बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले महावीर मंदिर ,गुरुद्वारा और मजार पहुंचे नीतीश कुमार, एग्जिट पोल से गदगद सीएम ने दिया बड़ा मैसेज

पटना. बिहार चुनाव 2025 के लिए वोटिंग पूरी हो गयी है. अब लोगों को 14 नवंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है. वहीं इसी बीच बिहार चुनाव परिणाम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार बुधवार को पहले पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 नवंबर 2025, 11:18 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले महावीर मंदिर ,गुरुद्वारा और मजार पहुंचे नीतीश कुमार, एग्जिट पोल से गदगद सीएम ने दिया बड़ा मैसेज
Photo: UB India News Archive

पटना. बिहार चुनाव 2025 के लिए वोटिंग पूरी हो गयी है. अब लोगों को 14 नवंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है. वहीं इसी बीच बिहार चुनाव परिणाम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार बुधवार को पहले पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने किशोर कुणाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी साथ मौजूद थे.
वहीं इसके बाद नीतीश कुमार पटना हाईकोर्ट मजार पहुंचे और इबादत की. इस दौरान उनके साथ कई अधिकारी और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे. वहीं इसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले नीतीश कुमार चुनाव भक्ति वाले रंग में दिखे. बताया जा रहा है कि एग्जिट पोल में एनडीए की जीत और जेडीयू को मिल रही बढ़त को देखते हुए नीतीश कुमार गदगद हैं. ऐसे में सीएम अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और ईश्वर से प्रार्थना की और धन्यवाद दिया.
बिहार चुनाव परिणाम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे.
वहीं इस बीच जेडीयू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया गया. इस पोस्ट में लिख गया- खत्म होने को है इंतजार, 14 नवंबर को आ रही है आपकी NDA सरकार. दरअसल बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार शाम से जैसे ही एग्जिट पोल सामने आने शुरू हुए , वैसे ही जेडीयू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जेडीयू को मिली अधिक सीटों के दिये जनता का धन्यवाद दिया गया. वहीं नीतीश कुमार ने भी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों के बीच एक मैसेज देने का काम किया है. नीतीश कुमार की बॉडी लैंगवेज से भी यह पता चल रहा है कि बिहार चुनाव के एग्जिट पोल से वह काफी गदगद हैं. वहीं नीतीश कुमार के साथ मौजूद रहे मंत्री विजय चौधरी ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार की जनता का धन्यवाद. मुख्यमंत्री ने आज ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया. बिहार चुनाव शांति पूर्ण और निर्विवाद हुए इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और ईश्वर के प्रति आभार जताया. इसीलिए वह अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और बिहार के लोगों के अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना की.
विजय चौधरी ने कहा कि शुरुआत में ऐसा लगा कि SIR के जरिए चुनाव को दूषित करने की कोशिश की गई है, लेकिन, तमाम आरोपों के बावजूद SIR का काम सुचारू रूप से हुआ और नई मतदाता सूची का प्रकाशन भी हुआ. इसके बाद आरोप एक-एक करके मिटते गए. विपक्ष को भी अहसास हो गया था कि उनके आरोपों में कोई दम नहीं था, इसलिए उनका दाल नहीं गला. बड़े पैमाने पर वोटिंग इस बात का संकेत है कि मतदाता जागरूक हैं और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
विजय चौधरी ने एग्जिट पोल पर बयान दिया कि केंद्र और बिहार सरकार ने जनकल्याण का काम किया, जिसका असर साफ दिखाई दे रहा है. कहीं से भी सरकार के खिलाफ कोई शिकायत नजर नहीं आई. 20 साल सरकार में रहने के बाद भी सरकार के खिलाफ कोई शब्द नहीं सुनाई पड़ा, जो वाकई बड़ी बात है. तेजस्वी के आरोप पर विजय चौधरी ने कहा कि चाहे नेता विरोधी दल कोई भी आरोप लगाए, इसका अब कोई फायदा नहीं है. जनता ने अपना फैसला सुना दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰