प्रशांत किशोर पर BJP का पलटवार……

विधानसभा चुनाव (2025) से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बिहार बीजेपी के नेताओं की कुंडली खंगाल रहे हैं. सवाल उठा रहे हैं. आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उम्र को लेकर भी मुद्दा बनाया है. इस पर मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को बीजेपी की ओर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 09:23 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रशांत किशोर पर BJP का पलटवार……
Photo: UB India News Archive

विधानसभा चुनाव (2025) से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बिहार बीजेपी के नेताओं की कुंडली खंगाल रहे हैं. सवाल उठा रहे हैं. आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उम्र को लेकर भी मुद्दा बनाया है. इस पर मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को बीजेपी की ओर से पलटवार किया गया. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दानिश इकबाल ने जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की उम्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पांच साल में 13 साल उम्र कैसे बढ़ जाती है?

दानिश इकबाल ने अपने सोशल मीडिया (फेसबुक) हैंडल से हलफनामे की कॉपी जारी करते हुए जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर उम्र छुपाने का आरोप लगाया है. दानिश इकबाल ने कहा कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू बिहार के सबसे बड़े उम्र चोर हैं.

दानिश ने कहा, “जब  2004 लोकसभा का चुनाव लड़े तब पप्पू सिंह 44 साल के थे, फिर 2009 के लोकसभा चुनाव में 57 साल के हो गए. मात्र पांच साल में 13 साल उम्र बढ़ गई.” तंज कसा कि उम्र बढ़ाने का कौन सा फॉर्मूला है यह अभी उनको बताना चाहिए क्योंकि प्रशांत किशोर रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सम्राट चौधरी को उम्र चोर बोल रहे हैं. जब ये उम्र चोर बोल रहे थे तो उनके बगल में उदय सिंह बैठे हुए थे.

‘उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए’

बीजेपी नेता ने कहा कि पहले तो उम्र घोटाला करने के लिए इलेक्शन कमीशन को उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए. पीके को बताना चाहिए कि क्यों अलग-अलग जन्मतिथि बताई गई. उदय सिंह ने अपना कौन सा कांड बचाने के लिए ये सब किया था?

दानिश ने कहा, “प्रशांत किशोर प्रतिदिन बीजेपी नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं जबकि वह खुद इससे घिरे हुए हैं. वह कंस्ट्रक्शन कंपनियों और शराब कंपनियों से पैसा लेते हैं, लेकिन वह हमेशा कहते हैं कि हम सलाह देकर पैसा कमाए हैं तो बताना चाहिए कि कंस्ट्रक्शन में क्या वह इंजीनियर हैं?”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰