बिहार चुनाव से पहले या बाद में किसी से गठबंधन नहीं… प्रशांत किशोर का दावा

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने पटना में आयोजित एक निजी चैनल के ‘बिहार पावर प्ले’ कॉन्क्लेव में दावा किया कि उनकी पार्टी ने बिहार चुनाव से पहले किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं किया है और न ही चुनाव के बाद किसी के साथ गठबंधन करेगी। प्रशांत किशोर ने यह बात लिखित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 नवंबर 2025, 07:20 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव से पहले या बाद में किसी से गठबंधन नहीं… प्रशांत किशोर का दावा
Photo: UB India News Archive

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने पटना में आयोजित एक निजी चैनल के ‘बिहार पावर प्ले’ कॉन्क्लेव में दावा किया कि उनकी पार्टी ने बिहार चुनाव से पहले किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं किया है और न ही चुनाव के बाद किसी के साथ गठबंधन करेगी। प्रशांत किशोर ने यह बात लिखित में देने की भी पेशकश की। पीके ने कहा कि जन सुराज को जनता ने विकल्प के रूप में देखा है। लेकिन वोट देने के लिए लोगों को अपनी ‘आस्था’ को छोड़कर छलांग लगानी होगी।

यह पूछे जाने पर कि अगर जन सुराज चुनाव के बाद ‘किंगमेकर’ बनकर उभरती है, तो क्या वह अन्य दलों के साथ गठबंधन करेंगे, इस पर प्रशांत किशोर ने स्पष्ट जवाब दिया, ‘हम इधर या उधर की राजनीति नहीं करते। यदि लोग हमें जनादेश नहीं देते हैं, तो हम अपना काम जारी रखेंगे। मैं आपको लिखित में दे सकता हूं, न चुनाव से पहले गठबंधन, न चुनाव के बाद।’

हालांकि, उन्होंने ‘त्रिशंकु विधानसभा’ की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘यदि ऐसी स्थिति आती है जब हमारे बिना सरकार नहीं बन सकती, तो मुझे पता है कि लोग (विधायक) पाला बदल लेंगे। मैं उन्हें रोक नहीं पाऊंगा।’ प्रशांत किशोर ने इसके लिए ‘लक्ष्मी (पैसे) के लालच और (केंद्रीय एजेंसी) सीबीआई के डर’ को जिम्मेदार ठहराया।

प्रशांत किशोर ने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी पर हॉर्स-ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, ‘मान लीजिए जन सुराज के 30 विधायक हैं और ये 30 विधायक सरकार गठन की कुंजी हैं, तो क्या विधायक मेरी बात मानेंगे? लेकिन मैं कह सकता हूं कि मैं अभी भी ईमानदार रहूंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अमित शाह से भी यह लिखित में ले लीजिए कि अगर NDA बहुमत से पीछे रह जाता है, तो किसी भी विधायक को खरीदा नहीं जाएगा या उन पर दबाव नहीं डाला जाएगा। आप पूछ रहे हैं कि क्या हम नहीं बिकेंगे, उनसे पूछिए जो खरीदेंगे।’

अपने पुराने अनुभव, खुद चुनाव लड़ने और दूसरों को चुनाव लड़ाने के बीच के अंतर के बारे में पूछे जाने पर किशोर ने कहा, ‘यहां भी मैं दूसरों को चुनाव लड़वा रहा हूं। फर्क सिर्फ इतना है कि इसे अंजाम देने के लिए मैंने एक नया संगठन बनाया है। पहले, मैं तैयार संगठनों के साथ काम करता था।’ वहीं अरविंद केजरीवाल से तुलना पर किशोर ने कहा कि ‘हम दोनों की राजनीति अलग है। केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराया था जो मुख्यमंत्री थीं, लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे। अगर मैं राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ लड़ता, तो लोग कहते कि मैं पिछड़े वर्ग के नेता के खिलाफ हूं।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰