जीते कोई पर विधायक एक ही जाति का होगा…………….

सियासी दलों के दावे भले ही बड़े-बड़े हों, लेकिन जातीय समीकरण साधने में सब आगे हैं। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को दलों ने उम्मीदवारों के चयन में जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। आबादी की बहुलता, सामाजिक समीकरण और जीत की गारंटी को ध्यान में रखते हुए राज्य के दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 नवंबर 2025, 08:33 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जीते कोई पर विधायक एक ही जाति का होगा…………….
Photo: UB India News Archive

सियासी दलों के दावे भले ही बड़े-बड़े हों, लेकिन जातीय समीकरण साधने में सब आगे हैं। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को दलों ने उम्मीदवारों के चयन में जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा है।

आबादी की बहुलता, सामाजिक समीकरण और जीत की गारंटी को ध्यान में रखते हुए राज्य के दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए और इंडिया ने ही एक ही जाति के लड़ाकों को चुनावी मैदान में उतारा है। 36 से अधिक सीटों पर ऐसी स्थिति है कि दोनों गठबंधनों में से किसी की भी जीत होगी, विधायक एक ही जाति के चुनकर सदन में पहुंचेंगे।

औराई में भाजपा की रमा निषाद और वीआईपी के भोगेंद्र सहनी, दोनों निषाद हैं। फुलपरास में जदयू की शीला मंडल और कांग्रेस के सुबोध मंडल एक ही जाति धानुक से हैं। वहीं कई सीटों पर दोनों गठबंधनों ने अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे हैं। आरक्षित सीटों पर भी एक ही जाति के प्रत्याशी हैं।

दोनों गठबंधनों की ओर से एक ही जाति के पहलवानों में सबसे अधिक संख्या यादवों की है। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सामने भाजपा के सतीश कुमार हैं। इसी तरह परसा में जदयू के छोटेलाल राय का मुकाबला राजद की डॉ. करिश्मा राय, हसनपुर में जदयू के राजकुमार राय का मुकाबला राजद की माला पुष्पम तो फतुहा में लोजपा (आर) की रूपा कुमारी का मुकाबला राजद के रामानंद यादव से है। इसी तरह दानापुर में भाजपा के रामकृपाल यादव का राजद के रीतलाल राय तो मनेर में लोजपा (आर) के जितेंद्र यादव का मुकाबला राजद के भाई वीरेंद्र से है। पालीगंज में लोजपा (आर) के सुनील कुमार का मुकाबला भाकपा माले के संदीप सौरव, नरपतगंज में भाजपा की देवंती देवी का राजद के मनीष यादव, बेलहर से जदयू के मनोज यादव का राजद के चाणक्य प्रकाश रंजन, बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी का राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह तो नवादा में जदयू की विभा देवी का राजद के कौशल यादव से मुकाबला है।

कम से कम पांच सीटों पर दोनों गठबंधनों ने ब्राह्मण को टिकट दिया है। इनमें बेनीपुर में जदयू के विनय कुमार चौधरी का कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी, अलीनगर में भाजपा की मैथिली ठाकुर का राजद के बिनोद मिश्रा, शाहपुर में भाजपा के राकेश ओझा का राजद के राहुल तिवारी, बक्सर में भाजपा के आनंद मिश्रा का कांग्रेस के संजय तिवारी और बेनीपट्टी में भाजपा के विनोद नारायण झा, कांग्रेस के नलिनी रंजन झा और भाजपा के बागी डॉ. बी झा मृणाल झंडा बुलंद किए हुए हैं।

राजपूत

राज्य की छह सीटों पर आमने-सामने राजपूत उम्मीदवार हैं। इनमें बरौली में जदयू के मंजीत सिंह का राजद के दिलीप सिंह, बनियापुर में भाजपा के केदारनाथ सिंह का राजद की चांदनी सिंह से मुकाबला है। तरैया में भाजपा के जनक सिंह का राजद के शैलेंद्र प्रताप, बड़हरा में भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह का राजद के अशोक कुमार सिंह, वजीरगंज में भाजपा के वीरेन्द्र सिंह का कांग्रेस के अवधेश सिंह, औरंगाबाद में भाजपा के त्रिविक्रम सिंह का कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह और रामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह का राजद के अजीत कुमार से मुकाबला है।

भूमिहार

भूमिहार प्रत्याशियों में तेघड़ा में भाजपा के रजनीश कुमार का सीपीआई के रामरतन सिंह, मटिहानी में जदयू के राजकुमार सिंह का राजद के बोगो सिंह, बेगूसराय में भाजपा के कुंदन कुमार का कांग्रेस की अमिता भूषण, लखीसराय में भाजपा के विजय कुमार सिन्हा का कांग्रेस के अमरेश कुमार, मोकामा में जदयू के अनंत सिंह का राजद की वीणा देवी और हिसुआ में भाजपा के अनिल सिंह का कांग्रेस की नीतू कुमारी से मुकाबला है। इसी तरह बरबीघा में जदयू के डॉ. कुमार पुष्पंजय का कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह और बिक्रम में भाजपा के सिद्धार्थ सौरभ का कांग्रेस के अनिल कुमार से मुकाबला है।

कई सीटों पर दोनों ही गठबंधनों ने कुर्मी/कुशवाहा प्रत्याशी उतारे हैं। बिहारीगंज में जदयू के निरंजन कुमार मेहता के सामने राजद की रेणु कुमारी हैं। हथुआ में जदयू के रामसेवक सिंह का राजद के राजेश कुशवाहा, जीरादेई में जदयू के भीष्म कुशवाहा का भाकपा माले के अमरजीत कुशवाहा, उजियारपुर में रालोमो के प्रशांत पंकज का राजद के आलोक कुमार मेहता, विभूतिपुर में जदयू की रवीना कुशवाहा का माकपा के अजय कुमार, चेरिया बरियारपुर में जदयू के अभिषेक आनंद का राजद के सुशील कुमार, काराकाट में जदयू के महाबलि सिंह का भाकपा माले के अरुण सिंह और नालंदा में जदयू के श्रवण कुमार का कांग्रेस के कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया से मुकाबला है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰