बिहार में मोंथा चक्रवात का तांडव, पटना, मुजफ्फरपुर समेत 9 जिलों में भारी बारिश , बिहार में 20 रैलियां रद्द, छाता लेकर रोड शो कर रहे नेता ………

बिहार में मोंथा चक्रवात कहर बरपा रहा है. पटना, अररिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में रात से बारिश हो रही है. IMD ने आज भी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर, बांका और जमुई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 50KM की रफ्तार से हवाएं चलने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025, 10:54 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में मोंथा चक्रवात का तांडव, पटना, मुजफ्फरपुर समेत 9 जिलों में भारी बारिश ,  बिहार में 20 रैलियां रद्द, छाता लेकर रोड शो कर रहे नेता ………
Photo: UB India News Archive
बिहार में मोंथा चक्रवात कहर बरपा रहा है. पटना, अररिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में रात से बारिश हो रही है. IMD ने आज भी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर, बांका और जमुई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 50KM की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. आज पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ठनका का खतरा बना हुआ है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब बिहार में साफ तौर पर दिखने लगा है.
मोंथा तूफान का असर जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मोंथा तूफान के कारण बिहार में दक्षिण पूर्वी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं. साथ ही कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है. इस वजह से दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. आज आंधी तूफान की भी संभावना है.
पटना, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. इससे लोगों को ठंडक का एहसास और ज्यादा होने लगा है. बिहार में बारिश की ये स्थिति 2 नवंबर तक बनी रहेगी. मुजफ्फरपुर में लगातार बारिश से ठंड भी बढ़ गई है.
आज इन जिलों में रहेगा असर 
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर और बांका में आज अति भारी बारिश होने वाली है. इसके अलावा मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर और जमुई में भारी बारिश होने की संभावना है. शेष सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ बिजली चमकने और ठनका गिरने का खतरा पूरे बिहार में है. आज राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के साथ तेज़ गति (50 किमी/घंटा तक) की पछुआ हवा चलने की पूर्वानुमान है.
दिन और रात दोनों में महसूस हो रही ठंड
राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. धूप नदारत है. सर्द हवाओं की वजह से रात के साथ साथ अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है. दमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है. इस वजह से दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर बेहद कम हो गया है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 24.8 22.5 71
मुजफ्फरपुर 24.6 22 52
गयाजी 26 22.6 58
पूर्णिया 25.4 23.9 56
भागलपुर 24.7 23.8 65
नोट- ये आंकड़े गुरुवार के हैं.
आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
IMD ने आज बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर और बांका में अति भारी बारिश होने की का अलर्ट जारी किया है. वहीं, मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर और जमुई में भी भारी बारिश का अनुमान है. शेष जिलों में हल्की बारिश के साथ 50km की रफ्तार तेज हवाएं चलेंगी. आज पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ठनका का खतरा बना हुआ है. अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे. किसानों, यात्रियों और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

‘मोन्था’ तूफान के चलते बिहार में 20 रैलियां रद्द

बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन ‘मोन्था’ का असर 2 दिनों से बिहार में दिख रहा है। शुक्रवार (31 अक्टूबर) को भी बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है।

पटना, बक्सर, दरभंगा, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीवान, बेतिया, जहानाबाद, लखीसराय, मुंगेर, किशनगंज और समस्तीपुर में गुरुवार देर रात से ही बारिश जारी है। काले बादल छाए हुए हैं। बारिश के कारण आज शुक्रवार को बक्सर में प्राइवेट स्कूल बंद हैं। छपरा में सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भर गया है।

मोन्था तूफान का असर बिहार चुनाव पर भी दिख रहा है। खराब मौसम के चलते नीतीश कुमार की 2, खगड़िया में तेजस्वी की 3, खगड़िया में ही चिराग की 2 रैलियां रद्द कर दी गई हैं।

इसके साथ ही औरंगाबाद और भोजपुर में मांझी, रूडी, रामनाथ ठाकुर की सभाएं भी कैंसिल हुई हैं। दरभंगा मनोज तिवारी की सभा रद्द हुई है। गयाजी में इमरान प्रतापगढ़ी का कार्यक्रम रद्द किया गया है।

मौसम विभाग ने आज राजधानी समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दाैरान हवा की रफ्तार 65 Km/h रह सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानी 2 नवंबर तक बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, रात में ठंड बढ़ेगी।

लाइव अपडेट्स

प्रचार पर खारब मौसम का असर

बिहार में मोंथा साइक्लोन का असर अब चुनावी प्रचार पर भी दिखने लगा है. तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण नेताओं की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. तेजस्वी यादव को सुबह साढ़े नौ बजे हेलिकॉप्टर से चुनाव प्रचार के लिए निकलना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वे अब तक रवाना नहीं हो पाए हैं. बताया जा रहा है कि तेजस्वी के अलावा कई अन्य नेताओं की चुनावी उड़ानें भी रद्द हो गई हैं. अब सभी नेता मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि प्रचार अभियान को फिर से शुरू किया जा सके.

 खराब मौसम में नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा, सड़क मार्ग से करेंगे चुनाव प्रचार

खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. अब वे सड़क मार्ग से ही चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए हैं. नीतीश कुमार आज समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में रोड शो करते हुए जनता से सीधे जुड़ेंगे. दिनभर प्रचार अभियान के बाद वे रात में अररिया में मंत्री संजय झा के संग्राम आवास पर विश्राम करेंगे. संजय झा भी पूरे कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद हैं.

खगड़िया में मनोज तिवारी छाता लेकर रोड शो कर रहे हैं

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰