बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी हिट, तेजस्वी का CM चेहरा नापसंद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझानों में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है. वहीं महागठबंधन दावों से काफी पीछे चल रहा है. आइए बिहार चुनाव में अबतक हुई वोटों की गिनती के पांच बड़े संकेत को समझते हैं. बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी हिट, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025, 05:44 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रुझानों में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है. वहीं महागठबंधन दावों से काफी पीछे चल रहा है. आइए बिहार चुनाव में अबतक हुई वोटों की गिनती के पांच बड़े संकेत को समझते हैं. बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी हिट,
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटों की गिनती जारी है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 121 सीटों के रुझान आए हैं. खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक एनडीए की तरफ से जेडीयू 71, बीजेपी 69, एलजेपी (आर) 17 और हम 4 सीटों पर आगे है. महागठबंधन खेमे में आरजेडी 43, कांग्रेस 9, सीपीआई (एमएल) 5 और वीआईपी एक सीट पर आगे चल रही है.
बिहार चुनाव में अब तक हुई वोटों की गिनती को देखकर पांच महत्वपूर्ण बातें समझने की जरूरत है.
1. नीतीश-मोदी की जोड़ी पर भरोसा कायम
बिहार चुनाव को लेकर अबतक आए रुझानों से एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के चेहरे पर बिहार की जनता का भरोसा कायम है. रुझानों में साफ तौर से दिख रहा है कि 20 साल सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार से बिहार की जनता में कोई नाराजगी नहीं है. इसी का नतीजा है कि रुझानों में नीतीश कुमार की पार्टी ना केवल जेडीयू बल्कि एनडीए के तमाम घटक दलों के प्रत्याशी बढ़त बनाए दिख रहे हैं.
2. बिहार ने तेजस्वी को CM फेस के तौर पर नकारा
बिहार चुनाव में क्या बदला?…जवाब इन आंकड़ों में है, हिंसा और रीपोल अब इतिहास
बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक आए रुझानों में यह बात स्पष्ट तौर से झलक रहा है कि बिहार के ज्यादातर लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकारने से इनकार कर दिया है. महागठबंधन ने सबसे पहले तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया था. इसके लिए बकायदा महागठबंधन के घटक दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी. बैनर और पोस्टरों में महागठबंधन के दूसरे नेताओं को हटाकर केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई थी. महागठबंधन के पूरे चुनाव प्रचार अभियान को देखें तो हर जगह तेजस्वी ही तेजस्वी नजर आ रहे थे. इतना ज्यादा प्रोजेक्शन के बाद भी रुझानों में महागठबंधन को पिछड़ना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि बिहार की जनता को तेजस्वी यादव का चेहरा पसंद नहीं है.
3. बिहार में नहीं चला राहुल गांधी का वोट चोरी का मुद्दा
बिहार चुनाव के अब तक रुझानों में यह भी साफ हो गया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का वोट चोरी का मुद्दा पूरी तरह फेल रहा है. राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पूरे बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी. इस यात्रा में तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी समेत तमाम महागठबंधन के नेता एकजुटता दिखाने की कोशिश की थी. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक के रुझानों में कांग्रेस केवल 11 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा पूरा महागठबंधन भी NDA के मुकाबले काफी पीछे है.
4. जनसुराज को बिहार ने पूरी तरह से नकारा
बिहार चुनाव में अबतक हुई वोटों की गिनती से ये भी संकेत मिल चुके हैं कि प्रशांत किशोर की जनसुराज को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है. प्रशांत किशोर जहां प्रचंड बहुमत मिलने का दावा कर रहे थे, लेकिन रुझानों में उनका खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे करने वाली जनसुराज पूरी तरह से फुस्स साबित होती दिख रही है.
5. महिला और EBC का भरोसा एनडीए पर कायम
बिहार चुनावों में इस बार हुई बंपर वोटिंग के बाद महागठबंधन दावा कर रहा था कि ये उनके पक्ष में जाएगा. खासकर बूथों पर महिलाओं की भारी भीड़ को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थी. अब तक रुझानों से यह भी साफ हो चुका है कि महिलाओं की भीड़ एनडीए के पक्ष में ही रही है. वहीं मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने का भी महागठबंधन को खास फायदा होता नहीं दिख रहा है. मुकेश सहनी दावा कर रहे थे कि उन्हें उपमुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाए जाने से महागठबंधन को ईबीसी वोटों को बड़ा चंक मिलेगा, लेकिन रुझानों में ऐसा होता नहीं दिख रहा है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰