तेजस्वी यादव के दावों में कितनी सच्चाई, क्या 18 नवंबर को लेंगे CM पद की शपथ! इस बड़े दावे का क्या है आधार?

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा. दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग 11 नवंबर को है. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. उसी दिन स्पष्ट हो जाएगा कि किसकी सरकार बिहार में बनेगी. या फिर विधानसभा की कैसी स्थिति रहने वाली है. इसके बावजूद महागठबंधन के सीएम फेस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 नवंबर 2025, 07:22 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव के दावों में कितनी सच्चाई, क्या 18 नवंबर को लेंगे CM पद की शपथ! इस बड़े दावे का क्या है आधार?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा. दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग 11 नवंबर को है. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. उसी दिन स्पष्ट हो जाएगा कि किसकी सरकार बिहार में बनेगी. या फिर विधानसभा की कैसी स्थिति रहने वाली है. इसके बावजूद महागठबंधन के सीएम फेस और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के एक दावे और घोषणा ने लोगों को चौंका दिया है. उनके इस दावे और घोषणा का आधार क्या है, यह तो वे ही जानते होंगे.
महागठबंधन सरकार में 3 डेप्युटी सीएम
चुनाव परिणाम कैसे आएंगे, यह तो वक्त बताएगा. लेकिन, तेजस्वी यादव को पूरा भरोसा है कि इस बार उन्हें कामयाबी अवश्य मिलेगी. तभी तो उन्होंने बतौर सीएम शपथ ग्रहण की तारीख भी निकाल ली है. तेजस्वी पहले से ही कह रहे हैं कि इस बार महागठबंधन जरूर सरकार बनाएगा. अब तो उन्होंने शपथ ग्रहण की 18 नवंबर की तारीख भी तय कर दी है. संभव है कि उन्होंने किसी ज्योतिषी की सलाह पर यह तिथि तय की हो. रविवार को अपनी चुनावी यात्रा आरंभ करने से पहले तेजस्वी ने जहां पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर हमले किए, वहीं उन्होंने यह भी बता दिया कि महागठबंधन की सरकार में सिर्फ वीआईपी के मुकेश सहनी ही डेप्युटी सीएम नहीं होंगे, बल्कि 2 और डेप्युटी सीएम बनाए जाएंगे. इनमें एक मुसलमान होगा तो दूसरा दलित.
मुस्लिमों का गुस्सा शांत करने का प्रयास
दरअसल मुसलमानों और दलितों पर डोरे डालने के लिए आरजेडी ने जहां अपने पुराने और परखे M-Y (मुस्लिम-यादव) समीकरण का सहारा लिया है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान बचाने के बहाने दलितों पर डोरे डालते रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने सवर्ण समाज (भमिहार जाति) से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा कर वहां दलित नेता राजेश राम को बिठाया है. उपमुख्यमंत्री के लिए मुकेश सहनी के नाम की घोषणा के बाद दलितों में उतनी कसमसाहट नहीं है, लेकिन मुसलमान इससे खफा हैं. उनकी नाराजगी इसी से समझी जा सकती है कि आरजेडी के पूर्व विधायक पप्पू खां ने एनडीए को वोट देने की अपील कर दी है. वे कहते हैं कि जेडीयू और भाजपा ने मुसलमानों के लिए बहुत किया, लेकिन मुसलमान उन्हें वोट नहीं देते. जिन्हें वोट करते हैं, वे उन्हें कितना सम्मान देते हैं, यह टिकट बंटवारे और डेप्युटी सीएम की घोषणा से ही स्पष्ट है.
तेजस्वी यादव को पहला भरोसा 2020 के परिणाम को देख कर हो रहा होगा. 2020 में महागठबंधन को 110 सीटें मली थी. 11 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी गिनती के वोटों से हारे थे. 55 सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर 5 हजार से कम वोटों से भी कम का था. लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लाक के गठन के बाद वपक्षी दलों की ताकत बढ़ी है. बिहार में भी अर्से बाद महागठबंधन की पार्टियों को 9 और महागठबंधन में शामिल निर्दलीय पप्पू यादव को जीत मिली. तेजस्वी को लगता है कि सुधरी स्थितियों में इसका लाभ उन्हें बिहार में जरूर मिलेगा. अगर वे 18 नवंबर को महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण की बात करते हैं तो इसके पीछे उनका यही विश्वास रहा होगा.
लुभावने वादों से भी तेजस्वी को उम्मीद
तेजस्वी ने पहले ही कई ऐसे लुभावने वादे कर दिए थे, जिन्हें बाद में महागठबंधन ने अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया है. मसलन माई-बहिन मान योजना के तहत हर महिला को मासिक 2500 रुपए देंगे. सामाजिक सुरक्षा की पेंशन राशि 1500 रुपए करेंगे. 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे. बाद में उन्होंने प्रत्येक परिवार में एक सरकारी नौकरी और जीविका दीदियों को 30 हजार रुपए वेतन के साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की घोषणा की है. वैसे तो विरोधी लोग और आर्थिक मामलों की समझ रखने वाले उनकी इन घोषणाओं को यह कह कर डपोरशंखी करार दे रहे हैं कि इन्हें पूरा करने के लिए पैसे का बंदोबस्त तेजस्वी कैसे कर पाएंगे. तेजस्वी भी इन वादों को पूरा करने के लिए पैसे के इंतजाम के बारे में नहीं बताते, लेकिन इतना जरूर कहते हैं कि उन्होंने इस बारे में आर्थिक जानकारों से सलाह ले ली है. पैसे की तंगी नहीं होगी. वे इसके लिए तर्क भी देते हैं कि जब उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा किया था, तब भी सत्ता पक्ष के लोग यही सवाल पूछते थे. पर, लोगों को नौकरियां मिलीं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰