पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम को राजधानी पटना के ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेका और नमन किया। पीएम मोदी पटना में रोड शो के बाद तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का पारंपरिक अंदाज में सरोपा और कृपाण भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और गुरु परंपरा के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स लिखा, ‘आज शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना करना एक अत्यंत दिव्य अनुभव था। सिख गुरुओं की महान शिक्षाएँ समस्त मानव जाति को प्रेरित करती हैं। इस गुरुद्वारे का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से गहरा नाता है, जिनका साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है।’ बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा, ‘पीएम मोदी ने श्रद्धा-भाव के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका और सभी सिख भाइयों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने संदेश दिया कि सभी लोग मिलकर रहें और आगे बढ़ें।’
पीएम मोदी ने गुरुद्वारा के काउंटर से लिया प्रसाद
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ पीएम मोदी केसरिया पगड़ी पहने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और मत्था टेका। पीएम मोदी ने गुरुद्वारा के काउंटर से प्रसाद भी लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए ‘जो बोले सो निहाल’ का उद्घोष किया। इससे पहले बिहार के आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया। पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले पटना के दिनकर गोलंबर पहुंचे और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके साथ सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद भी थे। उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का निशान था।
पीएम मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, केसरिया पगड़ी पहने लिया काउंटर से प्रसाद
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम को राजधानी पटना के ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेका और नमन किया। पीएम मोदी पटना में रोड शो के बाद तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







