बिहार की ताजा चुनावी खबर : LIVE UPDATES

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट SIR पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अभियान ही छेड़ दिया था। उन्होंने इसके लिए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा तक निकाली। इसके बाद एटम बम से लेकर हाइड्रोजन बम तक की बात की। लेकिन आश्चर्य है कि बिहार में वोटर लिस्ट SIR 2025 का फाइनल रॉल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025, 07:42 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की ताजा चुनावी  खबर : LIVE UPDATES
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट SIR पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अभियान ही छेड़ दिया था। उन्होंने इसके लिए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा तक निकाली। इसके बाद एटम बम से लेकर हाइड्रोजन बम तक की बात की। लेकिन आश्चर्य है कि बिहार में वोटर लिस्ट SIR 2025 का फाइनल रॉल प्रकाशित होने के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है।

LIVE UPDATES

  • 12:25 PM, Oct 02 2025

    बिहार को एक और चुनावी तोहफा: केंद्रीय कर अंशदान के तहत बिहार को मिले 10,219 करोड़

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य के अंशदान (टैक्स डिवॉल्यूशन) के तहत 10,219 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, जो विकास कार्यों को नई गति देगी। चौधरी ने कहा, ‘नवरात्र के शुरुआती दिन यानी 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले मॉल एवं सेवाकर (जीएसटी) में कर की दरें कम करके देशवासियों को बड़ा उपहार दिया और अब बिहार को 10,219 करोड़ रुपए की टैक्स डिवॉल्यूशन राशि प्रदान कर राज्य के करोड़ों लोगों का मनोबल बढ़ाया है। इसके लिए समस्त बिहारवासी उनकी ओर कृतज्ञता प्रकट करते हैं।’
  • 10:42 AM, Oct 02 2025

    अचानक जदयू ऑफिस पहुंच गए सीएम नीतीश, क्या बिहार में फिर कुछ बड़ा होनेवाला है? यहां क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर

  • 10:41 AM, Oct 02 2025

    बिहार में घुसपैठियों और फर्जी वोटिंग के खिलाफ कार्रवाई से मजबूत होगा लोकतंत्र : श्रीराज नायर

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने बिहार में रह रहे घुसपैठियों और फर्जी वोटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक कदम बताया है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने और सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की। श्रीराज नायर ने कहा कि बिहार में रह रहे घुसपैठियों और बोगस वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई लोकतंत्र को मजबूत करेगी। फर्जी नाम हटाकर सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है, इसके लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहता हूं। पाकिस्तान और बांग्लादेश से अवैध रूप से आए लोग न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ऐसे लोगों को बाहर कर सुरक्षित चुनाव प्रणाली कायम करनी होगी।
  • 10:41 AM, Oct 02 2025

    बिहार वोटर लिस्ट प्रकाशन पर कांग्रेस की चुप्पी, 24 घंटे बाद भी राहुल गांधी का कोई बयान नहीं

    चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पूरा होने के बाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने भी बिहार में मतदाताओं की अंतिम सूची पर बुधवार देर रात तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की। विपक्षी दल, जिसने एसआईआर प्रक्रिया को एक बड़ा मुद्दा बनाया था और राहुल गांधी ने इसके खिलाफ बिहार में एक यात्रा का नेतृत्व किया था, एसआईआर के बाद की मतदाता सूची पर सावधानी से कदम रख रहा है।
  • 10:40 AM, Oct 02 2025

    कांग्रेस सत्ता में आई तो एसआईआर की सीबीआई जांच होगी: अभय दुबे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण की जांच कराने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की एसआईआर की प्रक्रिया शुरू से ही संदिग्ध रही है। भविष्य में जब भी सरकार बदलेगी, तब इसकी सीबीआई जांच होगी और वोट चोरी का यह षड्यंत्र बेनक़ाब होगा।
  • 10:40 AM, Oct 02 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने की समीक्षा बैठक

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग अंतिम तैयारी में जुटा है। अगले सप्ताह चुनाव की तिथियों की घोषणा भी होने की संभावना है। इस बीच, बुधवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल तथा राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन ने भी भाग लिया।
  • 10:39 AM, Oct 02 2025

    मुस्लिम मतदाता सीएम नीतीश कुमार के साथ हैं : राजीव रंजन

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में बुधवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अहम बैठक आयोजित की गई। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि मुस्लिम मतदाता सीएम नीतीश कुमार के साथ हैं। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने साफ किया कि मुस्लिम मतदाता हमेशा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि अमन-चैन और भरोसे का रिश्ता है।
  • वोट की चोट से होगा बुराइयों का अंत- रामकृपाल यादव

    पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने विजयादशमी के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने पटना में कहा कि जिस तरह दशहरा बुराइयों पर अच्छाई की जीत है. इसी प्रकार इस चुनाव में वोट की चोट से बुराइयों का अंत किया जाएगा. साथ ही दावा किया कि भारी मतों से एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

  • NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय!

    बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है, जिसके तहत जेडीयू को 102 और बीजेपी को 101 सीटें मिलने की संभावना है. यह मामूली बढ़त नीतीश कुमार को एनडीए का चेहरा और वरिष्ठ नेता बनाए रखने के लिए दी गई है। छोटे सहयोगी दलों में चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 22, जीतन राम मांझी की हम को 8, और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को 4 सीटें मिल सकती हैं, जबकि शेष 6 सीटों पर चर्चा जारी है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बीजेपी ने यह रणनीति गठबंधन को मजबूत दिखाने और ग्रामीण व शहरी वोटरों को साधने के लिए अपनाई है, तथा अब 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर लग सकती है.

  • प्रशांत किशोर की पार्टी बनेगी वोटकटवा या करेगी बड़ा उलटफेर?

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी JVC Poll Survey के नतीजे सामने आए हैं. जिसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है. हालांकि सर्वे का दावा है कि सरकार एनडीए की ही बनेगी. सीटों के बंटवारे में बीजेपी को 71, जेडीयू को 53 (पिछली बार से 10 ज्यादा) और आरजेडी को 74 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 41 से 45% और महागठबंधन को 37 से 40% वोट मिल सकते हैं. सर्वे में यह भी सामने आया कि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी निर्णायक भूमिका में नहीं होगी. क्योंकि 56.3% लोगों का मानना है कि यह केवल वोट काटने का काम करेगी. हालांकि 8.4% लोगों ने उन्हें संभावित सीएम चेहरा माना. वहीं, लालू परिवार के आंतरिक झगड़े पर 46% लोगों ने चुनाव पर कोई असर न पड़ने की राय दी, जबकि 71% यादवों ने पार्टी को नुकसान न होने का भरोसा जताया.

  • BJP ने विजयादशमी के बहाने तेजस्वी पर बोला हमला

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विजयादशमी पर्व के बहाने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी नेता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए तेजस्वी यादव को ‘रावण’ के रूप में चित्रित किया. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “दशहरा का पर्व हमें सिखाता है कि अधर्म का अंत हमेशा धर्म की विजय से होता है. यह चित्र ठीक वैसा ही संदेश दे रहा है कि रावण जैसी अहंकारी शक्तियों का पतन निश्चित है.” नीरज कुमार ने दावा किया कि राजद के ‘रावण’ को भाजपा के ‘राम’ का बाण लग चुका है और अब ‘लंका में दीप जलाने’ का समय है. उन्होंने बिहार वासियों से आसुरी शक्तियों से राज्य को मुक्त कर विकसित बनाने के लिए इस ‘आहुति’ में शामिल होने का आह्वान किया और अंत में ‘जय श्री राम! जय भाजपा!’ का नारा दिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰