बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः बिहार के चुनावी समर में आज पीएम मोदी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी बेगूसराय और खगड़िया में करेंगे प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर से बिहार में चुनावी दौरे की कमान संभालेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में होगी। दोपहर 1.30 बजे पीएम मोदी यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद मोदी नवादा में जाकर वहां दूसरी जनसभा को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 नवंबर 2025, 07:11 AM 12 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः बिहार के चुनावी समर में आज पीएम मोदी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी बेगूसराय और खगड़िया में करेंगे प्रचार
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर से बिहार में चुनावी दौरे की कमान संभालेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में होगी। दोपहर 1.30 बजे पीएम मोदी यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद मोदी नवादा में जाकर वहां दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे आयोजित इस जनसभा में NDA के समर्थन में भारी भीड़ जुट सकती है। इसके बाद पीएम मोदी पटना पहुंच कर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। फिर शाम के 5:30 बजे पीएम मोदी पटना की सड़कों पर उतर ग्रैंड रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम फेज में प्रधानमंत्री मोदी शाम 6:45 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। दूसरी तरफ राहुल गांधी भी आज बिहार के चुनावी दौरे पर हैं। दोपहर 12:30 बजे वो बेगूसराय के परना में सोना चिमनी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी खगड़िया जाएंगे। वहां दोपहर सवा 2 बजे वो JNKT स्कूल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यूं भी कह सकते हैं कि आज बिहार चुनाव का सुपर संडे है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तमाम खबरों के लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज आपको हमारे इसी पेज पर मिलेंगे।

आज NDA बिहार के सभी नेताओं के साथ पीएम मोदी पटना में डिनर करेंगे. डिनर के दौरान बिहार चुनाव रणनीति और कॉर्डिनेशन पर मंथन होगा. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, “ऐसा नहीं है कि गिरफ्तारी आज हुई है, पहले भी गिरफ्तारियां हुई, जमानत भी हुई थी लेकिन जो जंगलराज की बात कर रहे थे वो आज सबके सामने आ गया कि असली जंगलराज यही है जहां चुनाव के बीच में नेताओं पर गोली चलवाई जा रही है, नेता ही करवा रहे हैं. आज प्रधानमंत्री का रोड शो है इसलिए गिरफ्तारी हुई.”
राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, “जिस तरह से घटना घटी, ये तो होना ही था. आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं और आरा और रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या हो गई. बिहार में महाजंगलराज की स्थिति है, क्या प्रधानमंत्री को ये नहीं दिखता?… हमारी महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. 14 तारीख को नतीजे आएंगे, 18 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच तेजस्वी सुनिश्चित करेगा कि सभी अपराधी जेल जाएं, सख्त से सख्त कार्रवाई होगी…” तो वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, “कानून-व्यवस्था दुरुस्त है. चुनाव के दौरान ऐसी घटना होना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने गिरफ्तारी भी की. नीतीश कुमार की सरकार में कोई पक्षपात नहीं होता, न्याय होता है…”

राहुल गांधी का आज बिहार दौरा

राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे वो बेगूसराय के परना में सोना चिमनी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी खगड़िया जाएंगे। वहां दोपहर सवा 2 बजे वो JNKT स्कूल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के लिए पटना पहुंच रहे हैं. वह आज पटना में 2 किमी लंबा रोड शो करेंगे. साथ ही नवादा और आरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनके अलावा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. वह बड़े भाई तेज प्रताप यादव के गढ़ मुहआ में आज जनता को संबोधित करेंगे. उधर, मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए देर रात बाहुबली नेता और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है.
November 2, 202511:15 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: इतना अहंकार ठीक नहीं… चिराग पासवान का तेजस्वी यादव पर तंज

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर सरकार अपराधियों को संरक्षण देती, तो कल रात हुई कार्रवाई नहीं होती. हमारी सरकार में एक बात पर स्पष्ट है, और जैसा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं, हम न तो किसी को फंसाते हैं और न ही बचाते हैं. इसलिए, यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है…किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा; सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी… जैसे ही तथ्य और सबूत मिलते हैं, तुरंत कार्रवाई होगी. हम खरमास का इंतज़ार नहीं करेंगे. हमारी सरकार में, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि न्याय में देरी न हो… इतना (तेजस्वी यादव का) अहंकार ठीक नहीं है…” प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा, “जब भी प्रधानमंत्री आते हैं, हमारे गठबंधन को फायदा होता है… केंद्र में प्रधानमंत्री और राज्य में मुख्यमंत्री, इन दोनों की जोड़ी बिहार को विकसित बिहार बनाएगी.”

 

November 2, 202510:27 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: 50 का आंकड़ा पार कर लें वही बड़ी बात… यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः पटना: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, “कानून-व्यवस्था दुरुस्त है. चुनाव के दौरान ऐसी घटना होना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने गिरफ्तारी भी की. नीतीश कुमार की सरकार में कोई पक्षपात नहीं होता, न्याय होता है…” राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “अगर वे राजद के सभी विजयी प्रत्याशियों को भी उपमुख्यमंत्री बना दें, तो भी राजद-कांग्रेस गठबंधन का बिहार में कोई भविष्य नहीं है. वे 50 का आंकड़ा पार कर लें वही बहुत बड़ी बात होगी…”

November 2, 202510:25 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: तेजस्वी यादव का एनडीए पर हमला

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः पटना: राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, “जिस तरह से घटना घटी, ये तो होना ही था. आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं और आरा और रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या हो गई. बिहार में महाजंगलराज की स्थिति है, क्या प्रधानमंत्री को ये नहीं दिखता?… हमारी महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. 14 तारीख को नतीजे आएंगे, 18 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच तेजस्वी सुनिश्चित करेगा कि सभी अपराधी जेल जाएं, सख्त से सख्त कार्रवाई होगी…”

 

November 2, 202509:45 IST

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः  मोकामा से अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का बयान सामने आया है. झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि- विरोधियों के नेताओं को गोली मरवा कर ये कार्रवाई कर रहे हैं. जंगल राज का इससे बड़ा नमूना क्या हो सकता है. खुलेआम विधि व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है, जिसकी हत्या की गई थी वो बड़े तबके का नेतृत्व करते थे. गिरफ्तारी पर पुलिस की कोई तारीफ की जरूरत नहीं है. आखिर पुलिस ने उस घटना को रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाए थे. खुलेआम हथियार लहराए जा रहे थे तो क्या विधि व्यवस्था पर सवाल नहीं थे.

November 2, 202509:06 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मोकामा हत्याकांड पर बड़ा बयान

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मोकामा हत्याकांड पर कहा, “बिहार में कानून का राज है और पुलिस को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है. कानून अपना काम कर रहा है, उसके बाद अदालत है और मामला अदालत में भी जाएगा. अदालत इन सब पर बारीकी से नजर रखती है और फिर उचित निर्णय लेती है.”

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर सियासी संग्राम शुरू हो गया. आरजेडी की चुनाव आयोग से शिकायत है कि स्कीम पर रोक लगाई जाए. तेजस्वी यादव ने कहा कि – चुनाव आयोग मर चुका है क्या? चुनाव के बीच 10 हज़ार की रिश्वत बांटी जा रही है, नीतीश कुमार ने अफवाहों पर विराम लगाया. कहा – महिलाओं को नहीं लौटाने होंगे 10 हजार रुपए.

November 2, 202507:49 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: तेज प्रताप के गढ़ में तेजस्वी

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः  तेजस्वी यादव बड़े भाई तेज प्रताप के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं. वह आज वैशाली के महुआ में तेज प्रताप के खिलाफ प्रचार करेंगे. बता दें कि, हाल में एक इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा था कि – हम भी राघोपुर प्रचार करने जाएंगे.

November 2, 202507:48 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: खेसारी लाल यादव के जंगलराज वाले बयान पर विवाद

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः जंगलराज पर खेसारी लाल यादव के बयान पर विवाद छिड़ गया है. खेसारी ने कहा था कि – उस समय पैसा लेकर छोड़ दिया जाता था, आज तो मार दिया जाता है’. इस पर बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि – 15 साल पहले के बिहार और आज के बिहार में फर्क है. तो वहीं, सांसद मनोज तिवारी बोले – जंगलराज की तरफदारी बताती है ये बिहार की कितनी सुरक्षा करेंगे.

November 2, 202507:47 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: मोकामा हत्याकांड में 6 अफसरों पर गिरी गाज

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन लिया गया. दुलारचंद हत्याकांड में 6 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी है. चुनाव आयोग ने SDPO को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया. पटना के ग्रामीण SP और SDO का भी तबादला किया गया. चुनाव आयोग ने आज 12 बजे तक मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.

November 2, 202507:45 IST

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के सियासी समर में उतरे देश के दिग्गज

बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेटः बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है. केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुजफ्फरपुर और वैशाली में जनसभा को संबोधित करेंगे. तो वहीं, राहुल गांधी बेगूसराय-खगड़िया में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. CM नीतीश कुमार मुंगेर और मधेपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे. चिराग पासवान की नालंदा में रैली होने वाली है.

 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने PM मोदी के बिहार दौरे पर कहा, “प्रधानमंत्री तो प्रधानमंत्री हैं, बिहार के लिए उनकी अलग सोच है। बिहार के बिना पूर्वोदय का विकास नहीं हो सकता। वह बिहार आते रहते हैं। जब भी आते हैं बिहार को सौगात देते हैं। आज वे यह संदेश देने आ रहे हैं कि NDA, डबल इंजन वाली सरकार बने ताकि बिहार में विकास हो सके।”

MP के भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “पीएम मोदी जी की लहर चल रही है। बिहार में NDA सरकार आ रही है… तेजस्वी यादव के जुमलों से बिहार की जनता वाकिफ है। जो खुद फेल हैं वे रोजगार देने की बात कर रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “तेजस्वी यादव जानते हैं कि उनके सभी लोग, खुद तेजस्वी यादव सहित उनके सभी नेता, अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोग हैं। जब 1990 से 2005 तक जंगलराज था, तो अपराधियों को हर जगह संरक्षण मिला। अपराध की स्थिति ऐसी थी कि नरसंहार, बलात्कार, हत्या, जातीय उन्माद, डकैती जैसे अपराध करने वाले लोग राजद के मंत्रियों के घरों में शरण लेते थे। अपराधियों को संरक्षण देना, परिवारवाद करना, गरीबों की जमीन हड़पना, यह सब राजद के स्वभाव में है।”

डुमरांव में रोड शो के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर हमले के दावों पर दिल्ली के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, “राजद हताश है और ऐसे में हमारे स्टार प्रचारक मनोज तिवारी को डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में मिल रहे समर्थन से भी वे परेशान हैं। हम ऐसी विचारधारा में विश्वास नहीं रखते। वे केवल अराजकता चाहते हैं और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। अगर भोजपुरी समाज के जाने-माने चेहरे मनोज तिवारी के साथ ऐसा हुआ, तो सोचिए बिहार की जनता का क्या होगा। मैं बिहार की जनता से जंगल राज को खत्म करने और नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को वापस लाने का अनुरोध करता हूं।”

बिहार में कानून का राज है : BJP

दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली और जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि, “बिहार में कानून का राज है और पुलिस को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। कानून अपना काम कर रहा है, उसके बाद अदालत है और मामला अदालत में भी जाएगा। अदालत इन सब पर बारीकी से नज़र रखती है और फिर उचित निर्णय लेती है।”

Categories: पटना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰