बिहार चुनाव के बाद 500 स्पेशल ट्रेनें: जन्‍मभूमि से कर्मभूमि आने में नहीं होगी झिक-झिक, इन दो रूट पर रेलवे मेहरबान

Bihar Special Train:त्योहार के बाद बिहार में एक और पर्व चल रहा है. चुनावी पर्व. त्योहार में घर गए प्रवासी वापस लौटने के बजाए विधानसभा चुनाव में वोट करने के लिए रुक गए हैं. 6 नवंबर के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होना है. मतदान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025, 09:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

Bihar Special Train:त्योहार के बाद बिहार में एक और पर्व चल रहा है. चुनावी पर्व. त्योहार में घर गए प्रवासी वापस लौटने के बजाए विधानसभा चुनाव में वोट करने के लिए रुक गए हैं. 6 नवंबर के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होना है. मतदान के बाद प्रवासियों के वापस कर्मभूमि पर लौटने को देखते हुए रेलवे ने स्पशल अरेंजमेंट किया है. उनको काम पर वापस लौटने में दिक्कत ना हो इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. रेलवे का ये व्यवस्था अगले तीन हफ्ते तक जारी रहेगा.
बिहार चुनाव के बाद 500 स्पेशल ट्रेनें: प्रवासियों को रेलवे का बड़ा तोहफा
बिहार चुनाव के बाद वापस लौटने में नहीं होगी दिक्कत, रलवे ने कर दिया है
बिहार में त्योहारी सीजन के बाद चुनावी उत्सव का माहौल है. दीवाली, भाई-दूज और छठ मनाने घर लौटे प्रवासियों को इस बार जन्मभूमि से कर्मभूमि लौटने में देरी हो गई. क्योंकि त्योहार के तुरंत बाद चुनावी उत्सव शुरू हो गया. लोग अपने कर्तव्यों के निर्वहन यानी के वोटिंग के लिए घर ही रुक गए हैं. हालांकि, वोटिंग करने के लिए घर पर रुके प्रवासियों को दिक्कतों का सामना ना करना पर इससे पहले रेलवे पहले से ही कमर कस ली है. रेलवे चुनाव के बाद कर्मभूमि लौट रहे बिहारी प्रवासियों के लिए 500 से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. पटना और गया रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों तक रोजाना चलेंगी.
बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भारतीय रेलवे ने प्रवासियों के लिए मजदूरों के वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे अगले तीन हफ्तों में देश के अलग-अलग शहरों के लिए 500 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेनें रोजाना पटना-गया स्टेशन से चलेंगी. रेलवे के अनुसार, पहले साल छठ पूजा के बाद लोग तुरंत लौट जाते थे, लेकिन इस बार चुनावी माहौल के चलते कई ने यात्रा टाल दी. अब वोटिंग खत्म होने के साथ ही लाखों मजदूर काम पर लौटने को तैयार हैं. भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ये कदम उठाया है.
रेलवे के पीआरओ डायरेक्टर ने कहा, ‘रेलवे का यह कदम त्योहारी भीड़ को मैनेज करने का हिस्सा है.’ उन्होंने बताया इस साल पूजा सीजन में प्रवासियों की सुविधा के लिए पूरे देश में 12,000 से ज्यादा लंबी दूरी की स्पेशल ट्रिप्स की व्यवस्था की गई थी. पिछले साल के 7,000 से 70% ज्यादा है.’
पटना से दिल्ली के लिए रोजाना 20 स्पेशल, मुंबई के लिए 15, पुणे-सूरत-अहमदाबाद के लिए 10-10 ट्रेनें, गाया से कोलकाता रूट पर 12 ट्रेनें चलाईं जाएंगी. यात्रियों के लिए ये ज्यादातर अनारक्षित होंगी, ताकि तुरंत बुकिंग हो सके. IRCTC ऐप पर भी बुकिंग की जा सकती है. एक अधिकारी ने कहा, ‘3.75 करोड़ वोटरों में से लाखों प्रवासी हैं, उनकी सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰