नीतीश कुमार ही चेहरा हैं, बिहार में हमारा चेहरा कोई और नहीं…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लठबंधन करार देते हुए कहा कि बिहार में लठबंधन और NDA के बीच कड़ा मुकाबला होगा, लेकिन जनता का भरोसा एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की तरह इस बार भी एनडीए एकजुट है और जनता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 नवंबर 2025, 07:48 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार ही चेहरा हैं, बिहार में हमारा चेहरा कोई और नहीं…
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लठबंधन करार देते हुए कहा कि बिहार में लठबंधन और NDA के बीच कड़ा मुकाबला होगा, लेकिन जनता का भरोसा एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की तरह इस बार भी एनडीए एकजुट है और जनता के विश्वास के बल पर एनडीए के निर्णायक जीत हासिल करेगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘यह मुकाबला विपक्षी ‘लठबंधन’ से है, लेकिन बिहार की जनता को एनडीए पर जो भरोसा है, वही हमारी जीत की कुंजी बनेगा।’

‘नीतीश हमारे चेहरे हैं, जनता को एनडीए पर भरोसा है’
बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा कि ‘नीतीश हमारे चेहरे हैं, बिहार में हमारा चेहरा कोई और नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने भी यह बात स्पष्ट कर दी है।’ बता दें, विपक्ष की ओर से लगातार ये सवाल उठाया जा रहा है कि बीजेपी ने अभी तक नीतीश कुमार को सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित किया है?
‘नीतीश जी पर कोई सवाल नहीं, वो पूरी तरह स्वस्थ हैं’
विपक्ष द्वारा सीएम नीतीश कुमार की सेहत पर उठाए गए सवालों पर जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘वो रोज़ाना 250 किलोमीटर तक की यात्रा करते हैं, रोड शो करते हैं, कई जनसभाएं लेते हैं। ऐसे में उनकी सेहत पर सवाल बेबुनियाद हैं। वे फिर से सरकार बनाएंगे।’
खास ऑफर्स

20 साल के कार्यकाल के बावजूद एंटी-इनकम्बेंसी नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की वजह से एंटी-इनकम्बेंसी नहीं, बल्कि प्रो-इनकम्बेंसी है। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि काम कौन करता है और कौन घोटालों में शामिल रहा है। आज बिहार बदल चुका है। पूर्णिया में फाइव स्टार होटल खुला है, दरभंगा एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें चल रही हैं, यह नया उभरता बिहार है।

160 से ज़्यादा सीटों का लक्ष्य, जीत सुनिश्चित: प्रधान
जब उनसे अमित शाह की ओर से दिए गए 160+ सीटों के लक्ष्य पर सवाल पूछा गया तो धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘मैं ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन इतना कह सकता हूं कि हमारी जीत गुणात्मक और बहुमत वाली होगी। मेहनत और जनता का विश्वास हमारी ताकत है।’ उन्होंने कहा कि विकास, जनता का विश्वास और कानून व्यवस्था एनडीए की जीत के तीन बड़े कारक होंगे।

उन्होंने कहा, ‘2005 से पहले के बिहार को याद कीजिए और अब का बदलाव देखिए। गंगा पथ, अटल पथ और पटना मेट्रो, ये सब नीतीश जी की नेतृत्व क्षमता और केंद्र की सहायता का परिणाम हैं। आज अगर लड़कियां रात में सुरक्षित महसूस करती हैं, तो यह बड़ा भरोसा है।’

राहुल गांधी बिहार और छठ का अपमान करते हैं: धर्मेंद्र प्रधान
बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा प्रधानमंत्री और बिहार की संस्कृति के प्रति अपमानजनक है। वह बिहार आते हैं और छठ जैसे पर्व की भी आलोचना करते हैं। ऐसा व्यवहार किसी विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता।

बिहार में बीजेपी के पास योग्य नेता हैं, कमी नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
बीजेपी के पास क्या सुशील मोदी जैसे चेहरे की कमी है? इस सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘हमारे पास कई सक्षम नेता हैं। बिहार में गिरिराज सिंह, संजय जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नित्यानंद राय, नितिन नवीन और मंगला पांडे सभी अनुभवी और लोकप्रिय नेता हैं।

NDA का मुकाबला महागठबंधन से, जन सुराज फैक्टर नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
प्रधान ने कहा कि बीजेपी और एनडीए का मुख्य मुकाबला महागठबंधन से है। प्रशांत किशोर का जन सुराज चुनाव में कोई बड़ा फैक्टर नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए हर सीट पर मजबूती से लड़ रहा है और बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰