एनडीए और इंडिया से 65 महिलाए मैदान में , उनमें से 43 का नाता राजनीतिक घरानों से ……………………

बिहार की राजनीति में सियासी घरानों से जुड़ी आधी आबादी को आसानी से अवसर मिल रहे हैं। प्राय: सभी दलों में राजनीतिक घरानों की महिलाओं को ही अधिक मौके मिल रहे हैं। पार्टी में संघर्ष कर आगे आने वाली महिलाओं की संख्या कम है। इस बार भी राजनीतिक घरानों से जुड़ी महिलाओं का ही बोलबाला है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 नवंबर 2025, 08:29 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एनडीए और इंडिया से 65 महिलाए मैदान में , उनमें से 43 का नाता राजनीतिक घरानों से ……………………
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में सियासी घरानों से जुड़ी आधी आबादी को आसानी से अवसर मिल रहे हैं। प्राय: सभी दलों में राजनीतिक घरानों की महिलाओं को ही अधिक मौके मिल रहे हैं। पार्टी में संघर्ष कर आगे आने वाली महिलाओं की संख्या कम है। इस बार भी राजनीतिक घरानों से जुड़ी महिलाओं का ही बोलबाला है। दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए और इंडिया ने 65 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें 22 महिलाएं ही अपने दम पर राजनीति में सक्रिय हैं। 43 महिलाओं का नाता राजनीतिक परिवारों से है। एनडीए ने 34 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें 14 सामान्य कार्यकर्ता हैं। महागठबंधन ने 31 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें से 23 महिलाओं का नाता राजनीतिक घरानों से है।

राजद में 18 महिला उम्मीदवारों का नाता राजनीतिक घरानों से

महिलाओं को टिकट देने में राजद आगे है। 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही पार्टी ने 24 महिलाओं को टिकट दिया था। मोहनियां (सु) से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने से अब 23 महिलाएं मैदान में हैं। इन महिलाओं में अधिकतर का रिश्ता राजनीतिक घरानों से हैं। छह महिलाएं ही संघर्ष के बल पर मैदान में हैं। बिहारीगंज से चुनाव लड़ रहीं रेणु कुशवाहा पूर्व मंत्री हैं। वारसलीगंज से चुनाव लड़ रहीं अनिता देवी महतो बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं। हसनपुर से चुनाव लड़ रही माला पुष्पम पूर्व विधायक सुनील पुष्पम की पत्नी हैं। मधुबनी से चुनाव लड़ रहीं संध्या रानी कुशवाहा जिला परिषद की सदस्य रही हैं। जबकि इमामगंज (सु) से चुनाव लड़ रहीं रितु प्रिया चौधरी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। बाराचट्टी (सु) से चुनाव लड़ रहीं तनुश्री मांझी पूर्व सांसद भगवतिया देवी की नातिन और पूर्व विधायक समता देवी की बेटी हैं। बनियापुर से चुनाव लड़ रहीं चांदनी सिंह पूर्व विधायक अशोक सिंह की पत्नी हैं। अतरी से चुनाव लड़ रहीं वैजयंती देवी पूर्व विधायक हैं। रजौली (सु) से चुनाव लड़ रहीं पिंकी चौधरी संगठन में सक्रिय हैं।

पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती भी चुनावी मैदान में : 

लालगंज की उम्मीदवार शिवानी शुक्ला पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और अनु शुक्ला की बेटी हैं। परसा की उम्मीदवार डॉ. करिश्मा राय पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती हैं। पातेपुर (सु) की प्रेमा चौधरी पूर्व विधायक हैं। मोकामा की उम्मीदवार वीणा देवी पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। मोहिउद्दीननगर की उम्मीदवार डॉ. एज्या यादव के ससुर राजेन्द्र राय लालू राज में मंत्री थे। मसौढ़ी से चुनाव लड़ रहीं मौजूदा विधायक रेखा पासवान की अपनी पहचान है। बांकीपुर की रेखा गुप्ता संगठन में सक्रिय हैं जबकि गोविन्दपुर की उम्मीदवार पूर्णिमा देवी खुद विधायक रही हैं। पति पूर्व विधायक कौशल यादव हैं। परिहार से चुनाव लड़ रहीं स्मिता पूर्वे गुप्ता पूर्व मंत्री डॉ. रामचंद्र पूर्वे की बहू हैं। रूपौली की उम्मीदवार बीमा भारती नीतीश सरकार में मंत्री थीं। प्राणपुर की इशरत परवीन पार्टी में सक्रिय हैं। कटोरिया (सु) की उम्मीदवार स्वीटी सीमा हेम्ब्रम पूर्व विधायक हैं। नोखा से चुनाव लड़ रहीं अनिता देवी नोनिया पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। इनके ससुर जंगी प्रसाद चौधरी मंत्री थे। चकाई की उम्मीदवार सावित्री देवी के पति फाल्गुनी यादव विधायक रह चुके हैं।

वामदल और वीआईपी से एक-एक महिलाएं : 

वीआईपी ने दो महिलाओं को टिकट दिया था पर बाबूबरही की उम्मीदवार बिंदु गुलाब यादव ने नाम वापस ले लिया। बिहपुर से चुनाव लड़ रहीं अर्पणा मंडल जदयू सांसद अजय मंडल की भतीजी हैं। माले ने दीघा से दिव्या गौतम को उम्मीदवार बनाया है। दिव्या ने राजनीति में पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी बहन दिव्या छात्र राजनीति से ही सक्रिय हैं। आईपीपी ने बेलदौर से तनीशा चौहान को उम्मीदवार बनाया है जो पार्टी में लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं।

भाजपा की तीन महिलाओं का राजनीतिक घराना नहीं

भाजपा ने 13 महिलाओं को इस बार चुनाव में टिकट दिया है। बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, वारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह, मोहनियां से संगीता देवी पहले ही सदन पहुंच चुकी हैं। नरपतगंज से देवंती यादव पहले विधायक रह चुकी हैं।

मुजफ्फरपुर की औराई से पार्टी उम्मीदवार रमा निषाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टेन जयनारायण निषाद की बहू और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। छपरा से छोटी कुमारी राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। वे छपरा जिप की अध्यक्ष रही हैं। किशनगंज से स्वीटी सिंह राजनीतिक परिवार से हैं। अलीनगर से मैथिली ठाकुर की राजनीति में पहली बार इंट्री हुई है। उधर, कोचाधामन से पार्टी उम्मीदवार वीणा देवी की भी कोई बड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।

कांग्रेस : पांच महिलाओं में एक राजनीतिक परिवार से

कांग्रेस ने 61 में से पांच महिलाओं को टिकट दिया है। राजापाकड़ से विधायक प्रतिमा कुमारी दास और हिसुआ विधायक नीतू कुमारी को पार्टी ने इस बार भी आजमाया है। नीतू सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। ससुर आदित्‍य सिंह मंत्री रह चुके हैं। वह जिला परिषद अध्‍यक्ष रह चुकी हैं। प्रतिमा दास ने मेहनत के दम पर मुकाम पाया है। कोढ़ा से पूर्व विधायक पूनम पासवान और बेगूसराय से पूर्व विधायक अमिता भूषण को दोबारा टिकट दिया है। सोनबरसा उम्मीदवार सरिता देवी 2020 चुनाव में लोजपा से खड़ी थीं। इस बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।

जदयू ने 13 महिलाओं को टिकट दिया

जदयू ने 13 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें से कई की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है तो कुछ को पहली बार अवसर मिला है। इनमें से कुछ ने कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। धमदाहा की उम्मीदवार लेशी सिंह, फुलपरास की शीला मंडल, समस्तीपुर की अश्वमेघ देवी, बेलागंज की मनोरमा देवी, नवादा की विभा देवी व बाबूबरही की मीना कामत के साथ-साथ केसरिया की शालिनी मिश्रा पहले से सदन की यात्रा कर चुकी हैं। मधेपुरा से मैदान में उतरी कविता साहा ने पंचायती राज प्रतिनिधि के रूप में राजनीतिक सफर प्रारंभ किया। गायघाट से पार्टी उम्मीदवार कोमल सिंह राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनकी माता वीणा सिंह लोजपा (रा) की सांसद हैं, जबकि उनके पिता दिनेश सिंह जदयू विधान पार्षद। विभूतिपुर की उम्मीदवार रवीना कुशवाहा पूर्व विधायक रामबालक सिंह की पत्नी हैं, जबकि, त्रिवेणीगंज की सोनम रानी सरदार स्थानीय रूप से सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं। अररिया की शगुफ्ता अजीम पहले चुनाव लड़ चुकी हैं। शिवहर की श्वेता गुप्ता भी स्थानीय स्तर पर राजनीति में सक्रिय रही हैं।

हम (सेक्युलर) से दो महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में

हम (सेक्युलर) से दो महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें बाराचट्टी (सु) से ज्योति देवी और इमामगंज (सु) से दीपा कुमारी हैं। ज्योति देवी बीते दो टर्म से बाराचट्टी की विधायक हैं, जबकि दीपा कुमारी ने जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद इमामगंज से पिछला उपचुनाव जीता था। ज्योति देवी जीतन राम मांझी की समधन तो दीपा कुमारी उनकी बहू हैं। छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे रालोमो ने एक महिला स्नेहलता कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा की वह पत्नी हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰