RJD सुप्रीमो लालू यादव के साले सुभाष यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है और उन्हें ‘महाबेवकूफ’ बताया है. सुभाष यादव राहुल गांधी के इस बयान से नाराज़ थे कि ‘स्वर्ण जाति के लोग आर्मी में जाते हैं.’ सुभाष यादव ने कहा कि राहुल गांधी को न बोलने आता है और न ही उनका कोई विचार अच्छा लगता है
लालू के साले के विवादित बोल, सुभाष यादव ने राहुल गांधी को कहे अपशब्द
सुभाष यादव की फाइल फोटो
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बयानों के ज़रिए तीखे हमले लगातार जारी हैं. इसी कड़ी में RJD सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. सुभाष यादव ने राहुल गांधी के लिए ‘बेवकूफ’ और ‘महाबेवकूफ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में बड़ा बवाल मचना तय माना जा रहा है.
‘फॉरवर्ड लोग आर्मी में जाते हैं’ वाले बयान पर नाराज़गी
दरअसल, सुभाष यादव की नाराजगी राहुल गांधी के उस हालिया बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ‘स्वर्ण जाति के लोग आर्मी में जाते हैं.’ इस बयान से नाराज़ होकर सुभाष यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी सीमा लांघ दी.
सुभाष यादव ने तीखे शब्दों में हमला बोलते हुए कहा:
“राहुल गांधी बेवकूफ आदमी हैं. वे महाबेवकूफ आदमी हैं. ना बोलने आता है, ना चलने आता है और ना सहने आता है. उनका कोई बात-विचार अच्छा नहीं लगता है.”
सुभाष यादव ने राहुल गांधी के किस बयान पर नाराज़गी जताई?
राहुल की सबसे बड़ी ‘दुश्मन’ का तेजस्वी पर निशाना, जानें क्या कहाराहुल की सबसे बड़ी ‘दुश्मन’ का तेजस्वी पर निशाना, जानें क्या कहा
लालू-राबड़ी पर नीतीश का तीखा प्रहार, बोले- 10 हजार लौटाने की बात झूठी
ठाते हैं, उससे लोग शर्मिंदा महसूस करते हैं. सुभाष यादव ने उनके बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, “अब उन्होंने कहा कि फॉरवर्ड लोग आर्मी में जाता है. ये कौन नेचर है भाई? इससे पहले छठ पर भी कहा था.”
राजनीतिक हलकों में बवाल की आशंका
सुभाष यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में RJD और Congress महागठबंधन के तहत एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. राजनीतिक हलकों में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना है. अब देखना यह है कि Congress और RJD के अन्य नेता इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.
लालू के साले के विवादित बोल, सुभाष यादव ने राहुल गांधी को कहे अपशब्द…
RJD सुप्रीमो लालू यादव के साले सुभाष यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है और उन्हें ‘महाबेवकूफ’ बताया है. सुभाष यादव राहुल गांधी के इस बयान से नाराज़ थे कि ‘स्वर्ण जाति के लोग आर्मी में जाते हैं.’ सुभाष यादव ने कहा कि राहुल गांधी को न बोलने आता है और […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







