कल 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 2.8 किमी लंबा रोड शो , कदमकुआं के दिनकर चौक से गांधी मैदान के उद्योग भवन तक…………..

पटना में 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो है। 2.8 किमी लंबा रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा, जो पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ेगा और गांधी मैदान के उद्योग भवन तक खत्म होगा। रोड शो शाम 5 बजे से शुरू होने की संभावना है। पूरे रास्ते में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 नवंबर 2025, 06:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 2.8 किमी लंबा रोड शो , कदमकुआं के दिनकर चौक से गांधी मैदान के उद्योग भवन तक…………..
Photo: UB India News Archive

पटना में 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो है। 2.8 किमी लंबा रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा, जो पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ेगा और गांधी मैदान के उद्योग भवन तक खत्म होगा। रोड शो शाम 5 बजे से शुरू होने की संभावना है। पूरे रास्ते में 10 स्वागत पॉइंट बनाए जा रहे हैं, जहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। वहीं 4 नवंबर को पीएम मोदी बिहार की महिलाओं के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे, जबकि पहले फेज के वोटिंग वाले दिन यानी 6 नवंबर को उनकी गलपुर एयरपोर्ट मैदान और अररिया के फारबिसगंज में जनसभा होगी।

 

पीएम मोदी का रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा, जो पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ेगा। रोड शो शाम 5 बजे से शुरू होने की संभावना है। पूरे रास्ते में 10 स्वागत प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, जहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। दिनकर चौराहा से शुरू होकर पीएम मोदी का रोड शो गांधी मैदान के उद्योग भवन तक खत्म होगा।

लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना

जानकारी मुताबिक रोड शो में लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और जिला इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। खासकर महिलाओं की बड़ी भागीदारी के लिए महिला मोर्चा की टीम सक्रिय है। माना जा रहा है कि यह रोड शो पटना की सियासत में नया माहौल बनाएगा।

पूरे रास्ते को भगवा रंग में रंगने की तैयारी

पटना जिला इकाई को रोड शो की मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभिषेक कोषाध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी विभिन्न समितियों के प्रभारी बनाए गए हैं। पूरे कार्यक्रम की निगरानी प्रदेश नेतृत्व खुद कर रहा है।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे रास्ते को भगवा रंग में रंगने की तैयारी है। जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पीएम मोदी के कटआउट लगाए जा रहे हैं। फूलों की सजावट और लाइटिंग से पटना की सड़कों को सजाया जाएगा।

रोड शो के जरिए चुनावी संदेश देने की कोशिश

पीएम मोदी का रोड शो केवल जनसंपर्क अभियान नहीं बल्कि चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस कार्यक्रम के जरिए राजधानी पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा संदेश देंगे। बीजेपी को उम्मीद है कि इस जनसैलाब के बाद प्रदेशभर में एनडीए के पक्ष में माहौल और तेजी से बनेगा।

पिछली बार की तरह ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने पटना में रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी बार होने वाला यह रोड शो उस माहौल को दोहराने और बीजेपी के लिए मिशन बिहार की शुरुआत मानी जा रही है। पिछली बार पीएम मोदी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर बेली रोड होते हुए बीजेपी कार्यालय तक पहुंचा था।

इससे पहले 72 मिनट का रोड शो किया था

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 29 मई को पटना में 72 मिनट का रोड शो किया था। रोड शो के पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। शाम 6ः45 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं के साथ 70 मिनट मीटिंग की थी। इसके बाद पीएम डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में शामिल हुए थे।

पीएम ने पटना में 6KM लंबा रोड शो किया था, जो 72 मिनट में पूरा हुआ था। इस दौरान पीएम मोदी एक बार भी गाड़ी से बाहर नहीं आए थे, वे अंदर से ही लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे थे।

रोड शो में हजारों की भीड़ थी। 35 डिग्री टेंपरेचर में लोग हाथ में तिरंगा लिए सड़क किनारे खड़े थे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰