संकल्प पत्र में NDA ने किया ‘पंचामृत गारंटी’ का ऐलान, गठबंधन के लिए करेगा अमृत का काम , जानिए एनडीए के प्रमुख संकल्प……….

बिहार में विधानसभा चुनावों का आगाज होने के साथ ही सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। यहां लगातार चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। इस बीच एनडीए ने आज शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में जनता से 25 बड़े संकल्प किए हैं। इन संकल्पों को एनडीए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025, 11:02 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संकल्प पत्र में NDA ने किया ‘पंचामृत गारंटी’ का ऐलान, गठबंधन के लिए करेगा अमृत का काम , जानिए एनडीए के प्रमुख संकल्प……….
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनावों का आगाज होने के साथ ही सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। यहां लगातार चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। इस बीच एनडीए ने आज शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में जनता से 25 बड़े संकल्प किए हैं। इन संकल्पों को एनडीए की जीत के बाद पूरा किया जाएगा। एनडीए की ओर से अलग-अलग पॉइंट्स में अपने संकल्पों को समझाया गया है। ऐसे में एनडीए के 25 संकल्पों वाले संकल्प पत्र के जारी होने के बाद बिहार की सियासत में हलचल और तेज हो गई है।

क्या है पंचामृत गारंटी

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में बिहार के गरीब वर्ग पर भी ध्यान दिया है। एनडीए ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए पंचामृत गारंटी की घोषणा की है। एनडीए ने पंचामृत गारंटी के तहत पांच गारंटियां दी हैं, जो सिर्फ गरीबों के लिए लागू की जाएंगी। जिन पांच गारंटियों की एनडीए बात कर रही हैं उसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार, 50 लाख पक्के मकान और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुनिश्चित किए जाने की बात कही है। देखने वाली बात ये होगी कि बिहार चुनाव के दौरान एनडीए का संकल्प पत्र वोटरों को कितना लुभा पाता है।

विकसित बिहार के बड़े वादे… जानिए एनडीए के प्रमुख संकल्प

1. हर युवा को नौकरी और रोजगार
एनडीए ने वादा किया है कि बिहार में 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी और निजी नौकरियां दी जाएंगी. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनेंगे, ताकि युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाया जा सके. बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर बनाया जाएगा.

2. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की जाएगी. इसके तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी. लक्ष्य है 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना और ‘मिशन करोड़पति’ के तहत महिला उद्यमियों को बड़ा कारोबारी बनाना.

3. अतिपिछड़ा वर्ग को आर्थिक और सामाजिक ताकत
तांति, निषाद, मल्लाह, तेली, लोहार, कुम्हार, नाई जैसे अतिपिछड़े वर्गों को ₹10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में समिति बनेगी, जो इन जातियों की स्थिति का अध्ययन कर सरकार को सशक्तिकरण के सुझाव देगी.

4. किसानों को सम्मान और MSP की गारंटी
किसानों के लिए ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ शुरू होगी. इसके तहत हर किसान को हर साल ₹3,000, यानी कुल ₹9,000 दिए जाएंगे. साथ ही एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश होगा और पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, मक्का, दलहन जैसी फसलों की MSP पर खरीद होगी.

5. मत्स्य और दुग्ध मिशन से ग्रामीण समृद्धि
‘जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना’ के तहत हर मछुआरे को ₹9,000 की मदद मिलेगी. ‘मत्स्य मिशन’ से मछली उत्पादन और निर्यात दोगुना किया जाएगा. वहीं, ‘बिहार दुग्ध मिशन’ से हर प्रखंड में चिलिंग और प्रोसेसिंग सेंटर खोले जाएंगे ताकि गांव-गांव में दूध की सुविधा मिल सके.

6. एक्सप्रेसवे एवं रेल से बिहार की रफ्तार
बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत करेंगे, 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण, अमृत भारत एक्सप्रेस व नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार करेंगे.

7. आधुनिक शहरी विकास
न्यू पटना में ग्रीनफील्ड शहर, प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप, मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित करेंगे.

8. बिहार से सीधी विदेश उड़ान
पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें व 4 नए शहरों में मेट्रो शुरू करेंगे.

9. औद्योगिक क्रांति की गारंटी
विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाएंगे व विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाएंगे, जो औद्योगिकीकरण व लाखों नौकरियों की नींव रखेगा.

10. हर जिले में फैक्ट्री, हर घर में रोजगार
प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट व 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित करेंगे.

11. न्यू-ऐज इकोनॉमी का युग
अगले पांच वर्षों में बिहार में ‘न्यू-ऐज इकोनॉमी का निर्माण करेंगे, जिसके अंतर्गत बिहार को एक ‘वैश्विक बैक-एंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कप्लेस के रूप में स्थापित करेंगे, ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करेंगे.

12. गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ गारंटी
मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान, वसामाजिक सुरक्षा पेंशन देंगे.

13. केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

14. मेड इन बिहार फॉर द वर्ल्ड से कृषि निर्यात दोगुना

मुख्य वादों में शामिल हैं..

  • 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य
  • गरीबों के लिए ‘पंचामृत गारंटी’
  • हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली
  • 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
  • 50 लाख नए पक्के मकान का निर्माण
  • सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • स्कूलों में मिड डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता
  • आधुनिक स्किल लैब की स्थापना
  • ‘मेड इन बिहार फॉर द वर्ल्ड’ मिशन से कृषि निर्यात दोगुना करने का वादा
  • 5 मेगा फूड पार्क का निर्माण
  • 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता
  • बिहार को मखाना, मछली और अन्य उत्पादों के ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰