चुनाव से पहले RJD में शामिल होंगे JDU विधायक संजीव कुमार?

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता पाला बदल चुके हैं तो कुछ तैयारी में हैं. हाल ही में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और दो बार के विधान पार्षद रहे वाल्मीकि सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थामा था. अब जेडीयू के परबत्ता से विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025, 07:30 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनाव से पहले RJD में शामिल होंगे JDU विधायक संजीव कुमार?
Photo: UB India News Archive

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता पाला बदल चुके हैं तो कुछ तैयारी में हैं. हाल ही में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और दो बार के विधान पार्षद रहे वाल्मीकि सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थामा था. अब जेडीयू के परबत्ता से विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की तेजस्वी यादव संग तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. चर्चा शुरू हो गई है कि क्या जेडीयू विधायक आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं?

वायरल हो रही तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि संजीव कुमार आरजेडी का दामन थामने जा रहे हैं. हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. दूसरी ओर, तस्वीर का जो बैकग्राउंड है उससे ऐसा लग रहा है कि जब महागठबंधन के 17 महीने की सरकार थी बिहार में उस वक्त की यह तस्वीर है. क्योंकि यह पथ निर्माण विभाग के कार्यालय की तस्वीर है. पीछे में पथ निर्माण विभाग का बोर्ड लगा हुआ है. तेजस्वी यादव उस समय उपमुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण विभाग के मंत्री भी थे.

आरजेडी में शामिल हो सकते हैं संजीव कुमार

हालांकि सूत्रों की मानें तो संजीव कुमार को लेकर खबर है कि वे जेडीयू छोड़ सकते हैं और आरजेडी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक कल शुक्रवार (03 अक्टूबर, 2025) को वे आरजेडी का दामन थाम सकते हैं. उन्होंने अपने करीबी कुछ पत्रकारों से यह बात कही है. अब देखना होगा कि आगे क्या कुछ होता है.

नाराज चल रहे विधायक संजीव कुमार

आपको बता दें कि यह नई बात नहीं है कि परबत्ता विधायक संजीव कुमार जेडीयू से नाराज हैं. उनकी नाराजगी पहले भी झलक चुकी है. फ्लोर टेस्ट के दौरान भी संजीव कुमार की नाराजगी सामने आई थी. फ्लोर टेस्ट के दो दिन पहले तक वह गायब थे. उसी दिन पुलिस ने उन्हें डिटेन किया था उसके बाद वह आए थे. कहा गया था कि सीएम नीतीश कुमार के मानने के बाद वह पहुंचे थे.

वह पहले भी खिलाफ में बयानबाजी करते आए हैं. उन्होंने पटना में एक आयोजन कर कहा था कि चुनाव में जो उन्हें सम्मान देगा उसके साथ रहेंगे. उसी वक्त से चर्चा होने लगी थी कि संजीव कुमार पाला बदल सकते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰