्वी’ का पोस्टर लगाया.

September 30, 202508:31 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: आज दोपहर तक मिलेगी एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः बिहार में आज अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. जिसे दोपहर तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पास जिले की सूची उपलब्ध रहेगी. सूची में 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता के नाम शामिल होंगे. 16 लाख 58 हजार 886 लोगों के फॉर्म 6 भरा, 36 हजार 475 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया गया. 2 लाख 17 हजार 49 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन दिया. जिन लोगों के नाम नहीं शामिल अब भी नाम शामिल करा सकते हैं. फॉर्म 6 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करा सकते हैं.

September 30, 202507:49 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर साधा निशाना

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि- पूरा बिहार और देश जानता है की बिहार को किसी ने बर्बाद किया तो एक ही नाम वह है लालू प्रसाद, कांग्रेस और लालू जी ने 60 वर्षों तक देश को लूटने का काम किया.

September 30, 202507:47 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: तेज प्रताप की अखिलेश से बढ़ी नाराजगी, एक्स पर किया अनफॉलो

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अनफॉलो कर दिया है. अब तेज प्रताप प्रताप यादव का यह कदम चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि, बीते दिनों निकली बिहार अधिकार यात्रा में जब अखिलेश यादव बिहार पहुंचे, तो उन्होंने तेज प्रताप का कॉल रिसीव नहीं किया था. उसके बाद तेज प्रताप से मिले भी नहीं थे. इसी से नाराज हो कर तेज प्रताप ने उन्हें पहले कॉल पर ब्लॉक किया, उसके बाद अब एक्स पर भी अनफॉलो कर दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰