चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने दिलाई लालू राज की याद, कहा- इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया

सीएम नीतीश ने दिलाई लालू राज की याद, कहा- इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, केवल जनता की सेवा की है। सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार के विकास की कुंजी बताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 नवंबर 2025, 09:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने दिलाई लालू राज की याद, कहा- इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया
Photo: UB India News Archive

सीएम नीतीश ने दिलाई लालू राज की याद, कहा- इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, केवल जनता की सेवा की है। सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार के विकास की कुंजी बताया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में चुनावी सभा की। सोमवार दोपहर कहलगांव के गोराडीह प्रखण्ड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैदान, मुक्तापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा लालू-राबड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 साल की सरकार में इनलोगों ने कोई काम नहीं किया। जब खुद मुख्यमंत्री पद से हटे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना देना। उन्होंने लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने केवल अपने परिवार के लिए काम किया है। बाकी बिहारवासियों के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया एनडीए सरकार ने हर वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है। चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित या महादलित सबके विकास के लिए काम हुआ है।
सीएम नीतीश बोले- 2005 से पहले कानूनी व्यवस्था खराब
सीएम नीतीश यहीं नहीं रुके, उन्होंने 2005 से पहले की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकार में कानून व्यवस्था इतनी खराब थी कि शाम होते ही लोग घरों में सिमट जाते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में कई नए स्कूल खुलवाए हैं, और बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 2,58,000 शिक्षकों की भर्ती कराई गई है। साथ ही छात्रों को पोशाक व साइकिल योजना की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा, सीएम नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण, रोजगार, सात निश्चय योजना लाने की भी बात कही।
स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा शुरू की गई
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा शुरू की गई। जोकि गरीबों के काफी हित में सरकार ने काम किया है। जिससे अब हर महीने औसतन 11,600 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं, जबकि पहले यहां नाम मात्र के मरीज आते थे। उन्होंने दावा किया कि इन कदमों से बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था कहीं बेहतर हुई है। बिहार में सड़कों की हालत काफी बदहाल थी। जिसे सरकार ने लोगों के घर तक और अच्छी सड़क की व्यवस्था कराई। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पेयजल की काफी समस्या थी। नल जल योजना के तहत हर घरों तक पेयजल की व्यवस्था की गई।
मुफ्त बिजली, वृद्धा पेंशन समेत कई सौगात अब तक दिए
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार वासियों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धावस्था पेंशन 400 के बढ़कर ₹1100 दिए जा रहे हैं। व्यवसाय के लिए करीब-करीब हर महिलाओं को जीविका के माध्यम से ₹10000 उनके खाते में सीधे दिया गया। बिहार के लगभग जिलों में उद्योग धंधे की व्यवस्था की गई। लेकिन, पूर्व की सरकार में बिहार में ही बिहारवासी सुरक्षित नहीं थे। शाम होते ही महिलाएं घर से बाहर निकलना अपने आप को सुरक्षित नहीं समझती थी। लेकिन हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण दिया। महिलाएं मार्केट हो या बाजार हर वक्त अपने काम धंधे के लिए आराम से आती और जाती हैं। बिहार राज्य विकास की पटरी पर है। हमारी सरकार फिर बनते हैं बिहार लगातार विकास की ऊंचाइयों को छूएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰