बिहार में कई अनंत सिंह को छोड़कर ज्यादातर बाहुबलियों को चुनाव में झटका लगा है। विशेष तौर पर महागठबंधन के टिकट पर लड़ने वाले बाहुबलियों का बुरा हाल हुआ है।
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ बाहुबलियों को जीत मिली है तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा है। बाहुबली अनंत सिंह जेल में रहते हुए भी मोकामा से चुनाव जीत गए हैं। जबकि बाहुबली सूरजभान की पत्नी वीणा देवी अनंत सिंह से चुनाव हार गई हैं। अनंत सिंह 28206 वोट से आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी को हराया है। जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े अनंत सिंह को कुल 91416 वोट मिले। जबकि सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा को 63210 मत मिले। जनसुराज के प्रियदर्शी पीयूष तीसरे नंबर पर रहे। जनसुराज को 19365 वोट मिले।
दानापुर में हारे बाहुबली रीत लाल
वहीं, पटना जिले की दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव भारी मतों से चुनाव जीत गए हैं। वह 29 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीते हैं। यहां पर उन्होंने बाहुबली रीत लाल यादव को हराया जोकि आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे और 2020 में यहां से चुनाव भी जीते थे।
जेल में बंद रीत लाल के लिए प्रचार के लिए लालू यादव
आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने खराब सेहत की वजह से रैलियां तो नहीं कर पाए लेकिन बाहुबली रीत लाल यादव के लिए उन्होंने रोड शो किया था। बिहार में दानापुर ही एक ऐसी सीट है जहां पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने रोड शो किया था और आरजेडी प्रत्याशी के लिए वोट मांगा था लेकिन यहां की जनता ने बीजेपी नेता रामकृपाल यादव को चुना। रामकृपाल यादव किसी समय लालू परिवार के करीबी थे। वह 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
उधर, बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला लालगंज विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। लालगंज में बीजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 32167 वोट से जीत गए हैं। जेल में बंद मुन्ना शुक्ला की बेटी पिता के नाम पर वोट मांगी थी जिसे जनता ने नकार दिया। मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला दूसरे नंबर पर रही। आरजेडी को 95483 वोट मिले।
वहीं, सिवान जिले की रघुनाथपुर सीट से दिवंगत बाहुबली मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 9248 वोट से जेडीयू के विकास कुमार सिंह को हराया।
अनंत सिंह जीत गए और रीत लाल हार गए, लालू यादव ने जहां प्रचार किया वहां हार गई RJD, जानें बाहुबलियों का हाल
बिहार में कई अनंत सिंह को छोड़कर ज्यादातर बाहुबलियों को चुनाव में झटका लगा है। विशेष तौर पर महागठबंधन के टिकट पर लड़ने वाले बाहुबलियों का बुरा हाल हुआ है। पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ बाहुबलियों को जीत मिली है तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा है। बाहुबली अनंत सिंह जेल में […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







