क्‍या लुट जाएगी लालू यादव की विरासत, ढह जाएगा किला? राघोपुर में तेजस्‍वी यादव पिछड़े, बीजेपी को बढ़त

राघोपुर विधानसभा सीट के रुझान आने लगे हैं. राजद नेता तेजस्‍वी यादव अपने गढ़ में पिछड़ गए हैं. भाजपा के सतीश कुमार उनसे आगे निकल गए हैं. हालांकि, अभी तीन दौर की काउंटिंग ही हुई . क्‍या लुट जाएगी लालू यादव की विरासत, ढह जाएगा किला? राघोपुर में तेजस्‍वी पीछे Raghopur Chunav Result 2025 Live: […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025, 06:04 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

राघोपुर विधानसभा सीट के रुझान आने लगे हैं. राजद नेता तेजस्‍वी यादव अपने गढ़ में पिछड़ गए हैं. भाजपा के सतीश कुमार उनसे आगे निकल गए हैं. हालांकि, अभी तीन दौर की काउंटिंग ही हुई .
क्‍या लुट जाएगी लालू यादव की विरासत, ढह जाएगा किला? राघोपुर में तेजस्‍वी पीछे
Raghopur Chunav Result 2025 Live: राघोपुर विधानसभा सीट आरजेडी के साथ ही लालू परिवार के लिए भी नाक का सवाल है. यह सीट आरजेडी के साथ ही लालू फैमिली के लिए भी गढ़ है. राघोपुर विधानसभा सीट के लिए काउंट‍िंग का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है. दो दौर की मतगणना के बाद आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव आगे चल रहे हैं. हालांकि, वोटों का अंतर हजार से भी कम है. बीजेपी के सतीश कुमार लगातार उनके पीछे पड़े हुए हैं. कुल 30 दौर की काउंटिंग होनी है, ऐसे में अभी बहुत कुछ होना बाकी है. राघोपुर ही वह (सीट है, जिसने बिहार की राजनीति को दो मुख्यमंत्री (लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी) और एक उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) दिए हैं. राघोपुर यादव बहुल इलाका रहा है और आज भी इस समुदाय का वोट यहां निर्णायक भूमिका निभाता है. यह क्षेत्र वैशाली जिले में आता है और हाजीपुर (लोकसभा) सीट का हिस्सा है, जबकि लालू परिवार का मूल निवास सारण जिले में है.
1951 से अस्तित्व में रही राघोपुर विधानसभा सीट शुरू में अपेक्षाकृत गुमनाम रही, लेकिन 1995 में लालू प्रसाद यादव के इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने के फैसले ने इसे राजनीतिक सुर्खियों में ला दिया. इससे पहले लालू यादव दो बार सोनपुर से विधायक रहे थे. 1998 के बाद से राघोपुर सीट पर लगभग राजद का एकछत्र दबदबा रहा है, सिवाय 2010 के विधानसभा चुनाव के, जब पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. 1995 और 2000 में लालू प्रसाद यादव ने यहां से जीत हासिल की. 2000 के उपचुनाव और 2005 में राबड़ी देवी ने यहां से दो बार चुनाव जीता. इसके बाद 2015 और 2020 में तेजस्वी यादव ने लगातार दो बार जीत दर्ज की.
:नीतीश या तेजस्वी…बिहार में आज किसके सिर सजेगा ताज, बिहार चुनाव रिजल्ट आज
राघोपुर से अभी तक 3 केंद्रीय मंत्री
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को तीन केंद्रीय मंत्री देने का भी गौरव हासिल है, जिनमें रामविलास पासवान, चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस शामिल हैं, जो हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनकर संसद तक पहुंचे. राघोपुर भौगोलिक रूप से वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर की तुलना में राज्य की राजधानी पटना के अधिक निकट है. इसके बावजूद, इस क्षेत्र को अब तक कोई ठोस विकास कार्य का लाभ नहीं मिल पाया है. फिलहाल, आगामी विधानसभा चुनाव में राघोपुर फिर से राजद के प्रभाव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व की परीक्षा का केंद्र बनने जा रहा है.
कांटे की टक्‍कर
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्‍कर है. शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर यहीं से चुनावी राजनीति में एंट्री करेंगे. हालांकि, बाद में प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने का इरादा ही छोड़ दिया. तेजस्‍वी यादव के लिए राघोपुर सीट नाक का सवाल है. साथ ही लालू परिवार के राजनीतिक रसूख और साख का भी सवाल है. ऐसे में तेजस्‍वी यादव और राजद ने यहां चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. अब 14 नवंबर 2025 को ही पता चलेगा कि राघोपुर का सिंकदर कौन होता है.
तेजस्‍वी यादव पिछड़े, राघोपुर से भाजपा के सतीश कुमार आगे
राघोपुर चुनाव परिणाम लाइव: राघोपुर विधानसभा सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव अपने ही गढ़ में पीछे चल रहे हैं. अभी तक तीन दौरा की काउंटिंग समाप्‍त हुई है. ताजा रुझान के अनुसार, तेजस्‍वी यादव बीजेपी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार से 1273 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
बिहार की जनता ने जंगलराज-2 को किया रिजेक्ट, चुनाव परिणाम से पहले बोले मंत्री अशोक चौधरी
राघोपुर चुनाव परिणाम लाइव: बिहार में वोटों की गिनती जारी है. कई विधानसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. ये रुझान परिणाम में तब्दील हों, इससे पहले ही जदयू नेता अशोक चौधरी ने महागठबंधन को निशाने पर लिया है. अशोक चौधरी ने कहा कि महागठबंधन झूठे दावे और हिंसा करने वाली बातें करने के लिए मशहूर हैं. उनके नेता भड़काऊ बयान देते हैं. मैं साफ करना चाहता हूं कि बिहार की जनता ने जंगलराज-2 को रिजेक्ट कर दिया है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की वापसी हो रही है. राजद नेता सुनील कुमार के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार मतगणना में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा. उनके इस बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि हार सुनिश्चित होते देख महागठबंधन के लोग किस स्तर की भाषा पर उतर आए हैं. सभी को मालूम है कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के विकास कार्य पर भरोसा दिखाते हुए वोट किया है.
बस कुछ ही घंटों का इंतजार, फिर से लौट रही सुशासन की सरकार : जदयू
राघोपुर चुनाव परिणाम लाइव: बिहार की राजनीति एक बार फिर नए मोड़ पर खड़ी है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से एक पोस्ट जारी कर राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है. जदयू के आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा गया, ‘बस कुछ घंटों का इंतजार, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार.’ एक्स पोस्ट में एक ग्राफिक बनाया गया है, जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर लगी हुई है और बैकग्राउंड में जनता की भीड़ को दिखाया गया है. इसके साथ ही फोटो कैप्शन में लिखा गया है- बस कुछ घंटों का इंतजार, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार.
‘सरकार बनेगी, बदलाव होगा’, चुनाव परिणाम से पहले बोले तेजस्वी यादव
राघोपुर चुनाव परिणाम लाइव: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बदलाव हो रहा है और महागठबंधन की सरकार बन रही है. तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि एनडीए का सूपड़ा साफ हो जाएगा. 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने यह भी दावा किया है कि 18 नवंबर को वे सीएम पद की शपथ लेंगे. तेजस्वी ने कहा है कि शपथ लेने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा. चुनाव परिणाम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰