पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान, मुंगेर में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट प्रतिशत………..

पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने मतदान का अंतिम आंकड़ा भी जारी कर दिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव के 57.29 फीसदी के मुकाबले इस बार करीब 65.08 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह रही कि इस बार महिलाओं के वोट 9.34 फीसदी अधिक हुए। पुरुषों के भी वोट सात प्रतिशत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 8 नवंबर 2025, 06:14 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान, मुंगेर में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट प्रतिशत………..
Photo: UB India News Archive

पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने मतदान का अंतिम आंकड़ा भी जारी कर दिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव के 57.29 फीसदी के मुकाबले इस बार करीब 65.08 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह रही कि इस बार महिलाओं के वोट 9.34 फीसदी अधिक हुए। पुरुषों के भी वोट सात प्रतिशत बढ़े। इन सब के बीच कुछ ऐसे आंकड़े भी हैं जो की चौंकाने वाले हैं। इनमें कुछ जिले ऐसे हैं जहां का वोट प्रतिशत 10 फ़ीसदी से भी ज्यादा बढ़ा है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मुजफ्फरपुर जिले के मतदाताओं ने वोटकिया। यहां पर 71.41 फ़ीसदी वोटिंग हुई। खास बात यह है की 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 13.2 फीसदी वोटिंग हुई है। वही सबसे कम वोटिंग पटना में हुई। इस बार 58.40 फीसदी पटना में वोटिंग हुई। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में 52.34 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार 6.71 फीसदी वोट बढ़ जरूर लेकिन बिहार में पहले चरण में हुए मतदान में सबसे पीछे रहने वाला जिला पटना ही है। 

मुंगेर में सबसे ज्यादा वोट बढ़े
मुंगेर में इस बार 63.23 फीसदी मतदान हुआ पिछले चुनाव में 50.11 फीसदी मतदान यहां हुआ था। यानी इस बार यहां 13.12 फीसदी ज्यादा वोट पड़े। इसी तरह समस्तीपुर में इस बार 71. 22 फीसदी मतदान हुआ पिछले चुनाव की तुलना में यहां 12.28% वोट बढ़े हैं। इसके बाद  सहरसा में 69.15 फीसदी वोट पड़े पिछले चुनाव की तुलना में यहां 11.21 फीसदी वोट बढ़े हैं। इसी तरह गोपालगंज में 66.58 फीसदी वोटिंग हुई। इस बार यहां 10.22 फीसदी वोट बढ़े। लखीसराय में 65.05 फीसदी वोटिंग हुईं। यहां इस बार 10.65 फीसदी वोट बढ़े।

इन जिलों में 10 फीसदी से कम वोट बढ़े
बक्सर में 9.62 फीसदी,  बेगूसराय में 9.36 फीसदी, खगड़िया में 9.39 फीसदी, वैशाली में 8.71 फीसदी, मधेपुरा में 7.57 फीसदी, शेखपुरा में 7.04 फीसदी, दरभंगा में 6.91 फीसदी, सीवान में 6.81 फीसदी, नालंदा में 6.71 फीसदी, भोजपुर में 6.70 फीसदी वोट बढ़े हैं।

पहले चुनाव में रिकॉर्ड 64.69 फीसदी मतदान हुआ है। जिन सीटों पर वोट डाले गए उन सीटों पर 2020 के मुकाबले इस बार 7.47 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है। सभी 121 सीटों पर 2020 के मुकाबले मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। एक सीट तो ऐसी भी रही जहां ये इजाफा 15 फीसदी से भी ज्यादा रहा। आइए जानते है  इन 121 सीटों पर इस बार कितनी वोटिंग हुई? किस सीट पर कितने मत प्रतिशत का इजाफा हुआ? कहां सबसे ज्यादा मतदान बढ़ा? बड़े चेहरों की सीट पर मत प्रतिशत में कितना इजाफा हुआ?

42 सीटों पर मत प्रतिशत में 10% से भी ज्यादा का इजाफापहले चरण के 121 सीटों में से 42 सीट ऐसे हैं, जिनमें 2020 के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत में 10 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इनमें कल्याणपुर सीट पर सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 57.93% वोट पड़े थे। इस बार यहां 73.62% मतदान हुआ। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार यहां 15.59 फीसदी ज्यादा मतदाता वोट करने के लिए निकले। कल्याणपुर सीट बिहार की चर्चित सीटों में शामिल हैं। यहां से नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी मैदान में हैं। इसी तरह मंत्री विजय चौधरी की सीट सरायरंजन में 12.47% ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 2020 में 60.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। जो इस बार बढ़कर 73.33%  हो गई। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सीट लखीसराय में भी मतदान में 10.68% का इजाफा हुआ है। यहां 2020 में  52.78% मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 63.46% हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर भी सबसे ज्यादा इजाफे वाले 42 सीटों में शामिल है। यहां मतदान में 10.51% का इजाफा हुआ है। 2020 में राघोपुर में 58.03% मतदाताओं ने वोट डाला था। इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 68.54% हो गया है।

पहले चरण में 72 सीटें ऐसी जहां मतदान में 5 से 10 फीसदी का इजाफा
पहले चरण में जिन 121 सीटों पर वोट डाले गए, उनमें से 72 सीटों पर मतदान में हुआ इजाफआ 5 से 10 प्रतिशत के बीच रहा। इनमें बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा, खेसारी लाल यादव की छपरा, भाई वीरेंद्र की मनेर, मंत्री मंडल पांडेय की सीवान से लेकर जनशक्ति जनता दल के  मुखिया तेज प्रताप यादव की महुआ सीटें शामिल हैं।

महज सात सीटें ऐसी जहां मतदान में 5 फीसदी से कम का इजाफ
पहले चरण की 121 सीटों में से सिर्फ सात सीटें ऐसी हैं जहां  2020 के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत में हुआ इजाफा पांच फीसदी से कम का है। इनमें दीघा, बड़हरा, कुम्हरार, दरभंगा, अगिआंव, बख्तियारपुर और अलीनगर शामिल हैं। वोट प्रतिशत का सबसे कम इजाफा अलीनगर सीट पर हुआ है। यहां 2020 के मुकाबले केवल  2.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2020 में अलीनगर सीट पर  57.4 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह बढ़कर  60.18 फीसदी हो गया। अलीनगर वही सीट है जहां से लोकगायिका मैथिली ठाकुर चुनाव मैदान में हैं।

कुम्हरार में सबसे कम तो, मीनापुर में सबसे ज्यादा मतदान

2025 के पहले चरण में सबसे कम मतदान वाली सीट कुम्हरार रही है। यहां मात्रा 39. 59 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, 2020 के मुकाबले यहां भी वोटों  प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2020 में यहां 35.27% ही मतदान हुआ था। पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदान मीनापुर विधानसभा सीट पर हुआ। इस सीट पर इस बार 77.62 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में मीनापुर सीट पर 65.26 फीसदी वोटिंग हुई थी।

किस सीट पर मतदान में कितना इजाफा?

विधानसभा 2020 का वोट % 2025 का वोट % इजाफा
कल्याणपुर 57.93 73.62 15.69
सोनबरसा 53.73 68.3 14.57
मोहिउद्दीननगर 56.02 70.4 14.38
जमालपुर 46.61 60.89 14.28
मुंगेर 48.73 61.94 13.21
वारिसनगर 58.97 72 13.03
समस्तीपुर 59.55 72.12 12.57
सरायरंजन 60.86 73.33 12.47
बरूराज 61.12 73.5 12.38
पारू 60.24 72.62 12.38
मीनापुर 65.26 77.62 12.36
सकरा 63.08 75.35 12.27
पातेपुर 57.07 69.27 12.2
रोसड़ा 55.08 67.17 12.09
लालगंज 57.65 69.62 11.97
उजियारपुर 62.05 73.99 11.94
तारापुर 55 66.88 11.88
महनार 54.38 66.12 11.74
हसनपुर 58.64 70.3 11.66
खगड़िया 58.01 69.6 11.59
बैकुंठपुर 57.71 69.23 11.52
कुढ़नी 64.18 75.63 11.45
महिषी 58.76 70.12 11.36
कुचायकोट 55.85 67.08 11.23
बोचहां 65.17 76.35 11.18
गोपालगंज 55.03 66.1 11.07
बाढ़ 53.45 64.52 11.07
गायघाट 57.45 68.4 10.95
बहादुरपुर 59.34 70.28 10.94
औराई 55.66 66.58 10.92
बेगूसराय 55.6 66.44 10.84
बनियापुर 52.84 63.65 10.81
सूरजगढ़ा 56.03 66.8 10.77
साहेबगंज 59.56 70.26 10.7
लखीसराय 52.78 63.46 10.68
बिक्रम 58.57 69.09 10.52
राघोपुर 58.03 68.54 10.51
सिमरी बख्तियारपुर 58.09 68.47 10.38
बछवाड़ा 60.87 71.22 10.35
बेलदौर 57.72 67.9 10.18
तेघड़ा 60 70.14 10.14
मसौढ़ी 58.28 68.42 10.14
मोकामा 54.01 64 9.99
तरैया 54.9 64.88 9.98
अमनौर 56.77 66.56 9.79
दरभंगा ग्रामीण 54.12 63.86 9.74
हाजीपुर 57.2 66.84 9.64
हथुआ 57.24 66.86 9.62
पालीगंज 54.71 64.32 9.61
मोरवा 59.42 68.95 9.53
चेरिया बरियारपुर 60.9 70.18 9.28
जाले 54.14 63.42 9.28
सोनपुर 58.96 68.2 9.24
विभूतिपुर 60.89 70.08 9.19
बक्सर 56.32 65.4 9.08
बरौली 58.68 67.73 9.05
मढ़ौरा 56.61 65.51 8.9
संदेश 52.96 61.76 8.8
परसा 57.74 66.44 8.7
राजापाकर 55.91 64.59 8.68
कांटी 63.28 71.92 8.64
साहिबपुर कमाल 62.77 71.39 8.62
भोरे 53.98 62.54 8.56
बखरी 60.35 68.88 8.53
सहरसा 61.22 69.73 8.51
महुआ 60.04 68.54 8.5
वैशाली 59.01 67.43 8.42
महाराजगंज 53.62 61.99 8.37
राजगीर 53.66 62.03 8.37
मटिहानी 61.1 69.47 8.37
बरबीघा 53.13 61.44 8.31
मांझी 52.22 60.33 8.11
आलमनगर 61.76 69.82 8.06
आरा 48.35 56.38 8.03
शाहपुर 49.09 57.11 8.02
केवटी 56.4 64.4 8
तरारी 55.63 63.61 7.98
सिंहेश्वर 61.49 69.46 7.97
रघुनाथपुर 53.52 61.45 7.93
एकमा 50.66 58.53 7.87
दरौंधा 51.11 58.9 7.79
पटना साहिब 52.23 59.93 7.7
हरनौत 51.47 59.12 7.65
फुलवारी 57.37 65.01 7.64
छपरा 50.99 58.61 7.62
परबत्ता 60.24 67.84 7.6
गरखा 57.53 64.97 7.44
कुशेश्वरस्थान 54.42 61.82 7.4
मधेपुरा 62.06 69.3 7.24
हिलसा 54.79 61.82 7.03
बिहारीगंज 60.53 67.46 6.93
दरौली 50.16 57 6.84
बड़हरिया 57.14 63.95 6.81
मनेर 61 67.76 6.76
बिहारशरीफ 48.51 55.09 6.58
अस्थावां 49.48 56.04 6.56
मुजफ्फरपुर 52.71 59.26 6.55
फतुहा 62.16 68.53 6.37
हायाघाट 59.1 65.4 6.3
गोरियाकोठी 57.8 64.06 6.26
नालंदा 54.68 60.84 6.16
दानापुर 52.49 58.52 6.03
जगदीशपुर 54.39 60.32 5.93
गौड़ाबौराम 57.19 63.06 5.87
बेनीपुर 56.51 62.28 5.77
इस्लामपुर 55.77 61.51 5.74
शेखपुरा 56.26 61.98 5.72
अलौली 57.08 62.6 5.52
राजपुर 56.97 62.36 5.39
ब्रह्मपुर 54.39 59.76 5.37
डुमरांव 54.98 60.3 5.32
सीवान 54.42 59.7 5.28
जीरादेई 52.04 57.17 5.13
बांकीपुर 35.91 40.97 5.06
दीघा 36.99 41.4 4.41
बड़हरा 52.6 56.95 4.35
कुम्हरार 35.27 39.59 4.32
दरभंगा 55.79 59.93 4.14
अगिआंव 52.46 56.28 3.82
बख्तियारपुर 60.35 64.09 3.74
अलीनगर 57.4 60.18 2.78
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰