सामाजिक समीकरण साधने में हांफती रही बिहार की सियासत………..

बिहार चुनाव में इस बार सुखद अनुभव रहा। मुद्दों पर वार-पलटवार, वायदों की बिसात और सहूलियतों-सपनों का मोहपाश। मुद्दों को आगे रखना और बिहार की समस्याओं, चुनौतियों पर तीन तरफा शास्त्रार्थ। सभी पार्टियां यह आश्वस्त करने को मजबूर हुईं कि बिहार में रोजगार पैदा होंगे, नौकरियां मिलेंगी और उद्योग लगेंगे। बिहार विकसित प्रदेश बनेगा। इन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 9 नवंबर 2025, 09:38 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सामाजिक समीकरण साधने में हांफती रही बिहार की सियासत………..
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव में इस बार सुखद अनुभव रहा। मुद्दों पर वार-पलटवार, वायदों की बिसात और सहूलियतों-सपनों का मोहपाश। मुद्दों को आगे रखना और बिहार की समस्याओं, चुनौतियों पर तीन तरफा शास्त्रार्थ।

सभी पार्टियां यह आश्वस्त करने को मजबूर हुईं कि बिहार में रोजगार पैदा होंगे, नौकरियां मिलेंगी और उद्योग लगेंगे। बिहार विकसित प्रदेश बनेगा। इन सभी सुखद पहलुओं के बीच एक अफसोस जरूर रह गया कि बिहार की सियासत सामाजिक समीकरण साधने में हांफती नजर आई। इसे कमजोर कड़ी भी माना। नेताओं की तैनाती की रणनीति बनाई गई।

मिशन 2025 में किला फतह के लिए राजनीतिक दलों ने सामाजिक समीकरण साधने को शीर्ष तवज्जो दी है। इसी के मद्देनजर चुनाव प्रचार में पार्टी के बड़े चेहरों का इस्तेमाल भी काफी सोच-समझकर किया जा रहा है। राजनीतिक दलों ने सामाजिक समीकरण साधने के हिसाब से नेताओं की तैनाती क्षेत्र में की।

जातिगत समीकरण देखकर ही छोटे-बड़े नेताओं को उन इलाकों में विशेष तौर पर भेजा गया, जहां उनकी आबादी का प्रभाव अधिक है और उसका असर चुनाव परिणाम पर हो सकता है। बड़े नेता जहां बड़े-बड़े मैदानों में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं वहीं छोटे नेता व्यक्तिगत तौर पर लोगों से मिलकर अपने-अपने दलों और गठबंधन के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इस कवायद में दोनों प्रमुख गठबंधनों की एक समन्वय टीम सुबह शाम लगी रही। एनडीए में समन्वयक की कमान भाजपा और जदयू ने थाम रखी थी।

एनडीए के लिए उपेन्द्र तो इंडिया के लिए मुकेश सहनी लगे : 

अपनी पार्टी रालोमो के प्रत्याशियों के क्षेत्र में सघन प्रचार करने के अलावा उपेन्द्र कुशवाहा के चुनाव कार्यक्रम एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में कुशवाहा बहुल इलाके में अधिक लगाए गए। वहीं तेजस्वी यादव के साथ लगातार सभाओं में जाने वाले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की सभाएं निषाद बहुल इलाके में महागठबंधन ने कराई।

राजद ने जाति के आधार पर नेताओं को प्रचार में लगाया

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव हेलीकॉप्टर से धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इनके अलावा दल के अन्य नेताओं को भी पार्टी ने जिम्मेदारी दे रखी है। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल अतिपिछड़ा बहुल इलाकों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू वैश्य बहुल इलाकों में प्रसार कर रहे हैं। इसी तरह सांसद अभय कुशवाहा और आलोक कुमार मेहता कुर्मी-कुशवाहा बहुल इलाकों में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दिकी और एमएम फातमी अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गठबंधन के पक्ष में प्रसार और जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं, जबकि शिवचंद्र राम सहित अन्य नेता दलित इलाकों में गठबंधन के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

जदयू ने अलग-अलग टीम उतारे

जदयू में मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावा कई छोटे-बड़े नेता भी एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सामाजिक समीकरण साधने को पार्टी ने नेताओं की छोटी-छोटी टीम बना रखी है, जो अपने-अपने समाज से जुड़े इलाकों में जाकर चुनाव प्रचार और जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं। एनडीए प्रत्याशियों की मांग के आधार पर दल ने इन टीमों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भेजा। जदयू ने अतिपिछड़े नेताओं की 25 और महिला नेत्रियों की 40 टीम बना रखी थी, जो जरूरत के हिसाब से क्षेत्रों में भेजी गई। अल्पसंख्यक नेताओं को मिलाकर 35 तो दलित नेताओं की 30 टीम सक्रिय है, जो हर रोज राज्य के किसी ने किसी विधानसभा क्षेत्र में जाकर प्रचार-प्रसार करती रही। वहीं पार्टी के वरीय नेता संजय झा, ललन सिंह, अशोक चौधरी, उमेश कुशवाहा, संजय सिंह आदि ने भी ऐसे इलाकों में अधिक समय दिया। हालांकि संजय झा ज्यादातर मुख्यमंत्री के साथ ही सभाओं में रहे।

भाजपा की सभा में आबादी का ध्यान

भाजपा में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा अन्य नेता भी प्रचार कर रहे हैं। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा राघोपुर, फतुहा, सिमरी बख्तियारपुर, तारापुर, बांका, जमुई, सिकंदरा, गुरारू, सीतामढ़ी, चिरैया, केसरिया, काराकाट, दिनारा, रामगढ़ जैसे इलाकों में हो चुकी है। भोजपुरी अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह बहादुरपुर, शाहपुर, बक्सर, मनेर, प्राणपुर, पूर्णिया, कसबा, बेनीपट्टी, लौकहा, नरकटियागंज, चिरैया, नौतन और शेरघाटी में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी डुमरांव, तरारी, जगदीशपुर, काराकाट, भोरे, बड़हरा, तरारी और दिनारा, जबकि मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव कटोरिया, नाथनगर, मनेर, आलमनगर, बगहा, सिकटा, सहरसा, गयाजी, पिपरा और गयाजी में चुनावी सभा कर चुके हैं। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रघुनाथपुर, शाहपुर, बक्सर, दानापुर, सहरसा, मोतिहारी, पिपरा, अतरी, रक्सौल, लौरिया और ढाका में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰