अनंत सिंह की गिरफ्तारी का क्‍या होगा असर, मोकामा सीट पर कमजोर होगा एनडीए ?

मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. उन पर कई गंभीर धाराएं लगाई गईं. चुनाव आयोग ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन लिया और कई अफसरों का तबादला भी कर दिया. मामला है, जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या. अनंत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 नवंबर 2025, 07:52 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अनंत सिंह की गिरफ्तारी का क्‍या होगा असर, मोकामा सीट पर कमजोर होगा एनडीए ?
Photo: UB India News Archive

मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. उन पर कई गंभीर धाराएं लगाई गईं. चुनाव आयोग ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन लिया और कई अफसरों का तबादला भी कर दिया. मामला है, जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या. अनंत सिंह की गिरफ्तारी बिहार विधानसभा चुनाव में ख़ास कर मोकामा विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण असर डाल सकती है, जहां वे जेडीयू के प्रत्याशी के रूप में मैदान में है. यह घटना चुनाव से ठीक कुछ दिनों पहले हुई है, जब मोकामा सीट पर 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है.

30 अक्टूबर को मोकामा के तारतार गांव में जन सुराज पार्टी और जेडीयू समर्थकों के बीच चुनाव प्रचार के दौरान हिंसक झड़प हुई, जिसमें जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव जो की पूर्व आरजेडी नेता थे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस झड़प में कई और लोग घायल भी हुए, जिसका वीडियो भी सामने आया है. बीती रात पटना पुलिस ने अनंत सिंह को उनके बाढ़ स्थित घर से गिरफ्तार कर किया, क्योंकि अनंत सिंह हत्या के मामले में सीधे आरोपी बनाये गए हैं. इसलिए तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सबूत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तारी हुई हैं. साथ ही उनके दो सहयोगी भी पकड़े गए.

खुद पर लगे आरोपों पर क्या बोले थे अनंत सिंह?

अनंत सिंह ने खुद पर लगे आरोपों पर कहा था कि हम लोग टोल पर वोट मांग रहे थे. फिर हमने देखा कि 7 गाड़ियां खड़ी हैं. मुझे लगा कि कोई वोट मांग रहा है. इसके बाद मुर्दाबाद की नारेबाजी शुरू हो गई, फिर करीब 30 गाड़ियां आगे बढ़ गईं. 10 गाड़ियां पीछे रह गईं. उन गाड़ियों पर पथराव शुरू हो गया. सड़क पर ईंट-पत्थर, रोड़े रखे गए थे, ऐसा लग रहा है कि पूरी तैयारी की गई थी. ये सारा खेल सूरजभान का है. दुलारचंद को उसने अपने यहां रखा था, वो उसी के साथ रहता था.

कौन हैं सूरजभान सिंह जिन पर लग रहा साजिश रचने का आरोप

सूरजभान सिंह जिन्हें अक्सर “दादा” के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के एक प्रमुख बाहुबली नेता हैं. वे भूमिहार समुदाय से हैं और लंबे समय से अपराध की दुनिया से जुड़े रहने के बाद राजनीति में सक्रिय हैं. उनकी पत्नी वीणा देवी आरजेडी से मोकामा सीट पर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, जबकि सूरजभान खुद चुनावी राजनीति से थोड़ा पीछे रहकर पर्दे के पीछे भूमिका निभाते हैं.

 

 

घटना के बाद विपक्ष की प्रतिक्रिया

जन सुराज पार्टी के मोकामा प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन अगर वे पहले कार्रवाई करते तो अच्छा होता. आज वह 50 वाहनों के काफिले में घूम रहे थे और चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए. जब उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, तो उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था. लेकिन देर आए दुरुस्त आए. अब महत्वपूर्ण यह है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कैसे करती है. यह उनके परिवार के लिए राहत की बात है.” पीयूष प्रियदर्शी वही नेता हैं, जिनके लिए दुलारचंद यादव प्रचार कर रहे थे.
तेजस्वी यादव ने हिंसा की निंदा की और नीतीश कुमार सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य की खराब लॉ एंड ऑर्डर को उजागर करती है.

चुनाव आयोग का एक्शन

दुलारचंद की हत्‍या के बाद मोकामा के रिटर्निंग ऑफिसर, पटना ग्रामीण एसपी समेत कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. यह मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन पर कार्रवाई है.

इस पूरी घटना का बिहार के पहले चरण के चुनाव पर क्या असर होगा? 

मोकामा सीट पर असर : अनंत सिंह भूमिहार समुदाय से हैं, उनका क्षेत्र में और भूमिहार समुदाय में मजबूत पकड़ है और वो एक लाख वोटों से जीत का दावा कर रहे थे. इस गिरफ्तारी से जेडीयू के लिए मिलना में थोड़ी मुसीबत जरूर बढ़ सकती है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जो पहले विधायक भी रह चुकी हैं. अब मुख्य भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ़ अनत सिंह की गिरफ्तारी भूमिहार वोटों को एकजुट कर सकता है. सहानुभूति के कारण, मोकामा में ये चुनाव जातिगत राजनीति भूमिहार बनाम यादव को और गहरा करेगा. एकतरफ भूमिहारों का अनंत सिंह के पक्ष में लामबंदी होने का अनुमान है, तो दूसरी तरफ़ यादवों का पीयूष प्रियदर्शनी के तरफ़.

पूरे बिहार चुनाव पर असर : यह बिहार का पहला चुनावी हिंसा से जुड़ा हत्याकांड मामला है, जो एनडीए (जेडीयू-बीजेपी) पर दबाव बढ़ा सकता है, क्योंकि एनडीए विकास और क़ानून व्यस्त को चुनाव में जोड़ शोर के साथ भुना रहा है. वहीं, इस घटना के बाद  विपक्ष कानून-व्यवस्था को मुद्दा बना सकता है. खासकर तेजस्वी यादव जो इसे नीतीश सरकार की नाकामी बताएंगे. हालांकि, पूरे बिहार में इसका असर सीमित रह सकता है, क्योंकि अनंत सिंह की लोकप्रियता मुख्य रूप से स्थानीय है लेकिन जेडीयू को नुकसान ज्यादा हो सकता है.

कुल मिलाकर, इस हत्‍याकांड ने मोकामा को ‘हॉट सीट’ बना दिया है. अब इस सीट पर जीत एनडीए के लिए चुनौतीपूर्ण ज़रूर होगी. बीजेपी जहां लगातार जंगल राज का हवाला देते हुए आरजेडी को घेर रही है, अपने हर चुनाव में जंगल राज की याद जनता को दिला रही है और एनडीए की सरकार में मजबूत कानून व्यवस्था का हवाला देते जोड़ शोर से प्रचार प्रसार कर रही है, उस पर थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है. लेकिन इससे पूरे चुनाव परिणाम पर कोई बड़ा असर होगा ये नहीं लगता. चुनाव आयोग की कार्रवाई, अनंत सिंह की गिरफ्तारी मामले को कमजोर कर सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰