बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान ने नया इतिहास रच दिया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्य में इस बार 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो 1951 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है. सबसे खास बात रही महिलाओं की भागीदारी. आयोग ने बताया कि महिला मतदाताओं का उत्साह पुरुषों से कहीं ज्यादा रहा. पहले चरण में जहां 61.56 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04 प्रतिशत रहा. दूसरे और अंतिम चरण में तो महिलाओं ने और भी रिकॉर्ड बना दिया — 74.03 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 64.1 रहा. यह रुझान बताता है कि बिहार की राजनीति में महिला मतदाताओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है.
निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह आंकड़े फिलहाल प्रारंभिक हैं और इनमें डाक मतपत्रों, सेवा मतदाताओं और ट्रांसजेंडर मतदाताओं के वोट शामिल नहीं हैं. अंतिम आंकड़े जल्द जारी किए जाएंगे.
इधर, एग्जिट पोल्स ने भी बिहार की सियासत में हलचल बढ़ा दी है. मेगा एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए 2020 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है.
एग्जिट पोल के मुताबिक जेडीयू को 60 से 70 सीटें, बीजेपी को 55 से 65 सीटें और अन्य सहयोगियों को 10 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. इससे एनडीए को आराम से बहुमत मिल सकता है. वहीं महागठबंधन के खाते में 85 से 95 सीटें आने का अनुमान है, जो 2020 के मुकाबले कम है.
अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर हैं, जब नतीजे घोषित होंगे. तब यह साफ होगा कि बिहार की जनता ने किसके हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी है- एनडीए या महागठबंधन.
न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें
बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है.
जेडीयू का दावा, इस बार फिर बनेगी एनडीए सरकार, सोशल मीडिया पर लिखा- नीतीश कुमार की अगुवाई में जीत पक्की
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही जेडीयू (JDU) ने अपनी जीत का दावा कर दिया है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट डालते हुए कहा है कि इस बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है. पोस्ट में जेडीयू ने लिखा — “नीतीश कुमार की अगुवाई में फिर बनेगी एनडीए सरकार.” इस संदेश के साथ पार्टी ने अपनी चुनावी रैली की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक नजर आ रहे हैं.
पटना में एनडीए कार्यकर्ताओं ने शुरू की मिठाई बनाना, एग्जिट पोल के नतीजों से बढ़ा जश्न का माहौल
बिहार चुनाव के नतीजे आने से पहले ही पटना में एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखने लगा है. शहर के कई इलाकों में लड्डू और खाजा बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा है कि एग्जिट पोल में जो रुझान सामने आए हैं, वही वास्तविक नतीजों में भी दिखेंगे. सूत्रों के मुताबिक जदयू और भाजपा के कार्यालयों में सुबह से ही हलचल तेज है. कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई की दुकानों पर पहले से ऑर्डर दे दिए हैं. कुछ जगहों पर तो लड्डू बनना भी शुरू हो गया है, ताकि नतीजे आने के साथ ही जश्न मनाया जा सके.
जेडीयू का दावा, इस बार फिर बनेगी एनडीए सरकार, सोशल मीडिया पर लिखा- नीतीश कुमार की अगुवाई में जीत पक्की
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान ने नया इतिहास रच दिया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्य में इस बार 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो 1951 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है. सबसे खास बात रही महिलाओं की भागीदारी. आयोग ने बताया कि महिला मतदाताओं […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







