मोन्था का असर-पटना समेत 5 जिलों में बारिश , बारिश के कारण प्रियंका गांधी का जनसभा कार्यक्रम रद्द

चक्रवात ‘मोन्था’ का असर बिहार के कई जिलों में दिख रहा है। पटना में सुबह से तेज बारिश हुई। समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा और बेतिया में भी हल्की बारिश हुई है। शुक्रवार को औरंगाबाद और कटिहार को छोड़कर पटना समेत पूरे बिहार में बारिश हुई। बांका में लगातार बारिश से रजौन बाजार के कई घरों में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 नवंबर 2025, 06:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोन्था का असर-पटना समेत 5 जिलों में बारिश , बारिश के कारण प्रियंका गांधी का जनसभा कार्यक्रम रद्द
Photo: UB India News Archive

चक्रवात ‘मोन्था’ का असर बिहार के कई जिलों में दिख रहा है। पटना में सुबह से तेज बारिश हुई। समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा और बेतिया में भी हल्की बारिश हुई है। शुक्रवार को औरंगाबाद और कटिहार को छोड़कर पटना समेत पूरे बिहार में बारिश हुई। बांका में लगातार बारिश से रजौन बाजार के कई घरों में पानी भर गया है। सुपौल में बीते 24 घंटे में औसतन 65.4mm बारिश रिकार्ड की गई। जबकि फारबिसगंज में 31.4mm बारिश दर्ज की गई। इधर, कोसी नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं खगड़िया में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आज होने वाली सभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई है।

आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। इसमें 7 जिलों में ऑरेंज तो 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40Kmph की रफ्तार से हवा भी चलेगी। पटना समेत सूबे के कई जिलाें में पूरे दिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी हाेने का पूर्वानुमान है। आसमान बादलों से घिरा रहेगा। हल्की ठंड हवा भी चलेगी। माैसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर से माैसम साफ हाे जाएगा। उसके बाद न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

खराब मौसम का चुनावी प्रचार पर बुरा असर

बिहार विधानसभा चुनाव पर मौसम भारी पड़ रहा है. कल खराब मौसम के कारण 23 जनसभाएं रद्द करनी पड़ गई थीं. हेलीकॉप्टर का उड़ना मुश्किल हो गया था. तेजस्वी की अब तक की सबसे ज्यादा चुनावी जनसभा आज होने जा रही हैं. तेजस्वी ने 17 जनसभाएं आयोजित की हैं. खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ान पर संशय गहराया हुआ है. तेजस्वी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभाएं करने की तैयारी की है.

आज क्या है मौसम का मिजाज 
तूफान का कुछ असर आज यानी शनिवार को भी बिहार में देखने को मिलेगा. पूर्वी भाग के जिलों में इसका असर आज ज्यादा रहेगा. किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में आज भारी बारिश होने वाली है. सीमांचल सहित पूर्वी बिहार के दूसरे जिलों में भी खूब बारिश होगी. भागलपुर, जमुई सहित पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. शेष जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं है लेकिन पूरे बिहार के आसमान में बादल छाए रहेंगे. धूप नदारत रहेगी.
कब मिलेगी राहत 
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला आज के बाद थम जायेगा. कल से मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, अब बिहार में ठंडी की शुरुआत हो गई है.
दिन और रात के तापमान में अंतर हुआ खत्म 
पिछले दो से तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज की वजह से दिन और रात के तापमान का अंतर मात्र एक से दो डिग्री का रह गया है. 31 अक्टूबर को पटना का अधिकतम तापमान 26.6°C दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 22.4°C रहा. इसी तरह मुजफ्फरपुर में दिन का तापमान 22.8°C रहा जबकि रात का तापमान 22.2°C दर्ज किया गया. इसी तरह कई जिलों का हाल यही रहा. इसका मतलब यह हुआ कि दिन और रात दोनों ही समय ठंडक लगभग समान है. इससे पता चलता है कि मौसम सबसे ज्यादा स्थिर और ठंडा बना हुआ है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर का नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 23.6 22.4 52
मुजफ्फरपुर 22.8 22.2 34
गयाजी 25.6 23 30
पूर्णिया 23.4 21.9 39
भागलपुर 25.4 22.8 59

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰