बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज़ 18 बिहार-झारखंड के इनपुट एडिटर से खास बातचीत में कहा कि इस बार के चुनाव में बिहार की जनता ने विकास और विश्वास के नाम पर वोट किया है. वहीं इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने एक बार फिर से ऐलान किया कि नीतीश कुमार एनडीए के सीएम फेस होंगे. इसको लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है. उन्होंने कहा कि “जब से मैं बिहार में काम में लगा हूं, यह साफ दिख रहा है कि एनडीए सरकार के कामों पर जनता पूरी तरह संतुष्ट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं.”
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, जिसका असर नतीजों में साफ दिखेगा. उन्होंने कहा, “बिहार भाईचारे की भूमि है. यहां के लोग जात-पात से ऊपर उठकर विकास के लिए वोट करते हैं. नीतीश कुमार और मोदी जी की जोड़ी ने जो कहा, वह किया. यही वजह है कि जनता का भरोसा एनडीए पर कायम है.”
मुस्लिम वोट बैंक पर पूछे गए सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए सभी धर्म और जातियों के लिए समान दृष्टिकोण रखता है. उन्होंने कहा, “मोदी जी ने राशन, उज्जवला और अन्य योजनाओं का लाभ बिना धर्म-जाति देखे सब तक पहुंचाया। विपक्ष इसलिए सवाल उठा रहा है क्योंकि उसने खुद कुछ नहीं किया.” बिहार के विकास मॉडल पर बात करते हुए प्रधान ने कहा कि राज्य अब “नई छलांग के लिए तैयार है.” उन्होंने कहा, “बिहार में सड़कें बनी हैं, पुल बने हैं. अब समय है फैक्ट्रियां लगाने का. बिहटा में जेसीसी बनेगा, गंगा किनारे बड़े पोर्ट तैयार होंगे. बिहार निवेश के लिए अब सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य बन चुका है.”
धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?
उन्होंने भरोसा जताया कि दूसरे चरण के मतदान में भी एनडीए को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलेगा. प्रधान ने कहा कि “मोदी-नीतीश की जोड़ी पर लोगों का पूरा भरोसा है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी समस्तीपुर में कहा था कि बिहार में विकास का रास्ता इसी जोड़ी से होकर गुजरता है.” वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि “महागठबंधन के भीतर कांग्रेस की स्थिति खराब है. राहुल गांधी का नेतृत्व कमजोर पड़ चुका है.”
प्रशांत किशोर के सवाल पर उन्होंने कहा कि “हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन असली मुकाबला सिर्फ एनडीए और महागठबंधन के बीच है.”प्रधान के इस बयान को राजनीतिक विशेषज्ञ एनडीए की आत्मविश्वास भरी रणनीति मान रहे हैं. उनका कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान का यह संदेश साफ संकेत देता है कि बीजेपी और जेडीयू को बिहार में जनता का भरोसा बरकरार है और गठबंधन अपने “विकास बनाम वादों” के एजेंडे पर आगे बढ़ रहा है.
नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM फेस, कोई कंफ्यूजन नहीं है… धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज़ 18 बिहार-झारखंड के इनपुट एडिटर से खास बातचीत में कहा कि इस बार के चुनाव में बिहार की जनता ने विकास और विश्वास के नाम पर वोट किया है. वहीं इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने एक बार फिर से ऐलान […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







