क्या NDA के चक्रव्यूह में फंस गए है तेजस्वी ! दुसरे और अंतिम चरण के मतदान का प्रचार आज शाम होगा समाप्त …………….

बिहार में जिन 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है, वहां प्रचार तेज हो गया है। पहले चरण में भारी मतदान के बाद NDA के नेता ज्यादा जोश में दिख रहे हैं जबकि महागठबंधन के नेताओं का मनोबल कुछ कम नज़र आने लगा है। NDA की तरफ से नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, योगी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 9 नवंबर 2025, 07:57 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या NDA के चक्रव्यूह में फंस गए है तेजस्वी ! दुसरे और अंतिम चरण के मतदान का प्रचार आज शाम होगा समाप्त …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में जिन 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है, वहां प्रचार तेज हो गया है। पहले चरण में भारी मतदान के बाद NDA के नेता ज्यादा जोश में दिख रहे हैं जबकि महागठबंधन के नेताओं का मनोबल कुछ कम नज़र आने लगा है।

NDA की तरफ से नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जे पी नड्डा, हिमंता विश्व शर्मा से लेकर रवि किशन तक तमाम नेताओं की रैलियां और रोड शो हुए। मोदी ने शुक्रवार को कैमूर और औरंगाबाद में रैलियां की और शनिवार को सीतामढ़ी में रैली की। इन रैलियों में मोदी ने बिल्कुल नए अंदाज में NDA और महागठबंधन में फर्क समझाया, जंगलराज और सुशासन का अंतर बताया।

मोदी ने यूट्यूब पर चल रहे RJD के गानों की लाइनें सुनाईं और कहा कि इन गानों से ही बिहार के लोगों को समझ में आ जाना चाहिए कि महागठबंधन के नेताओं के इरादे क्या हैं।

महागठबंधन के चुनाव प्रचार का सारा दारोमदार तेजस्वी यादव के कंधों पर है और वो एक दिन में दस-दस, पंद्रह-पंद्रह रैलियां कर रहे हैं। तेजस्वी का फोकस दो मुद्दों पर है। पहला युवाओं को सरकारी नौकरी और दूसरा बिहारी बनाम बाहरी। तेजस्वी ने कहा कि फिलहाल बिहार सरकार का रिमोट बाहरी नेताओं के हाथ में है, चुनाव के वक्त भी कुछ बाहरी यहां आकर बिहार में लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के चक्कर में नहीं फंसना है।

ये बात तो सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव नतीजे तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य पर असर डालने वाले होंगे। इसलिए तेजस्वी ने इस चुनाव में जी-जान लगा दी है लेकिन उनके सामने चुनौती बहुत बड़ी है। एक तो महागठबंधन के प्रचार की जिम्मेदारी अकेले तेजस्वी के कंधों पर है। उन्हें एक-एक दिन में 18-18 रैलियां करनी पड़ रही हैं। RJD और कांग्रेस के अभियान में कोई तालमेल नहीं हैं।

राहुल गांधी चार दिन कैंपेन में आए जरूर लेकिन बिहार की बजाय इधर उधर की बातें करते रहे। इससे महागठबंधन के उम्मीदवारों में निराशा है। दूसरी तरफ NDA की रणनीति एक-एक सीट के लिए तय है। कैंपेन में समन्वय है। नीतीश कुमार अब तक 70 से ज्यादा  रैलियां कर चुके हैं, मोदी की 18 रैलियां हो चुकी हैं, योगी आदित्यनाथ 26 रैलियां कर चुके हैं। अमित शाह चालीस से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं। जे पी नड्डा से लेकर शिवराज सिंह चौहान, देवेन्द्र फडणवीस, धर्मेन्द्र प्रधान और हिमंता विश्व शर्मा तक सारे बड़े बड़े नेता बिहार में जमे हुए हैं।।

NDA के कैंपेन में नेताओं की रैलियों की कॉरपेट बॉम्बिंग का असर दिख रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसीलिए आज तेजस्वी को कहना पड़ा कि उनके एक हेलीकॉप्टर के पीछे मोदी ने तीस-तीस हेलीकॉप्टर लगा रखे हैं।

 

सेकंड फेज- प्रचार का आज अंतिम दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार की शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। अंतिम दौर के प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी जान लगा दी है। राज्य की 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर यानी मंगलवार को मतदान होगा। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गयाजी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले की 122 सीटों पर मतदान होने हैं। यहां 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं।

20 जिलों के 3.70 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग

20 जिलों में 45,399 बूथों पर 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 1,74,68,572 महिलाएं, 1,95,44,041 पुरुष हैं। 943 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं।

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, दूसरे चरण में 595 महिलाएं, 91 दिव्यांग, 316 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों से वेबकास्टिंग की जाएगी। 5,326 शहरी और 40,073 ग्रामीण मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

32 सीटों पर एक ही जाति के कैंडिडेट के बीच मुकाबला

122 में से 32 विधानसभा सीटों में आमने-सामने का मुकाबला एक ही जाति के कैंडिडेट के बीच है। नरपतगंज, बेलहर, नवादा और बेलागंज की चार विधानसभा सीटों पर यादवों के बीच मुकाबला है। इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन दोनों ओर से यादव उम्मीदवार हैं।

इन विधानसभा में शाम चार बजे तक वोटिं


कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई विधानसभा में बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे मतदान होगा। वहीं बोधगया में 106 बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

नेपाल सीमा 11 नवंबर की रात तक सील

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 11 नवंबर की रात तक बॉर्डर को सील कर दी गई है। इस दौरान सीमा पर लोगों की आवाजाही बंद रहेगी।

इस बीच, भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एफ कंपनी दिघलबैंक में शनिवार को ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कंपनी कमांडर प्रिय रंजन चकमा ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से अपील की है।

इसी तरह अररिया, जोकीहाट, बहादुरगंज और अमौर विधानसभा सीटों पर मुसलमान उम्मीदवार एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हैं। इसी तरह 3-3 सीटों पर धानुकों का धानुकों से, पासवान का पासवान से, राजपूत का राजपूत से और मुसहर का मुसहर से मुकाबला है।

2-2 सीटों पर ब्राह्मण, वैश्य और रविदास जाति के प्रत्याशियों की आपस में भिड़ंत है। 1-1 सीट पर पातर, खरवार, संताल, कुशवाहा और भूमिहार प्रत्याशी अपनी ही जाति के प्रतिद्वंद्वियों को चित करने पर तुले हुए हैं।

कौन कितनी सीटों पर मैदान में

महागठबंधन

  • राजद 70
  • कांग्रेस 37
  • वीआईपी 8
  • भाकपा माले 5
  • भाकपा 4
  • माकपा 2

एनडीए

  • भाजपा 52
  • जदयू 45 लो
  • जपा (रा) 15
  • हम 6
  • रालोमो 4

इन बूथों पर तीन बजे तक ही वोटिंग

दूसरे चरण में अधिक संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र और बूथों की पहचान की गई है. इमामगंज ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां के सात बूथों पर 3 बजे तक और 354 बूथों पर दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा. बोधगया विधानसभा क्षेत्र की 200 बूथों पर दोपहर 4 बजे तक और 106 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक कराया जायेगा. चैनपुर, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा की सभी बूथों पर दोपहर चार बजे तक वोटिंग चलेगी.

इन जिलों में चुनाव

दूसरे चरण में पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिला शामिल है.

बेलागंज, गया टाउन, बोधगया, टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी, अतरी, इमामगंज, गुरुवा, वजीरगंज ,चैनपुर, मोहनिया, भभुआ, रामगढ़,नोखा, डेहरी, काराकाट, करगहर, सासाराम, चेनारी, दिनारा,गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज ,अरवल, कुर्था ,जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी ,हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, रजौली ,बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर,बांका, अमरपुर, कटोरिया, धोरैया, बेलहर ,सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई , बेलसंड, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी , शिवहर ,हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा , त्रिवेणीगंज, छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा ,अमौर, कसबा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी ,नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी ,ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन ,रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोबिन्दगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मोतिहारी, मधुबन, चिरैया, ढाका,वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा

चुनावी मैदान में ये मंत्री

सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्र, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान चुनाव मैदान में हैं.

महागठबंधन से इन पर नजर

दूसरे चरण में महागठबंधन में राजद से पूर्वविधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार के कदवा से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

बिहार में दूसरे चरण के आंकड़े

  • विधानसभा सीटों की संख्या: 122
  • सामान्य सीटें – 101
  • अनुसूचित जाति सीटें – 19
  • अनुसूचित जनजाति सीटें – 2
  • मतदाताओं की संख्या: 3,70,13,556
  • पुरुष मतदाता: 1,95,44,041
  • महिला मतदाता: 1,74,68,572
  • नए मतदाता: 5,28,954
  • मतदान केंद्रों की कुल संख्या: 45,399
  • उम्मीदवारों की कुल संख्या: 1302
  • पुरुष उम्मीदवार: 1165
  • महिला उम्मीदवार: 136

NDA में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरे चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है. पहले चरण में बीजेपी के 48 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है. जनता दल (यूनाइटेड) के 44, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 15, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के चार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के छह उम्मीदवार भी दूसरे चरण में चुनावी मैदान में हैं. राजग के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा के बिहार के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी शामिल हैं.

महागठबंधन में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo : IANS

दूसरी ओर, महागठबंधन में राजद 72 सीटों, कांग्रेस 37 सीटों, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) 10 सीटों और अन्य सहयोगी दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. प्रचार की कमान राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने संभाली.

सबसे छोटी विधानसभा कौन सी

दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा. इस चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं, 1165 पुरुष और एक तृतीय लिंग प्रत्याशी शामिल हैं. कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं. क्षेत्रफल के लिहाज से इस चरण का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र भागलपुर (23.887 वर्ग किमी) है, जबकि सबसे बड़ा चैनपुर (1814.15 वर्ग किमी) है. मतदाताओं की संख्या के अनुसार मखदुमपुर में सबसे कम 2,47,574, और हिसुआ में सबसे अधिक 3,67,667 मतदाता हैं.

कौन से संवेदनशील इलाके

दूसरे चरण में सर्वाधिक संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों और बूथ की पहचान की गई है. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के सात बूथ पर मतदान अपराह्न तीन बजे तक, और 354 बूथ पर चार बजे तक होगा. बोधगया की 200 बूथ पर चार बजे तक और 106 बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा. वहीं चैनपुर, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदर, जमुई, झाझा और चकाई की सभी बूथों पर शाम चार बजे तक वोटिंग कराई जाएगी.

जिला मुख्य विधानसभा क्षेत्र
गया बेलागंज, गया टाउन, बोधगया, टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी, अतरी, इमामगंज, गुरुवा, वजीरगंज
कैमूर चैनपुर, मोहनिया, भभुआ, रामगढ़
रोहतास नोखा, डेहरी, काराकाट, करगहर, सासाराम, चेनारी, दिनारा
औरंगाबाद गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज
अरवल अरवल, कुर्था
जहानाबाद जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी
नवादा हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, रजौली
भागलपुर बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर
बांका बांका, अमरपुर, कटोरिया, धोरैया, बेलहर
जमुई सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई
सीतामढ़ी बेलसंड, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, रीगा, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी
शिवहर शिवहर
मधुबनी हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा
सुपौल त्रिवेणीगंज, छातापुर, निर्मली, सुपौल, पिपरा
पूर्णिया अमौर, कसबा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, बायसी
अररिया नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी
कटिहार बरारी, कोढ़ा, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी
किशनगंज ठाकुरगंज, किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन
पूर्वी चंपारण रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोबिन्दगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मोतिहारी, मधुबन, चिरैया, ढाका
पश्चिमी चंपारण वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰