औरंगाबाद-कैमूर में आज PM मोदी ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिकटा में तो राहुल गांधी की आज भागलपुर-बांका में करेंगे जनसभा………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानी शुक्रवार को औरंगाबाद और कैमूर में जनसभा है। पीएम मोदी सुबह 11 बजे औरंगाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे देव मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से पीएम मोदी मगध की 26 विधानसभा सीटों के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। मंच पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025, 05:08 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
औरंगाबाद-कैमूर में आज PM मोदी ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिकटा में तो राहुल गांधी की आज भागलपुर-बांका में करेंगे जनसभा………..
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानी शुक्रवार को औरंगाबाद और कैमूर में जनसभा है। पीएम मोदी सुबह 11 बजे औरंगाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे देव मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से पीएम मोदी मगध की 26 विधानसभा सीटों के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

मंच पर पीएम मोदी के साथ औरंगाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों के अलावा, गयाजी जिले की 4 विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। लगभग 2 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि, पीएम मोदी सुबह 11:00 सभास्थल पर पहुंचेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

जंगलराज को रोकने में महिलाएं दीवार: मोदी

पहले चरण की वोटिंग वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज और भागलपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की तुलना में राजद पर अधिक हमला किया। कहा कि जंगलराज की वापसी रोकने में माताएं-बहनें सुरक्षा कवच की तरह खड़ी हैं। मतदान केंद्रों पर उनकी कतारें मजबूत दीवार बनकर सामने आई हैं।

मोदी ने कहा कि 1990 से 2005 तक कट्टा, क्रूरता, कुशासन और करप्शन ने बिहार की एक पूरी पीढ़ी बर्बाद कर दी। राजद-कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहकर भी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की सोच नहीं रखी। एनडीए सरकार ने मां-बहनों को सम्मान दिया और 1.4 करोड़ दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे

तीन लेयर में होगी पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। सभा स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर से सीधे सभा स्थल के पास बने दो हेलीपैड पर उतरेगा। प्रोटोकॉल के तहत चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है।

औरंगाबाद के अलावा गयाजी, अरवल, जहानाबाद, कैमूर से लोगों के आने की संभावना

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर न केवल औरंगाबाद बल्कि आसपास के जिले गया, अरवल, जहानाबाद और कैमूर से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। मगध में कुल 26 में से 20 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है।

वहीं जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का ही कब्जा है। पीएम मोदी की यह सभा न सिर्फ औरंगाबाद बल्कि पूरे मगध क्षेत्र के लिए एनडीए के प्रचार अभियान की निर्णायक जनसभा मानी जा रही है।

पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिकटा के जनता हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा NDA से JDU प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में आयोजित की गई है, जिसका समय सुबह 11 बजे निर्धारित है। इसके साथ ही बगहा में भी मुख्यमंत्री की जनसभा होनी है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इलाके में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, वहीं पूरे मैदान में बैरिकेडिंग और बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे और सीधे मंच की ओर प्रस्थान करेंगे।

घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे

मंच पर भाजपा, जदयू, हम सहित एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को सिकटा विधानसभा के लिए NDA के चुनाव प्रचार में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा ने मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का दावा किया। उन्होंने कहा कि सिकटा की जनता विकास, शिक्षा, सड़क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर एनडीए के पक्ष में एकजुट है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल की ओर पहुंचने लगे हैं, और स्थानीय प्रशासन ने लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की है।

राहुल गांधी की आज भागलपुर-बांका में जनसभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को भागलपुर और बांका के अमरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 1:05 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

राहुल गांधी की सभा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने बताया, पार्टी स्तर पर जनसभा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस सभा में करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे। प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की है। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

पूर्णिया में राहुल ने कहा था-इंस्टा, फेसबुक, 21वीं सदी का नशा है

गुरुवार को पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहा, मोदी सस्ता डाटा देकर युवाओं को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक) की लत लगवाकर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे असली मुद्दों से भटका रहे हैं। ये ड्रग्स से भी खतरनाक नशा है। ऐसा वो इसलिए करते हैं ताकि युवा फालतू की बातों में उलझे रहे और वो वोट चोरी करते रहे।

उन्होंने कहा कि, बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है, लेकिन वे बिहार के युवाओं को मजदूर बना दिया है। बिहार में उद्योग के लिए जमीन नहीं है, लेकिन अडाणी के लिए सरकार के पास जमीन है।

बिहार के GEN Z की जिम्मेदारी है वोट चोरी रोकें

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, हरियाणा का चुनाव वोट चोरी करके जीता गया। हरियाणा के वोटर लिस्ट में दो बूथ पर एक महिला का चेहरा 200 बार दिखाया गया। वहीं, दूसरी महिला का 100 बार। हजारों लोग यूपी में वोट करते हैं। वहीं हरियाणा में वोटिंग करते हैं।

ब्राजील की एक महिला हरियाणा की वोटर हैं, उसने वहां वोट दिया। महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा चुनाव में वोट चोरी करने के बाद बिहार में वोट चोरी किया जा रहा है। महागठबंधन के वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से निकाले गए। बिहार के लोगों और GEN Z की जिम्मेदारी है वोट चोरी रोकें।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰